एक्सप्लोरर
कोलेस्ट्रॉल की ये दवा प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं को करेगी नष्ट!

वैज्ञानिकों ने कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाली दवाओं में एक ऐसे यौगिक की पहचान की है, जो केवल प्रोस्टेट कैंसर की वृद्धि को ही नहीं रोकता है, बल्कि मानव शरीर में घातक कैंसर कोशिकाओं को भी नष्ट करता है. कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इस दवा में आर ओ 48-8071 यौगिक का इस्तेमाल किया जाता है. जो मानव प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने में सक्षम है. निष्कर्षो के अनुसार, कीमीथैरेपी के साथ इस दवा का प्रयोग प्रोस्टेट कैंसर के खिलाफ एक नया दृष्टिकोण पैदा कर सकता है. अमेरिका की युनिवर्सिटी ऑफ मिसूरी के प्रोफेसर सलमान हैदर ने बताया, "अक्सर कैंसर चिकित्सा में रोगियों को विषाक्त कीमोथैरपी के प्रभाव से गुजरना पड़ता है, लेकिन हमारे अध्ययन में कैंसर की कोशिकाओं में कोलेस्ट्रॉल के उत्पादन को कम करने पर जोर दिया गया है, जिससे कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर विषाक्त कीमोथैरेपी की आवश्यकता को घटाया जा सकता है."
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
महाराष्ट्र
क्रिकेट
बॉलीवुड






















