एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव 2026

(Source:  Poll of Polls)

OMG! साइक्लिंग से भी हो सकती है मर्दाना कमजोरी

सप्ताह में तीन घंटे से ज्यादा साइकिल चलाने से यौन (मर्दाना) रूप से कमजोरी हो सकती है. जो लोग सप्ताह में तीन घंटे से ज्यादा साइकिल चलाते हैं, उन्हें उन्हें झुकी हुई अवस्था में साइकिल चलाना चाहिए न कि सीधे रह कर. इसके अलावा उम्र, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, धूम्रपान, नशे का सेवन तथा दिल का रोग भी यौन कमजोरी की वजह बन सकता है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव एचसीएफआई के अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल ने यह बात कही. मर्दाना कमजोरी उस परिस्थिति को कहा जाता है, जब पुरुष का यौन अंग संबंध बनाने के लिए ऊर्जा नहीं जुटा पाता या बनाए नहीं रख पाता. हर पुरुष अपने जीवन में कभी न कभी इस तरह की समस्या से गुजरता है. 'नपुंसक' शब्द उन पुरुषों के लिए प्रयोग किया जाता है, जो यौन संबंध बनाने के 75 प्रतिशत मौकों पर मर्दाना ताकत बनाए नहीं रख पाते. दिल के रोगों से मर्दाना कमजोरी का खतरा रहता है. मर्दाना कमजोरी दिल के रोगों का संकेत भी हो सकती है. मर्दाना कमजोरी से पीड़ित ऐसे पुरुष जिनमें पेल्विक ट्रॉमा और दिल के रोगों के कोई लक्षण नहीं हैं, उन्हें यौन कमजोरी का इलाज करवाने से पहले दिल के रोगों की जांच करवा लेनी चाहिए, क्योंकि यौन संबंधों से दिल के रोगों का संबंध होता है. आम तौर पर दी जाने वाली 12 में से आठ दवाओं के साइड इफेक्ट में मर्दाना कमजोरी शामिल है. एक अनुमान के मुताबिक, मर्दाना कमजोरी के 25 प्रतिशत मामले दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव की वजह से होते हैं. अवसाद, तनाव और इसके इलाज के लिए प्रयोग होने वाली दवाओं के असर से भी मर्दाना कमजोरी हो सकती है. स्ट्रोक, रीढ़ की हड्डी या पीठ की चोट, मल्टीपल स्क्लेरॉसिस और डिमेंशिया जैसे नाड़ीतंत्र के रोग भी मर्दाना कमजोरी का कारण बन सकते हैं. पेल्विक ट्रॉमा, प्रोस्टेट सर्जरी या प्रियपिसम से भी यह हो सकती है. जननांगों पर लगातार दबाव या मर्दाना अंग की धमनियों में रक्त का बहाव उचित तरीके से न होने से अंग में असंवेदनशीलता या नपुंसकता हो सकती है. प्रमुख तौर साइकिल चलाने की वजह से होने वाली मर्दाना कमजोरी साइक्लिंग से जुड़े पेशेवर लोगों में पाई गई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 540 किलोमीटर की साइकिल दौड़ में भाग लेने वाले नॉर्वे के एक पुरुष में यह समस्या पाई गई. मर्दाना अंग का सुन्न या असंवेदनशील होना लिंग की नसों पर दबाव होने की वजह से होता है, जबकि मर्दाना कमजोरी का कारण यौन अंगों की धमनियों में ऑक्सीजन की कमी होता है. शौकिया साइकिल चलाने वाले लोग, जो सप्ताह में तीन घंटे से कम साइकिल चलाते हैं और झुकी हुई अवस्था में साइकिल चलाने वाले लोगों के यौन अंग की नसों और धमनियों पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता और उन में साइक्लिंग की वजह से होने वाले यौन दुष्प्रभाव की संभावना कम होती है. बिल्कुल सीधे रह कर लगातार साइकिल चलाने से अंग में ऑक्सीजन का बहाव कम हो सकता है, जो 10 मिनट तक कम रह सकता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

