एक्सप्लोरर

ये सुपरफूड खाएं और डेंगू से निजात पाएं!

डेंगू एक महामारी के रूप में फैलता जा रहा है। यदि डेंगू वायरस के बारे में शुरू में ही पता चल जाए तो अच्‍छी डायट लेकर डेंगू से जल्द उभरा जा सकता हैं. दरअसल, डेंगू के दौरान ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से घटने लगते हैं. ऐसे में डेंगू के दौरान सही डायट ना ली जाएं तो मरीज की जान तक को खतरा हो सकता है. इसीलिए डायट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ें. जानिए, प्लेटलेट्स बढ़ाने और डेंगू से उबरने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए. यूं तो एक्सपर्ट कहते हैं कि ऐसी कोई खास डायट नहीं होती जिसे डेंगू के दौरान ही लेना चाहिए लेकिन फिर भी कुछ खास चीजों का सेवन किया जा सकता है. डॉक्टर्स के मुताबिक, खाना ऐसा खाना चाहिए जो आसानी से उबल जाए, हरी सब्जियां, फल जैसे केला और सेब, सूप इत्यादि का सेवन करना चाहिए. हर्बल टी- डेंगू बुखार होने पर अदरक और इलायची डालकर हर्बल टी बनाई जा सकती है इससे मरीज को बहुत राहत मिलेगी. पानी- डेंगू के मरीज को कोशिश करनी चाहिए कि अधिक से अधिक पानी पीएं. या ओआरएस का घोल पीएं. इससे मरीज डीहाइड्रेशन से बच पाएगा. नारियल पानी– डेंगू वायरस होने पर घटती प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए नारियल पानी पीना चाहिए. नारियल पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जिससे शरीर मजबूत होता है. नींबू रस- शरीर में मौजूद वायरस और विषैले तत्वों को बाहर निकालने के लिए नींबू का रस पीना चाहिए. डेंगू बुखार में लेमन जूस बेस्ट होता है. शरीर के भारीपन को कम करने और यूरिन के जरिए वायरस बाहर निकालने में नींबू का रस बेहद कारगर है. अदरक का पानी- डेंगू के मरीज को अधिक मात्रा में तरल पदार्थों की जरूरत होती है. डेंगू के मरीज की मितली की शिकायत को दूर करने के और शरीर को मजबूत करने के लिए अदरक का हल्का गर्म पानी देना चाहिए. सूप- डेंगू के दौरान यदि मरीज को हड्डियों में बहुत दर्द है तो सूप पिलाना चाहिए. इससे मुंह का स्वाद भी अच्छा रहेगा और पेट भी भर जाएगा. दलिया- शरीर को एनर्जी देने के लिए डेंगू के मरीज को दलिया खिलाना चाहिए. मरीज इसको आसानी से पचा भी पाता है. प्रोटीन- डेंगू के रोगी को प्रोटीन की बहुत आवश्यकता होती है. मरीज को अंडों का सेवन करना चाहिए. यदि मरीज नॉनवेज खा सकता है तो इस समय में मछली, चिकन और मीट का भी सेवन कर सकते हैं. इससे डेंगू वायरस जल्दी नष्ट होते हैं. प्रोटीन युक्त आहार में मरीज को दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन जरूर करना चाहिए. सब्जियां- ये तो आप जानते ही हैं डेंगू के दौरान शरीर में ना सिर्फ बहुत कमजोरी आ जाती है बल्कि इम्यून सिस्टम भी कमजोर पड़ जाता है ऐसे में सब्जियों को हल्का पकाकर या फिर उबालकर खाना चाहिए. मरीज को विटामिन, मिनिरल्स और एंटी ऑक्सिडेंट्स से भरपूर सब्जियां खानी चाहिए. जैसे टमाटर, कद्दू, गाजर, खीरा, चुकंदर इत्यादि. इससे ब्लड प्लेटलेट्स भी बढ़ती हैं और रोगी जल्दी ठीक होता है. इतना ही नहीं, पौष्टिकता से भरपूर सबिज्यों का शोरबा भी बना सकते हैं. गाजर का ताजा जूस भी दे सकते हैं. हरी सब्जियां भी इस दौरान खूब खानी चाहिए. सब्जियों का ताजा जूस डेंगू मरीज के लिए रामबाण हैं. आप चाहे तो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चुकंदर का रस भी दे सकते हैं. इससे शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ेगी. ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ाने के लिए एक गिलास गाजर के जूस में 2-3 चम्मच चुकंदर का रस मिलाकर लेना चाहिए. 2 चम्मच शहद और आधा गिलास कद्दू का रस मिलाकर पीने से भी प्लेटलेट्स बढ़ने लगती हैं. फल- डेंगू के दौरान मरीज को विटामिन की बहुत जरूरत पड़ती है ऐसे में मरीज को विटामिन युक्त फल देने चाहिए. इससे शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ेगी. विटामिन सी युक्त फलों में संतरा, पपीता, अमरूद, कीवि, और स्ट्रॉबेरी इत्यादि आते हैं. डेंगू के वायरस और बैक्टीरिया को मारने के लिए आलू बुखारा, तरबूज और चैरी भी दे सकते हैं. पाचन क्रिया मजबूत करने और बुखार जल्दी ठीक‍ करने के लिए मरीज को संतरे का जूस और खूब सारे संतरे खाने चाहिए. इससे बार-बार पेशाब आएगा और वायरस भी बाहर जाएगा. गिलोय और पपीते का रस- प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए ताजे पपीते की दो पत्तियों को पीसकर जूस बनाकर पीएं. सुबह या रात में दो चम्मच पत्तों का रस भी पी सकते हैं. इतना ही नहीं, बुखार दूर करने के लिए पपीते की पत्तियों को चाय की तरह बनाकर पीएंगे तो डेंगू बुखार जल्दी ठीक होगा. वहीं गिलोए सफेद ब्लड सेल्स को जल्दी बढ़ाता है. गिलोए का जूस पीने से प्रतिरोधी क्षमता भी बढ़ जाती है. ध्यान रखें- डेंगू के दौरान तैलीय, मिर्च-मसालों और नमक से युक्त आहार नहीं लेना चाहिए. मुंह का स्वाद बनाएं रखने के लिए नींबू पानी पीते रहें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget