एक्सप्लोरर

Indian River Lagoon: इस नदी में है 'अवतार' वाली शक्ति, छूते ही पानी में दौड़ जाती है कमाल की रौशनी

इंडियन रिवर लैगून के चमकदार पानी के पीछे एक शैवाल का हाथ है. इस शैवाल को डायनोफ्लैगलेट्स कहा जाता है. ये एक कोशिका वाले समुद्री शैवाल होते हैं जो पूरे लैगून में अनगिनत मात्रा में फैले हुए हैं.

अगर हम कहें कि इस दुनिया में एक ऐसी नदी है जिसके पानी में बिजली की तरह रौशनी दौड़ती है तो आप क्या कहेंगे. दरअसल, इस नदी में सूर्यास्त के बाद एक कमाल की घटना होती है. अंधेरे में जैसे ही आप इस नदी के पानी को छूते हैं पूरे पानी में लहरो के साथ एक अजीब सी रौशनी दौडने लगती है. इसे आप नीचे वीडियो में भी देख सकते हैं.

कौन सी है वो नदी

हम जिस नदी की बात कर रहे हैं उसका नाम इंडियन रिवर लैगून है. ये नदी अमेरिका के फ्लोरिडा में है. ये नदी तीन नदियों से मिलकर बनी है. इसमें एक नदी का नाम है Mosquito लैगून, दूसरी नदी का नाम है बनाना रिवर और तीसरी नदी का नाम है इंडियन रिवर. ये तीनों नदियां जब अटलांटिक कोस्ट फ्लोरिडा पर मिलती हैं तब इंडियन रिवर लैगून बनता है.

कैसे होता है इस पानी में जादू

इंडियन रिवर लैगून के चमकदार पानी के पीछे एक शैवाल का हाथ है. इस शैवाल को डायनोफ्लैगलेट्स कहा जाता है. ये एक कोशिका वाले समुद्री शैवाल होते हैं जो पूरे लैगून में अनगिनत मात्रा में फैले हुए हैं. इन्हीं की वजह से रात में जब आप पानी को छूते हैं तो पूरा पानी एक कामल की रौशनी से भर जाती है. दरअसल, जब पानी को छू कर आप इस शैवाल में हलचल पैदा करते हैं तब इस शैवाल के भीतर के एंजाइम लूसिफ़ेरेज़ ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया करके रासायनिक ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में परिवर्तित कर देते हैं. हालांकि, इस लैगून में आपको पानी सबसे ज्यादा चमकदार जून से सितंबर के बीच दिखाई देगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान शैवाल तेजी से पनप रहे होते हैं.

शिकारियों से बचने के लिए ऐसा करते हैं

ये शैवाल एक कोशिका वाले जीव हैं. इसलिए अपने शिकारियों से बचने के लिए उन्होंने अपने भीतर इस तरह की अनोखी शक्ति विकसित कर ली है. जैसे ही शांत पानी में आप कोई हलचल करते हैं, ये सतर्क हो जाते हैं और अपने शरीर से एक अजीब सी रौशनी निकालते हैं. उन्हें लगता है कि शिकारी इस तरह की रौशनी से डर जाएगा और दूर हो जाएगा. आप इस नदी में जहां जहां हलचल करेंगे, वहां-वहां आपको पानी में रौशनी दिखाई देगी.

ये भी पढ़ें: अंगद से लेकर जटायु तक... भारत में तितलियों का हुआ नामकरण! जानिए किन-किन नामों से जानी जाएंगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gender Guidebook: कोर्ट और पुलिस की भाषा बदलेगी, 'चरित्रहीन' जैसे शब्दों पर रोक; जानें जेंडर गाइडबुक में क्या-क्या बदला?
कोर्ट और पुलिस की भाषा बदलेगी, 'चरित्रहीन' जैसे शब्दों पर रोक; जानें जेंडर गाइडबुक में क्या-क्या बदला?
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मौत हो जाए तो क्या सरकार के खिलाफ हो सकता है मुकदमा, क्या ऐसा भी है कोई नियम?
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मौत हो जाए तो क्या सरकार के खिलाफ हो सकता है मुकदमा, क्या ऐसा भी है कोई नियम?
Bank Licence: क्या आम आदमी भी खोल सकता है अपना बैंक, इसके लिए कितने पैसे की जरूरत?
क्या आम आदमी भी खोल सकता है अपना बैंक, इसके लिए कितने पैसे की जरूरत?
दो दिन खाना न खाएं तो शरीर में क्या होता है, कितने दिन की एनर्जी स्टोर रखती है हमारी बॉडी?
दो दिन खाना न खाएं तो शरीर में क्या होता है, कितने दिन की एनर्जी स्टोर रखती है हमारी बॉडी?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget