एक्सप्लोरर

ED की फुल फॉर्म क्या होती है, इस एजेंसी के बारे में जानते हैं आप?

Enforcement Directorate: एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने बीते कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार किया है. चलिए जानते हैं क्या होता है इस एजेंसी का काम. कैसे यह करती है कार्रवाई.

Enforcement Directorate: लोकसभा चुनावों से पहले कल यानी कल 22 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी यानी एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट जिसे प्रवर्तन निदेशालय भी कहा जाता है एजेंसी द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया है. दिल्ली में हुए शराब घोटाले को लेकर यह गिरफ़्तारी हुई है. जिसमें पहले ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल में है. ईडी की इस कार्रवाई से लोगों के मन में ईडी को लेकर और जिज्ञासा उठ रही है. आख़िर क्या है ईडी? कैसे करती है काम और और भी कई बातें. इन सबके जवाब जानते हैं इस आर्टिकल में. 

क्या होता है ईडी का काम? 

ईडी यानी एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट केंद्र सरकार की जांच एजेंसी है. जो भारत में वित्तीय कानून को लागू करने में सहायता करती है. आर्थिक मामलों में हुए हेर फेर की  जांच ईडी द्वारा की जाती है. यह वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन काम करती है. मनी लांड्रिंग के मामलों में ईडी जांच करती है. इसके साथ ही भ्रष्टाचार के केस भी ईडी देखती है. ईडी का काम है भारत में आर्थिक अपराधों को रोकना. साल 1956 में प्रवर्तन निदेशालय यानी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) का गठन हुआ था. इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है. 

इन मामलों की कर सकती है जांच

ईडी की जांच करने को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं. किसी पुलिस स्टेशन में एक करोड़ या उससे अधिक रकम की गड़बड़ का मामला दर्ज होता है. पुलिस को इसकी जानकारी ईडी को देनी होती है. इसके बाद पुलिस से मामला लेकर आगे की जांच एडी शुरू करती है. लेकिन किसी मामले में अगर ईडी को पहले पता चल जाता है. तो खुद ही ईडी जांच शुरू कर सकती है. ईडी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के उल्लंघन के केस, हवाला के केस, विदेश में मौजूद संपत्ति,विदेश में संपत्ति की खरीद इन सभी मामलों की जांच करती है.  

मिले हुए हैं यह अधिकार

ईडी को कानूनी तौर पर काफी ताकत दी गई है. ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी संपत्ति और धन की जब्ती कर सकती है. ईडी गैरकानूनी वित्तीय काम पर कार्रवाई कर सकती है. प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत ईडी किसी दफ्तर या व्यक्ति के घर छापा मार सकती है. उसे गिरफ्तार कर सकती है और इसके साथ ही बिना पूछताछ के उसकी संपत्ति भी जप्त कर सकती है. 

इन बड़े केसों की कर रही है जांच

जैसा कि हमने बताया ईडी भारत में आर्थिक अपराधों को रोकने काम करते हैं उनकी जांच पड़ताल करती है और दोषियों को सजा दिलाने के काम करती है. फिलहाल ईडी विजय माल्या, नीरव मोदी, रॉबर्ट वाड्रा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी इन लोगों पर चल रहे केसों की जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Arrested: ईडी गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को कहां रखती, क्या अलग से कोई जेल होती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां है फ्रांस का जंतर-मंतर, यहां किस जगह जनता करती है प्रदर्शन?
कहां है फ्रांस का जंतर-मंतर, यहां किस जगह जनता करती है प्रदर्शन?
टाइगर श्रॉफ से सलमान तक... किन लोगों को निशाना बना चुका है लॉरेंस बिश्नोई गैंग?
टाइगर श्रॉफ से सलमान तक... किन लोगों को निशाना बना चुका है लॉरेंस बिश्नोई गैंग?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget