एक्सप्लोरर

ये है दुनिया का सबसे लंबा कुर्ता, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मिली जगह

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जिस कुर्ते को दर्ज किया गया है, उसकी लंबाई 66 फीट 7 इंच है और चौड़ाई 27 फीट 6 इंच है. इतना बड़ा होने की वजह से ये कुर्ता सोशल मीडिया पर वायरल है.

भारत में जब भी कोई त्योहार होता है, लोग कुर्ता जरूर पहनते हैं. लेकिन, आज हम जिस कुर्ते की बात कर रहे हैं उसे एक तो क्या 10 आदमी भी मिल कर नहीं पहन पाएंगे. अगर ग्रेट खली को भी ये कुर्ता पहनने के लिए दे दिया जाए तो कई खली जैसे आदमी भी इसमें ढंक जाएंगे. दरअसल, ये कोई आम कुर्ता नहीं है, बल्कि दुनिया का सबसे लंबा कुर्ता है. ये इतना लंबा है कि इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है.

कितना लंबा है कुर्ता

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जिस कुर्ते को दर्ज किया गया है, उसकी लंबाई 66 फीट 7 इंच है और चौड़ाई है 27 फीट 6 इंच है. इतना बड़ा होने की वजह से ये कुर्ता सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग इस कुर्ते को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि ये कुर्ता तो बना दिया अब पहनने वाला आदमी कहां से लाओगे. सबसे बड़ी बात कि वायरल हो रहे कुर्ते के इस वीडियो को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है.

किसने बनाया है ये कुर्ता

इस कुर्ते को बनाया है ईरान के बगदाद के बयाती रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट कंपनी ने. भारत में हम जिसे कुर्ता कहते हैं, ईरान में उसे थोबे कहा जाता है. यह कुर्ते जैसा ही होता है, लेकिन उससे थोड़ा सा अलग होता है. दरअसल, थोबे एक किस्म का कपड़ा होता है जो कुर्ती की तरह स्टेंड कॉलर और कट्स वाला होता है. इसमें गले के पास तीन बटन होते हैं.

कुर्ते की खासियत

हम दुनिया के जिस सबसे लंबे कुर्ते की बात कर रहे हैं वो सिर्फ अपनी लंबाई की वजह से ही खास नहीं है. बल्कि, इस कुर्ते का डिजाइन भी खास है. हल्के भूरे रंग का ये कुर्ता देखने में तो शानदार है ही, इसे बनाने के लिए जिस कपड़े का इस्तेमाल किया गया है वो भी शानदार है. कुर्ते में जो बटन लगाए गए हैं वो हरे रंग के हैं, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं. इससे पहले दुनिया का सबसे बड़ा कुर्ता साल 2019 में पाकिस्तान के सैयद चाँद शाह ने बनाया था जो लगभग 12 फीट 6 इंच लंबा था. हालांकि, बयाती रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट कंपनी द्वारा बनाया गया ये कुर्ता पाकिस्तान के कुर्ते से कहीं ज्यादा बड़ा है.

ये भी पढ़ें: मिलावटी दूध या घी बेचने वाला पकड़ा गया तो उसे कितनी सजा होगी, जानें क्या कहता है कानून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Teesta River Project: बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
Plastic Currency Note Cost: प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?
प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: अन्ना हजारे कैसे 12 दिन में घुटनों पर ले आए थे UPA सरकार, क्यों इतना सफल रहा था आंदोलन?
अन्ना हजारे कैसे 12 दिन में घुटनों पर ले आए थे UPA सरकार, क्यों इतना सफल रहा था आंदोलन?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget