एक्सप्लोरर

चुनाव में लोगों को कैश बांटने पर क्या हैं नियम, जानें कहां कर सकते हैं इसकी शिकायत

चुनाव के दौरान अक्सर उम्मीदवार वोटर्स को लुभाने के लिए पैसा और गिफ्ट बांटते हैं. क्या आप जानते हैं कि इसको लेकर क्या नियम है और इसकी शिकायत कहां पर हो सकती है. जानिए क्या कहता है नियम.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले ही भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. दरअसल आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर चुनाव से पहले पैसे बांटने का आरोप लगाया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चुनाव में कैश बांटने को लेकर क्या नियम हैं.

आप ने बीजेपी पर लगाया आरोप

आप नेता और दिल्ली की सीएम आतिशी ने हाल में ही मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर बड़ा तीखा हमला किया है. आतिशी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जहां से अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ते हैं, उस इलाके में बीजेपी पैसे बांट रही है. उन्होंने इस दौरान बीजेपी नेता परवेश वर्मा का नाम लेकर आरोप लगाया है. सीएम आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद परवेश वर्मा झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली महिलाओं को 11-11 सौ रुपये दिए हैं.

नहीं बांट सकते हैं पैसा

चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक कोई भी नेता चुनाव के समय पैसा नहीं बांट सकता है. हर कोई नेता पैसा,शराब या अन्य किसी तरह का गिफ्ट चुनाव से पहले बांटते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ चुनाव आयोग कार्रवाई कर सकता है. इतना ही नहीं जांच के दौरान सबूत पक्का होने पर उस उम्मीदवार का नामांकन भी कैंसिल कर दिया जाता है. चुनाव आयोग में शिकायत करने के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर शिकायत कर सकते हैं.

चुनाव आयोग से कर सकते हैं शिकायत

चुनाव आयोग के मुताबिक अगर कोई नेता बाहुबल, पैसा, गलत सूचना और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता है, तो नागरिक उसकी शिकायत चुनाव आयोग से कर सकते हैं. इसके लिए cVigil ऐप भी है. चुनाव आयोग के मुताबिक अगर कोई भी उम्मीदवार चुनाव से पहले वोटर्स को लुभाने के लिए पैसा देता है और उसकी फोटो-वीडियो समेत कोई अन्य सबूत अगर चुनाव आयोग तक पहुंचता है, तो उस उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव आयोग कार्रवाई कर सकती है.

चुनावी उपहार पर भी रोक

जानकारी के मुताबिक अगर कोई राजनीतिक पार्टी चुनाव के दौरान वोटर्स को लुभाने के लिए गिफ्ट देती है, तो ये कानूनी जुर्म है. बता दें कि आचार संहिता के नियमों के मुताबिक कोई भी राजनीतिक पार्टी किसी वोटर्स को महंगे गिफ्ट या उपहार नहीं दे सकता है. इतना ही नहीं ऐसे उम्मीदवार का नामांकन भी रद्द किया जा सकता है. वहीं जांच के दौरान चुनावी गिफ्ट मिलने पर जब्त भी किया जा सकता है और पार्टी पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:अमेरिका की नजरों से बचते हुए वाजपेयी ने कैसे किया था परमाणु परीक्षण, जान लीजिए तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे आग लगाते हैं फायर क्वाउड, सामान्य धुएं के बादल से कितने अलग?
कैसे आग लगाते हैं फायर क्वाउड, सामान्य धुएं के बादल से कितने अलग?
How Indore Manages Waste: कचरा कैसे साफ करता है इंदौर, बाकी शहर क्यों नहीं बन पाते नंबर-1?
कचरा कैसे साफ करता है इंदौर, बाकी शहर क्यों नहीं बन पाते नंबर-1?
Railway Signal System: लोको पायलट कितनी दूर से देख लेते हैं सिग्नल, कैसे रोकते हैं तेज रफ्तार ट्रेन?
लोको पायलट कितनी दूर से देख लेते हैं सिग्नल, कैसे रोकते हैं तेज रफ्तार ट्रेन?
Noida Ruchika Zero FIR: नोएडा की रुचिका पर जीरो एफआईआर, नॉर्मल FIR से कितनी अलग?
नोएडा की रुचिका पर जीरो एफआईआर, नॉर्मल FIR से कितनी अलग?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget