एक्सप्लोरर

डेंगू ने ली एक और जान, मलेरिया भी हुआ जानलेवा!

इलाहाबाद : संगम के शहर इलाहाबाद में डेंगू का प्रकोप अब महामारी बनकर फैलता जा रहा है. बीते चौबीस घंटों में डेंगू की चपेट में आने से यहां एक और शख्स की मौत हो गई है. डेंगू की वजह से इलाहाबाद में पिछले तीन दिनों में पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सौ से ज़्यादा नये मामले सामने आए हैं. यहां तमाम लोग अलग- अलग अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं. इलाहाबाद में डेंगू के साथ ही मच्छरों से होने वाली बीमारी मलेरिया ने भी तेजी से पांव पसारे हैं. मलेरिया की वजह से भी शिवकुटी स्थित सरकारी अनाथालय में रात को एक बच्ची की मौत हुई है. मच्छरों से होने वाली बीमारियों के तेजी से फैलने के बावजूद सरकारी अमला अब भी हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है. अभी तक न तो शहर में साफ़ - सफाई के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं और न ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है. सरकारी अमला डेंगू और मलेरिया से निपटने के दावे तो बड़े - बड़े कर रहा है, लेकिन उसके काम कागजों पर ज़्यादा और हकीकत में कम नजर आ रहे हैं. इलाहाबाद में बृहस्पतिवार की शाम को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डेंगू का इलाज करा रहे प्रतापगढ़ के अट्ठाइस साल के अक्षत पटेल की मौत हो गई. डेंगू के मच्छर अक्षत से पहले यहाँ तैराकी और नौकायन के होनहार खिलाड़ी हर्षित यादव की भी जान ले चुके हैं. तीन दिनों में पांच मौतों के बाद सरकारी अमला अब जाकर हरकत में आया है. प्रशासन ने डेंगू को लेकर अलर्ट जारी करते हुए मेडिकल अफसरों को अब रात में भी अस्पतालों में ही कैम्प करने का फरमान जारी किया है. इसके अलावा अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए जाने और संदिग्ध मरीजों को अस्पताल तक लाने और वहां उनका पूरा चेकअप कराने के भी दावे किये गए हैं. अफसरान भी मान रहे हैं कि इलाहाबाद के हालात तेजी से खराब होते जा रहे हैं और अगले कुछ दिनों तक इमरजेंसी हालात में काम करने की ज़रुरत है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget