एक्सप्लोरर

नांदेड़ में भड़काऊ भाषण देने वाला युवक सलमान गिरफ्तार, कल होगा स्थानीय कोर्ट में पेश

नांदेड़ पुलिस और मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्यवाही में मोहम्मद सलमान को कुर्ला इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया. मोहम्मद सलमान, स्टूडेंट ऑफ इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन का सदस्य है.

मुंबईः दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर देश के अलग-अलग इलाकों में मुस्लिम महिलाओं द्वारा नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. महाराष्ट्र के नांदेड़ में भी शाहीन बाग की तर्ज पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें सैकड़ों लोग धरने पर बैठे हुए हैं. नांदेड़ के शाहीन बाग में भाषण देने के दौरान 32 साल के एक युवक ने आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषण दिए. इस भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो का संज्ञान लेते हुए नांदेड़ पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया. और आरोपी की तलाश में जुट गई.

आरोपी की पहचान मोहम्मद सलमान के रूप में हुई जो मुंबई के कुर्ला इलाके में रहता है. नांदेड़ पुलिस और मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्यवाही में मोहम्मद सलमान को कुर्ला इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया. मोहम्मद सलमान, स्टूडेंट ऑफ इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन का सदस्य है. देश में जगह-जगह जाकर मुस्लिम युवाओं के बीच भाषण देता है. मोहम्मद सलमान को आईपीसी की धारा. 109, 159 और 34 के तहत गिरफ्तार किया गया है.

मोहम्मद सलमान ने अपने आपत्तिजनक भाषण के दौरान समाज में द्वेष फैलाने वाले भाषण भी दिए. मोहम्मद सलमान ने अपने भाषण में कहा कि "शाहीनबाग़ ने तय कर दिया है, कोई इफ/बट नहीं... "आपको तय करना है कि क़ब्र 2 फ़ीट नीचे बनेगी या 20 फ़ीट नीचे बनेगी". मोहम्मद सलमान को गिरफ्तार कर नांदेड़ पुलिस, नांदेड़ लेकर गई है जहां उसे 6 फरवरी को स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
आ गया 'टॉक्सिक' का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री
'टॉक्सिक' की जान हैं यश, हर सीन में लगे कमाल, आ गया फर्स्ट रिव्यू

वीडियोज

भाई की थाली में नकली पनीर की साजिश!
नेपाल में जल-प्रलय, भारत में रेड अलर्ट!
नेपाल में तबाही के बाद भारत पर मंडराया खतरा! कई जिलों में हाई अलर्ट
महिलाओं को तोहफा...सब वोट बैंक का चक्कर है?
महिलाओं को तोहफा या चुनावी दांव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
आ गया 'टॉक्सिक' का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री
'टॉक्सिक' की जान हैं यश, हर सीन में लगे कमाल, आ गया फर्स्ट रिव्यू
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
Embed widget