एक्सप्लोरर

लोकसभा में उठा हैदराबाद गैंगरेप कांड, रक्षा मंत्री बोले- सरकार किसी भी प्रावधान के लिए तैयार

राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई, सासंदों ने ऐसे जघन्य अपराधों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने और सख्त सजा दिलाने की भी बात कही.

नई दिल्ली: हैदराबाद गैंगरेप कांड से पूरे देश में गुस्से का माहौल है. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं. इस सब के बीच आज संसद के दोनों सदनों में हैदराबाद कांड की गूंज सुनाई दी. लोकसभा में सरकार की ओर से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि इस घटना की भर्तसना के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं.

राजनाथ सिंह ने कहा, ''निर्भया कांड के बाद एक कठोर कानून बना था, लेकिन उसके बाद भी जघन्य कृत्य हो रहे हैं. सदन में चर्चा से हमें आपत्ति नहीं, ऐसी घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं उन्हें कठोरतम सजा दिलाने के लिए जो भी प्रावधान करना होगा, उसके लिए सरकार तैयार है. इस घटना की भर्तसना के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं.''

लोकसभा अध्यक्ष ने जताया दुख, कहा- एक स्वर में निंदा करते हैं लोकसभा अध्य्क्ष ओम बिरला ने हैदराबाद घटना पर सदन की तरफ से दुख जताया. लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ''सभी दल के सदस्यों ने मुझे अपनी भावनाओं से अवगत कराया है, ऐसी घटनाएं और अपराध हमें चिंतित भी करते हैं और आहत भी करते है. सरकार ने देश के किसी भी राज्य में ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई करने से अवगत करवाया है.''

ओम बिरला ने कहा, ''किसी मां बेटी के साथ ऐसी घटनाओं की हम सभी एक स्वर में निंदा करते हैं. ऐसी घटनाओं की किसी भी राज्य में पुनरावृति नहीं हो इसके लिए सदन चिंतित है. ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए कठोर से कठोर कानून बनाए गए हैं आवश्यकता होगी तो सदन की सहमति से पुनर्विचार भी करेंगे लेकिन ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं हो.''

संसद में गूंजा हैदराबाद गैंगरेप कांड, राज्यसभा में सांसदों ने जल्द न्याय दिलाने की बात कही

राज्य के साथ साथ केंद्र भी नाकाम रहे- अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हम हैदराबाद गैंगरेप की निंदा करते हैं. इस घटना ने देश को शर्मनाक किया है. देश की आधी आबादी सुरक्षित नहीं है. हमें अब चुप नहीं रहना है. उन्होंने कहा, ''देश की बेटी के साथ जिस तरीके का अपराध हुआ, मैं इसकी निंदा करती हूं. इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है और पूरे देश की आत्मा को झकझोरा है. इस मामले में राज्य सरकार रवैया बेहद दुखद रहा, एफआईआर करवाने के लिए पीड़ित परिवार को काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ा.''

उन्होंने कहा, ''देश में जब ऐसी घटना होती है तब सदन इसकी निंदा करता है लेकिन कहीं ना कहीं ना राज्य सरकारें और केंद्र सरकार भी इस मामले में नाकाम साबित हो रही है. देश की आधी आबादी को महफूज रखने में हम सक्षम हैं, ये संदेश हम नहीं दे पा रहे हैं.''

राज्यसभा में गूंजा हैदराबाद कांड, जया बच्चन बोलीं- जनता करे न्याय ज्यसभा में सभापति वैंकेया नायडू की मौजूदगी में सांसदों ने इस मुद्दे पर चर्चा की और पीड़िता के परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की. समाजवादी पार्टी से सांसद जय बच्चन ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर मैं पता नहीं कितने बार बोल चुकी हूं. सरकार को अब कार्रवाई करनी चाहिए. एक दिन पहले ही हैदाराबाद में उसी जगह हादसा हुआ था. कुछ देशों में जनता दोषियों को सजा देती है, दोषियों को अब जनता ही सबक सिखाए.

यह भी पढ़ें

रेप जैसी घटनाओं को रोकने के लिए बच्चों में मातृशक्ति का आचरण डालना जरूरी- मोहन भागवत

महिला सम्मान के लिए आज ऐतिहासिक दिन, सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह बनीं इंडियन नेवी की पहली महिला पायलट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget