एक्सप्लोरर

सावधान! ब्राजील में जीका से जुड़े माइक्रोसेफेली के 1,581 मामले आए सामने

ब्राजील ने अक्टूबर 2015 तक जीका वायरस से जुड़े माइक्रोसेफेली के 1,581 मामलों की पुष्टि की है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह घोषणा की है. मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पिछले नौ महीनों में माइक्रोसेफेली के 7,936 संदिग्ध मामले सामने आए, जिनमें से 3,308 मामले जीका वायरस से जुड़े हुए नहीं थे और 3,047 मामलों की अभी भी जांच हो रही है. ये सभी मामले एक ही उत्तरी प्रांत एक्रे के हैं. मंत्रालय ने इसके अलावा माइक्रोसेफेली से अक्टूबर तक 317 नवजात की मौत की पुष्टि भी की. माइक्रोसेफेली एक जन्मजात विकार है जिसमें बच्चा छोटे सिर और अविकसित मस्तिष्क के साथ पैदा होता है. इस रोग के कई कारण हैं जैसे गर्भावस्था में ड्रग का प्रयोग और रुबेला आदि. ब्राजील में 2015 से ही माइक्रोसेफेली के मामलों में एकाएक बढ़ोतरी देखी गई है और इसका मुख्य कारण गर्भवती माताओं का जीका वायरस की चपेट में आना है. जीका का संक्रमण समूचे लैटिन अमेरिका मे फैला हुआ है, जिसमें माइक्रोसेफेली के सबसे ज्यादा मामले ब्राजील में दर्ज किए गए हैं. देश के पूर्वोत्तर प्रांतों में यह मामला सबसे ज्यादा देखा गया है, खासकर परनामाबुको (336 मामले), बाहिया (254 मामले) और पाराइबा (139 मामले) में. बच्चों में जन्मजात रोग के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने 2015 में स्वास्थ्य आपातकाल लागू कर दिया था और ताकि मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके और इस वायरस के संचरण पर रोक लगाई जा सके. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचअओ) ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि जीका के कारण नवजात में मस्तिष्क संबंधी बीमारियों और विकृति में बढ़ोतरी देखी गई है. इसके साथ ही संगठन ने पहले की चेतावनी को जारी रखा है कि जीका वायरस के संक्रमण वाले देशों (ब्राजील इनमें शामिल है, जहां ओलंपिक और पैराओलंपिक खेलों का आयोजन होने वाला है) की यात्रा व व्यापार से बचें. साथ ही डब्ल्यूएचओ ने गर्भवती महिलाओं को जीका वायरस से प्रभावित क्षेत्रों के दौरे से बचने की सलाह दी है और अगर उनके साथी ने जीका प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है तो गर्भावस्था में सुरक्षित सेक्स करने की सलाह दी है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में दिखा दिया जम्मू कश्मीर और लद्दाख! गंदी हरकत पर उतरा नेपाल, अब भारत से मांग रहा माफी, जानें पूरा विवाद
पाकिस्तान में दिखा दिया जम्मू कश्मीर और लद्दाख! गंदी हरकत पर उतरा नेपाल, अब भारत से मांग रहा माफी, जानें पूरा विवाद
यूपी चुनाव से पहले वाराणसी में PM मोदी ने फाइनल कर दिया इस सीट पर टिकट! पीठ ठोक कर दिया संकेत
यूपी चुनाव से पहले वाराणसी में PM मोदी ने फाइनल कर दिया इस सीट पर टिकट! पीठ ठोक कर दिया संकेत
'नहीं जाएंगे पाकिस्तान...', अमेरिका-ईरान पीस टॉक के बीच आखिर ऐसा क्यों बोले डोनाल्ड ट्रंप, दे दिया बड़ा मैसेज
'नहीं जाएंगे पाकिस्तान...', अमेरिका-ईरान पीस टॉक के बीच आखिर ऐसा क्यों बोले डोनाल्ड ट्रंप, दे दिया बड़ा मैसेज
IPL 2026: गुजरात के घर में जीत की लय जारी रखने उतरेगी आरसीबी, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL 2026: गुजरात के घर में जीत की लय जारी रखने उतरेगी आरसीबी, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

वीडियोज

अभिषेक मल्हान के लिए क्यों इंफ्लुएंसर पारुल सिंह ने बोला ‘Angry Young Man?’
Sansani: हिजबुल्लाह के सीक्रेट ठिकानों की अनदेखी पिक्चर ! | Crime News | America
Sandeep Chaudhary On Exit Poll: कहां किसकी जीत..किसका सूपड़ा साफ | BJP | TMC | Poll of Polls on ABP
West Bengal Exit Poll 2026: क्या हार रही हैं दीदी ? | PM Vs Mamata | Chanakya Exit Poll
West Bengal Exit Poll 2026: ममता बनर्जी की सत्ता पर संकट? जानिए पूरा गणित | BJP Vs TMC | Mamata
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में दिखा दिया जम्मू कश्मीर और लद्दाख! गंदी हरकत पर उतरा नेपाल, अब भारत से मांग रहा माफी, जानें पूरा विवाद
पाकिस्तान में दिखा दिया जम्मू कश्मीर और लद्दाख! गंदी हरकत पर उतरा नेपाल, अब भारत से मांग रहा माफी, जानें पूरा विवाद
यूपी चुनाव से पहले वाराणसी में PM मोदी ने फाइनल कर दिया इस सीट पर टिकट! पीठ ठोक कर दिया संकेत
यूपी चुनाव से पहले वाराणसी में PM मोदी ने फाइनल कर दिया इस सीट पर टिकट! पीठ ठोक कर दिया संकेत
'नहीं जाएंगे पाकिस्तान...', अमेरिका-ईरान पीस टॉक के बीच आखिर ऐसा क्यों बोले डोनाल्ड ट्रंप, दे दिया बड़ा मैसेज
'नहीं जाएंगे पाकिस्तान...', अमेरिका-ईरान पीस टॉक के बीच आखिर ऐसा क्यों बोले डोनाल्ड ट्रंप, दे दिया बड़ा मैसेज
IPL 2026: गुजरात के घर में जीत की लय जारी रखने उतरेगी आरसीबी, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL 2026: गुजरात के घर में जीत की लय जारी रखने उतरेगी आरसीबी, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Tamil Nadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु के एग्जिट पोल में ट्विस्ट! स्टालिन नहीं इन्हें CM बनाना चाहती है जनता, जानें नाम
तमिलनाडु के एग्जिट पोल में ट्विस्ट! स्टालिन नहीं इन्हें CM बनाना चाहती है जनता, जानें नाम
संभावना सेठ ने झेला है बहुत दर्द, 4 मिसकैरेज हुआ, एबॉर्शन कराना पड़ा, अब 45 में मां बनेंगी एक्ट्रेस
4 मिसकैरेज, 65 इंजेक्शन और एबॉर्शन का दर्द… संभाना सेठ ने रो-रोकर सुनाया था हाल
किसानों के लिए वरदान है इस नदी का पानी! बंजर मिट्टी में भी फूंक देता है जान
किसानों के लिए वरदान है इस नदी का पानी! बंजर मिट्टी में भी फूंक देता है जान
Maruti Suzuki का बड़ा दांव: छोटी कारों, SUVs और EVs में करेगी भारी निवेश, जानें क्या है फ्यूचर प्लान
Maruti Suzuki का बड़ा दांव: छोटी कारों, SUVs और EVs में करेगी भारी निवेश, जानें क्या है फ्यूचर प्लान
Embed widget