London News: लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में चाकू बाजी, दो याहूदियों को बनाया निशाना, हमलावर अरेस्ट
लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में चाकू बाजी, दो याहूदियों को बनाया निशाना, हमलावर अरेस्ट
यूपी में दंगे और मार-काट जारी रहे...?, अखिलेश यादव की इस बात पर भड़के मंत्री ओम प्रकाश राजभर
यूपी में दंगे और मार-काट जारी रहे...?, अखिलेश यादव की इस बात पर भड़के मंत्री ओम प्रकाश राजभर
भ्रष्टाचार के आरोपों से हिला श्रीलंका क्रिकेट! सरकार ने किया सीधा टेकओवर, जानें क्या है मामला
भ्रष्टाचार के आरोपों से हिला श्रीलंका क्रिकेट! सरकार ने किया सीधा टेकओवर, जानें क्या है मामला
Michael BO: 'माइकल' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 4 दिनों में ही 'धुरंधर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड
'माइकल' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 4 दिनों में ही 'धुरंधर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा

वीडियोज

Bengal Elections Phase 2 Voting: कोलकाता में शुभेंदु के घेराव पर का बड़ा खुलासा | Suvendu Adhikari
UP Ganga Expressway Inauguration: 'विकसित भारत की हस्तरेखाएं हैं एक्सप्रेसवे'-PM Modi
Bengal Election Phase 2 Voting: 'मर जाएंगे पर हटेंगे नहीं!', फाइनल राउंड में ममता बनर्जी!
Bengal Elections Phase 2 Voting: Bhawanipur में Suvendu का 'हनुमान' अवतार!, 142 सीटों पर मतदान!
Phase 2 Voting in Bengal:क्या बचेगा Mamta का गढ़? 142 सीटों पर Voting! | TMC Vs BJP | PM Modi
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
London News: लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में चाकू बाजी, दो याहूदियों को बनाया निशाना, हमलावर अरेस्ट
लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में चाकू बाजी, दो याहूदियों को बनाया निशाना, हमलावर अरेस्ट
यूपी में दंगे और मार-काट जारी रहे...?, अखिलेश यादव की इस बात पर भड़के मंत्री ओम प्रकाश राजभर
यूपी में दंगे और मार-काट जारी रहे...?, अखिलेश यादव की इस बात पर भड़के मंत्री ओम प्रकाश राजभर
भ्रष्टाचार के आरोपों से हिला श्रीलंका क्रिकेट! सरकार ने किया सीधा टेकओवर, जानें क्या है मामला
भ्रष्टाचार के आरोपों से हिला श्रीलंका क्रिकेट! सरकार ने किया सीधा टेकओवर, जानें क्या है मामला
Michael BO: 'माइकल' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 4 दिनों में ही 'धुरंधर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड
'माइकल' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 4 दिनों में ही 'धुरंधर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
महाराष्ट्र MLC चुनाव: उद्धव गुट के अंबादास दानवे को समर्थन देगी या नहीं? कांग्रेस ने साफ किया रुख
महाराष्ट्र MLC चुनाव: उद्धव गुट के अंबादास दानवे को समर्थन देगी या नहीं? कांग्रेस ने साफ किया रुख
ईरान ने 21 लोगों को फांसी के फंदे पर लटकाया, युद्ध के बाद से अब तक 4 हजार से ज्यादा गिरफ्तारी, UN बोला-आखिर चल क्या रहा?
ईरान ने 21 लोगों को फांसी के फंदे पर लटकाया, युद्ध के बाद से अब तक 4 हजार से ज्यादा गिरफ्तारी, UN बोला-आखिर चल क्या रहा?
NSG Commandos Liquor Quota: क्या ब्लैक कैट कमांडोज को भी मिलता है शराब का कोटा, कितनी सस्ती मिलती है शराब?
क्या ब्लैक कैट कमांडोज को भी मिलता है शराब का कोटा, कितनी सस्ती मिलती है शराब?
गेहूं के बाद लगाएं ये 4 फसलें, कम लागत में जमीन बनेगी सोना और मुनाफा होगा दोगुना
गेहूं के बाद लगाएं ये 4 फसलें, कम लागत में जमीन बनेगी सोना और मुनाफा होगा दोगुना
Embed widget