एक्सप्लोरर

घर के आसपास पार्क है तो आप भी रह सकते हैं सेहतमंद

बाजार, जन परिवहन के अधिक ठहराव स्थल यानी स्टॉप और पार्क के पास रहने वाले लोग शारीरिक गतिविधियां अधिक करते हैं. एक अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है कि वे हर हफ्ते 90 मिनट अधिक व्यायाम करते हैं. शोधकर्ताओं के अनुसार, शारीरिक गतिविधियों के अभाव में दुनिया पर बढ़ती बीमारियों के बोझ को देखते हुए जन स्वास्थ के लिए हितकर शहरों का निर्माण एक महत्वपूर्ण काम है. पास के इलाके की चार विशेषताओं का शारीरिक गतिविधियों के बढ़ने से सर्वाधिक रिश्ता है. ये हैं: अधिक घनी आबादी, चौराहों की संख्या, जन परिवहन ठहराव केंद्रों की संख्या और ऐसे पार्को की संख्या जहां आप टहलते हुए जा सकते हैं. इस अध्ययन के प्रमुख अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के जेम्स सालिस ने कहा, "अधिक घनी आबादी वाले पास के इलाके गलियों से जुड़े रहते हैं, दुकानें होती हैं और भी कई तरह की सेवाओं की सुविधा रहती है. इसका मतलब है कि लोगों के टहलते हुए उन दुकानों तक जाने की संभावना अधिक होती है. " सालिस ने कहा कि परिवहन के नजदीकी ठहराव स्थल का शारीरिक गतिविधि से सीधा संबंध नहीं है जबकि आसपास में कितने ठहराव कें द्र हैं, इसका संबंध है. उनका यह अध्ययन 'द लेसेंट' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है. इसका अर्थ यह हो सकता है कि जब अधिक विकल्प होते हैं तो लोगों के अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए परिवहन स्टॉप तक पैदल जाने की अधिक संभावना रहती है. अध्ययन में 18 से 66 साल तक के 6 हजार 822 लोगों को शामिल किया गया था. ये जहां रहते थे, उनके पास-पड़ोस की विशेषताओं का अध्ययन किया गया. अध्ययन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की कमर में कम से कम चार दिनों तक यंत्र एक्सेलेरोमीटर लगाकर जांच की गई. इससे उनके हर मिनट की गतिविधि दर्ज होती गई. इन प्रतिभागियों ने औसतन प्रतिदिन 37 मिनट मध्यम से लेकर कठिन शारीरिक गतिविधियां कीं जो तेजी से टहलने या उससे अधिक थीं. इसमें शारीरिक गतिविधियों में अंतर यह पाया गया कि सबसे अधिक और सबसे कम सक्रिय इलाकों में रहने वालों के बीच 68 मिनट से 89 मिनट प्रति हफ्ते का अंतर था. हफ्ते में 150 मिनट टहलने की जो संस्तुति की गई है, उसका यह 45 से 59 फीसदी तक ही है. शारीरिक गतिविधियों का सीधा संबंध मधुमेह, दिल की बीमारी और कुछ तरह के कैंसर से है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget