एक्सप्लोरर

पौष्टिक दूध चाहिए तो गाय को रखें खुश!

आम धारणा है कि गाय का दूध स्वास्थ्य के लिहाज से सर्वोत्तम होता है, लेकिन यदि आप अपने परिवार वालों को और अधिक पौष्टिक दूध देना चाहते हैं, तो पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप जिस गाय के दूध का सेवन करते हैं, वह खुश रहती है या नहीं. चौंकिए नहीं, एक ताजा अध्ययन में यह रोचक खुलासा किया गया है कि गाय जब खुश होती है तो कहीं अधिक पौष्टिक दूध देती है और उसके दूध में कैल्शियम का स्तर अधिक होता है. अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि हाल ही में बच्चे को जन्म देने वाली एक जर्सी गाय को नियमित तौर पर प्रसन्नता प्रदान करने वाला रसायन भोजन में दिया गया, तो उसके दूध में कैल्शियम का स्तर बढ़ गया. एक शोध पत्रिका 'जर्नल ऑफ एंडोक्राइनोलॉजी' में प्रकाशित यह अध्ययन डेयरी कारोबारियों के लिए गायों के स्वास्थ्य में सुधार और दुग्ध उत्पादन में निरंतरता बनाए रखने में सहायक साबित हो सकता है. पौष्टिक दूध और दूध के अन्य उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ी है. लेकिन तेजी से बढ़ती इस मांग का खामियाजा गायों को भुगतना पड़ता है, क्योंकि डेयरी में पाली जाने वाली अधिकतर गायों के रक्त में कैल्शियम का स्तर कम पाया जाता है. अमेरिका के विस्कॉन्सिन-मेडिसन विश्वविद्यालय की लौरा हर्नाडीज के नेतृत्व में अनुसंधानकर्ताओं की टीम ने प्रसन्नता के अनुभव के लिए जिम्मेदार रसायन 'सेरोटोनिन' के सेवन का गायों के रक्त और दूध में कैल्शियम के स्तर से संबंधों की जांच की. अनुसंधानकर्ताओं की टीम ने 24 गर्भवती गायों को एक रसायन, इंजेक्शन के जरिए दिया, जो बाद में सेरोटोनिन में परिवर्तित हो जाता है. सेरोटोनिन के कारण सभी गायों के रक्त और दूध में कैल्शियम का स्तर बढ़ गया. हालांकि सभी नस्ल की गायों में इसका असर एक जैसा नहीं रहा. हर्नाडीज ने कहा, "दो नस्लों की गायों पर किए गए इस अध्ययन में हमें पता चला कि कैल्शियम स्तर में परिवर्तन दोनों नस्लों में अलग-अलग रहा."

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget