एक्सप्लोरर

अमेरिका का वीजा लेने के लिए कहां करना होता है आवेदन, किसकी जेब में जाती है लाखों की फीस?

अमेरिका का वीजा पाने की ख्वाहिश कई लोगों के मन में होती है, ऐसे में चलिए जानते हैं कि इसके लिए किसे आवेदन करना होता है और इसकी फीस किसके पास जाती है.

अमेरिका जाने का सपना देखने वालों के लिए वीजा एक जरुरी दस्तावेज है. यूएस वीजा पाने का प्रोसेस थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन इसे समझना जरुरी है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि यूएस वीजा कैसे मिलता है और इसके लिए पैसे किसे देने होते हैं.

कितने प्रकार का होता है वीजा?

यूएस में जाने के लिए कई प्रकार के वीजा उपलब्ध हैं, जैसे पर्यटक वीजा (B-2): अगर आप घूमने या परिवार से मिलने जा रहे हैं.

व्यापार वीजा (B-1): व्यापारिक उद्देश्यों के लिए.

शैक्षणिक वीजा (F-1): अध्ययन करने के लिए.

कार्य वीजा (H-1B): अमेरिका में काम करने के लिए.

कहां करना होता है आवेदन?

यूएस वीजा के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले यूएस राज्य विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा. वहां आपको DS-160 फॉर्म भरना होगा, जिसे ऑनलाइन भरकर जमा करना होता है. इसके बाद, आपके देश के यूएस दूतावास या कौंसुलट की वेबसाइट पर जाकर इंटरव्यू के लिए समय निर्धारित करना होगा.

यह भी पढ़ें: कितने साल होती है हाथी की जिंदगी? जान लीजिए आज

वीजा के लिए आवेदन प्रोसेस

फॉर्म भरें: सबसे पहले आपको DS-160 फॉर्म भरना होगा. यह एक ऑनलाइन आवेदन है जिसे सही-सही भरना जरूरी है.

वीजा शुल्क का भुगतान: फॉर्म भरने के बाद, आपको वीजा आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. यह शुल्क वीजा के प्रकार के अनुसार भिन्न हो सकता है. आमतौर पर, यह लगभग 160 से 190 डॉलर तक होता है.

दस्तावेज़ तैयार करें: वीजा आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की एक सूची बनाएं. इनमें पासपोर्ट, फोटो, यात्रा योजना, और यदि आवश्यक हो तो वित्तीय दस्तावेज़ शामिल हैं.

इंटरव्यू के लिए समय लें: वीजा शुल्क का भुगतान करने के बाद, आपको अपने देश के यूएस दूतावास या कौंसुलट में साक्षात्कार के लिए एक समय निर्धारित करना होगा.

इंटरव्यू में क्या होगा: साक्षात्कार के दौरान एक अधिकारी आपसे सवाल करेगा, जैसे कि आप अमेरिका क्यों जाना चाहते हैं, आपकी वित्तीय स्थिति क्या है, और आपके लौटने की योजना क्या है. यह महत्वपूर्ण है कि आप ईमानदारी से जवाब दें.

यह भी पढ़ें: कितनी कीमत में तैयार होता है Iron Dome? जानिए ईरान के रक्षा बजट पर कितना भारी है इजरायल का ये डोम

वीजा का फैसला

इंटरव्यू के बाद अधिकारी आपकी आवेदन को मान्यता देगा या अस्वीकृत करेगा. अगर आपका वीजा स्वीकृत हो जाता है, तो आपका पासपोर्ट आपको दूतावास से प्राप्त होगा, जिसमें वीजा स्टैम्प होगा.

किसके जेब में जाते हैं पैसे?

अब सवाल ये उठता है कि वीजा देने के लिए फीस के नाम पर जो पैसे लिए जाते हैं आखिर वो जाते किसकी जेब में हैं. तो बता दें कि यह दूतावास या कौंसुलट के पास जाती है. यह राशि आवेदन के समय में ही दी जाती है. इसके बाद यह फीस अमेरिकी सरकार को जाती है. इस फीस का उपयोग वीजा प्रोसेसिंग, सुरक्षा जांच और अन्य प्रशासनिक खर्चों के लिए किया जाता है.

वहीं अगर आप किसी एजेंसी की मदद ले रहे हैं, तो उसके लिए भी शुल्क देना होगा. हालांकि, यह वैकल्पिक है और आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार तय करना होगा.

यह भी पढ़ें: ईरान के परमाणु ताकत बनने के बीच दीवार की तरह खड़ा है इजरायल, हर बार मारे जाते हैं साइंटिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Billionaires Higher Taxes Demand : इस देश के अरबपति क्यों कर रहे ज्यादा टैक्स लगाने की मांग? जानें वजह
इस देश के अरबपति क्यों कर रहे ज्यादा टैक्स लगाने की मांग? जानें वजह
पाकिस्तान में क्यों बैन हुआ अलजजीरा? क्या येलो जर्नलिज्म का भुगतना पड़ा खामियाजा
पाकिस्तान में क्यों बैन हुआ अलजजीरा? क्या येलो जर्नलिज्म का भुगतना पड़ा खामियाजा
क्या है स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर, यहां से यूरोप में कैसे करते हैं घुसपैठ?
क्या है स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर, यहां से यूरोप में कैसे करते हैं घुसपैठ?
यह पक्षी न होता तो नहीं बन पाती बुलेट ट्रेन, जानें सच
यह पक्षी न होता तो नहीं बन पाती बुलेट ट्रेन, जानें सच

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget