एक्सप्लोरर

जहां EVM रखी जाती है उस कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम क्यों कहा जाता है?

Strong Room: अगर आपको लगता है कि स्ट्रॉन्ग रूम किसी भी बिल्डिंग में बनाया जा सकता है तो आप गलत है. दरअसल, स्ट्रॉन्ग रूम को सिर्फ किसी सरकारी बिल्डिंग में ही बनाया जा सकता है.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू हो जाएगा. चुनाव आयोग ने इसके लिए लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं. खासतौर से वोटिंग के बाद ईवीएम को रखने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम भी तैयार किए जा चुके हैं. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आखिर ये स्ट्रॉन्ग रूम होता क्या है और उसे कैसे तैयार किया जाता है. इसके साथ ही आपको बताते हैं कि आखिर जहां ईवीएम रखा जाता है उसे स्ट्रॉन्ग रूम ही क्यों कहते हैं.

क्या होता है स्ट्रॉन्ग रूम?

मतदान के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को जहां सुरक्षित रखा जाता है उसे स्ट्रॉन्ग रूम कहा जाता है. इसे स्ट्रॉन्ग रूम इसलिए कहा जाता है, क्योंकि एक बार मशीन अंदर जाने के बाद इस कमरे में परिंदा भी पर नहीं मार सकता. इस कमरे में सुरक्षा कर्मियों के अलावा दोबारा किसी की एंट्री तभी होती है जब वोटों की गिनती के लिए इन मशीनों को निकाला जाता है.

क्या कहीं भी बनाया जा सकता है स्ट्रॉन्ग रूम?

अगर आपको लगता है कि स्ट्रॉन्ग रूम किसी भी बिल्डिंग में बनाया जा सकता है तो आप गलत है. दरअसल, स्ट्रॉन्ग रूम को सिर्फ किसी सरकारी बिल्डिंग में ही बनाया जा सकता है. जिस सरकारी बिल्डिंग में स्ट्रॉन्ग रूम बनाया जाना होता है, उसका चयन पहले से ही कर लिया जाता है और फिर उसकी सुरक्षा का पूरा इंतजाम कर लिया जाता है. इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि स्ट्रॉन्ग रूम किसी पुलिस स्टेशन में भी नहीं बनाया जा सकता. इसके अलावा स्ट्रॉन्ड रूम का चयन करने के लिए कई और नियमों का पालन किया जाता है, जिनका विवरण आपको चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा.

स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा कैसे होती है?

स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स को लगाया जाता है. दरअसल, सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर की सुरक्षा करती है. वहीं इस कमरे के बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सुरक्षा बलों की होती है. ये हथियारों से लैस कमांडो की तरह होते हैं. वहीं तीसरा खेरा स्थानीय पुलिस बलों का होता है. पुलिस वालों को बिल्डिंग के आस-पास तैनात किया जाता है. यानी स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा इतनी चौकस होती है कि इसे भेद कर कमरे में घुसना लगभग नामुमकिन है.

ये भी पढ़ें: Indian River Lagoon: इस नदी में है 'अवतार' वाली शक्ति, छूते ही पानी में दौड़ जाती है कमाल की रौशनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget