एक्सप्लोरर

डायबिटीज बना सकता है दिल का मरीज

मधुमेह दिल के रोगों का खतरा बढ़ाता है. मधुमेह का दिल के रोगों और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से सीधा संबंध है. यहां तक कि मधुमेह पीड़ितों में से तीन में से दो की मौत या दिल के रोग से होती है या स्ट्रोक से होती है. अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह महासंघ के मुताबिक, भारत में 6.51 करोड़ मधुमेह के मरीज हैं और यह आंकड़ा अगले दो दशकों में 10 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है. महासंघ का कहना है कि भारत में 50 प्रतिशत मधुमेह के मामलों की जांच नहीं होती और इनका इलाज बहुत देर से हो पाता है. विश्व स्वास्थ्य दिवस इस साल 'बीट मधुमेह' की 'थीम' के साथ मनाया जा रहा है. मधुमेह के मामलों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण जीवनशैली और आबादी में बदलाव, वंशानुगत कारणों से, अनुचित आहार और आलसी जीवनशैली है. वैसे तो मधुमेह के लक्षण प्रत्यक्ष नहीं होते, लेकिन हमारी सेहत और शरीर पर पड़ने वाले इसके प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए नई दिल्ली के एस्कार्ट हार्ट इंस्टीच्यूट एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ प्रवीर अग्रवाल ने कहा, "टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित लोगों की मौत ज्यादातर हृदय रोग से होती है. क्योंकि हृदय रोग और मधुमेह का सीधा संबंध है." उन्होंने बताया, "मधुमेह का आधार मोटापा है. कमर के इर्द-गिर्द चर्बी जमा होना भारतीयों में आम बात है जिस वजह से ग्लूकोज के नियंत्रण में गड़बड़ी हो जाती है और लोग मधुमेह की चपेट में आ जाते है." दिल्ली हार्ट एंड लंग इंस्टीच्यूट के वरिष्ठ कंसल्टैंट कार्डियॉलॉजिस्ट डॉ. सुब्रता लहरी ने बताया कि "मधुमेह के इलाज के लिए जीवनशैली में बदलाव बेहद जरूरी हैं. धूम्रपान छोड़ना, बसा और शराब का सेवन कम करना, तेज सैर, जॉगिंग, योग और एयरोबिक्स करना काफी मददगार साबित हो सकता है. तनाव मुक्त होने की प्रक्रियाएं भी इसमें काफी मदद कर सकती हैं." उन्होंने बताया कि विटामिन डी के स्तर को संतुलित करके, व्यायाम और वजन पर काबू कर दिल के दौरे का खतरा 50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है. विटामिनयुक्त भोजन और धूप में बैठने से मधुमेह और दिल के रोगों को दूर रखने में काफी मदद मिलती है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget