एक्सप्लोरर

जीका वायरस इस तरह रोकता है भ्रूण के मस्तिष्क का विकास

शोधकर्ताओं ने पाया है कि किस तरह से गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस का संक्रमण गर्भ में पल रहे शिशु के दिमाग के विकास को रोक सकता है. इसकी वजह से पैदा होने वाला बच्चा असामान्य रूप से छोटे सिर वाला और कम विकसित दिमाग वाला होता है. इस स्थिति को चिकित्सा जगत की भाषा में माइक्रोसेफली के नाम से जाना जाता है. गर्भ के शुरू के तीन माह के मानव के दिमाग की मूल कोशिका यानी स्टेम सेल आधारित मॉडल का 3डी इस्तेमाल करके टीम ने पता लगाया कि जीका टीएलआर3 को सक्रिय कर देता है. टीएलआर3 मानव की कोशिकाओं के ऐसे कण(मोलेक्यूल) होते हैं, जो सामान्यतया वायरस (विषाणुओं) के आक्रमण से बचाव करते हैं. इसके परिणाम स्वरूप अत्यधिक सक्रिय टीएलआर3 उन जीन को रोक देता है, जिनसे स्टेम सेल्स को मस्तिष्क कोशिकाओं को विशेषज्ञता प्राप्त होती है और उन जीन को सक्रिय कर देता है, जिससे कोशिकाएं तेजी से मरने लगती हैं. जब शोधकर्ताओं ने टीएलआर3 को रोक दिया तो दिमाग की कोशिकाओं का नुकसान होना कम हो गया. कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के सैन डिएगो स्कूल ऑफ मेडिसिन में बाल चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर तारिक राणा ने कहा, "हम सभी के पास स्वाभाविक रूप से प्रतिरक्षी प्रणाली होती है, जो विषाणुओं से लड़ती है और हमारी रक्षा करती है. लेकिन यहां यह वायरस इसी तरह का रक्षा तंत्र हमारे ही खिलाफ बना लेता है." टीएलआर3 को सक्रिय करके जीका वायरस उन जीन को रोक देता है, जो स्टेम सेल्स को दिमाग के विभिन्न हिस्से को विकसित करने के लिए कहते हैं. यह अध्ययन रपट सेल स्टेम सेल नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है. इस अध्ययन से यह पता चलता है कि दिमाग की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए रोक लगाने की यह व्यवस्था जन्म से पूर्व जीका वायरस के संक्रमण के प्रभाव को कम कर देता है. राणा ने कहा, "अच्छी खबर यह है कि हम लोगों के पास टीएलआर3 को रोकने का साधन हैं, जो ऐसा होने से रोक सकता है." अभी तक यह नया शोध केवल मानव और चूहे की प्रयोगशाला में तैयार कोशिकाओं पर किया गया है. इसके अलावा, इस अध्ययन में जीका वायरस(एमआर 766) का इस्तेमाल युगांडा में जो पैदा हुआ था उसका किया गया, जबकि लातिन अमेरिका में अभी जीका वायरस फैला है. वह एशिया में पैदा हुए वायरस से थोड़ा अलग तरह का है. राणा का कहना है, "हमने जन्म से पहले के शुरुआती समय के मानव मस्तिष्क के 3डी मॉडल का इस्तेमाल किया, जिसके वायरस विकसित हो रहे मानव भ्रूणों में छोटा सिर और कम विकसित दिमाग की विकृति का कारण बना. लेकिन हमारा अनुमान है कि अन्य शोधकर्ता भी संक्रमण के अन्य पहलुओं एवं संभावित इलाज के परीक्षण के लिए इसी मापनीय संतान के रूप में जन्म देने योग्य प्रणाली का इस्तेमाल करेंगे."

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget