एक्सप्लोरर

ये हैं दुनिया की पांच सबसे महंगी चीजें, भारत से निकली ये चीज भी है शामिल

Most Expensive Things in World: दुनिया में कई चीजें बहुत महंगी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी चीज कौन सी है? चलिए आज जान लेते हैं.

दुनिया में कई चीजें इतनी मंहगी होती हैं कि उन्हें खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती, लेकिन क्या आपके मन में कभी ये विचार आया है कि दुनिया की सबसे मंहगी चीज क्या होगी और वो किसके पास है? सबसे खास बात ये है कि ये चीजें इंसानों ने ही बनाई है. तो चलिए आज इस सवाल का जवाब जान लेते हैं.

ये है दुनिया की सबसे महंगी चीज

आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे मंहगी चीज इस दुनिया में ही नहीं है. यानी वो चीज इस पृथ्वी पर नहीं बल्कि पृथ्वी के बाहर मौजूद है. दरअसल दुनिया की सबसे महंगी चीज इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन है, जिसकी कीमत 50 अरब डॉलर यानी 12 लाख करोड़ रुपए है. इसे 12 साल की मेहनत से दुनिया के कई टॉप एक्सपर्ट्स ने मिलकर तैयार किया है. ये स्पेस स्टेशन अफ्रीका के देश नामीबिया के 265 मील ऊपर मौजूद है. जिसका उपयोग स्पेस में जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स रुकने के लिए करते हैं.

ये है दुनिया की दूसरी सबसे मंहगी चीज

दुनिया की दूसरी सबसे मंहगी चीज, सोना या फिर हीरा नहीं बल्कि एक यॉट है. इसका नाम हिस्ट्री सुप्रीम यॉट है. इस यॉट की कीमत लगभग 40 हजार करोड़ रुपए है. जो यॉट मलेशिया के बिजनेसमैन रॉबर्ट कुक के पास है. ये यॉट 1 लाख किलोग्राम सॉलिड सोने और प्लेटिनम से बना हुआ है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस यॉट के बैडरुम के लिए उल्कापिंड की चट्टानों का इस्तेमाल किया गया है और इसके अंदर दिया जाने वाला वाइन का ग्लास 18 कैरेट डायमंड से बना हुआ है. कुल मिलाकर इस यॉट को देखते ही किसी भी व्यक्ति को लग्जरी एहसास होता है.

ये है दुनिया की तीसरी सबसे मंहगी चीज

आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि दुनिया की तीसरी सबसे मंहगी चीज एक टेलीस्कोप है. इसका नाम हबल टेलीस्कोप है. खास बात ये है कि ये टेलीस्कोप सिर्फ धरती का कोना-कोना ही नहीं बल्कि अंतरिक्ष में मौजूद हर तारे को भी देख सकता है. 1990 में स्थापित किए गए इस टेलीस्कोप की कीमत ग्लोबल मार्केट में 16.5 हजार करोड़ रुपए बताई जाती है.

अमेरिका में है दुनिया की चौथी सबसे मंहगी चीज

दरअसल दुनिया की चौथी सबसे मंहगी चीज अमेरिकी राष्ट्रपति का एयर फोर्स वन है. ये प्राइवेट जेट तीन मंजिला है. खास बात ये है कि इस विमान को एक हजार किलोमीटर की स्पीड से उड़ाया जा सकता है. जिसकी कीमत लगभग 5,346 करोड़ रुपए बताई जाती है.

भारत से ले जाई गई इस चीज का नाम है पांचवे नंबर पर

दुनिया की सबसे मंहगी चीजों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ का शाही मुकुट आता है, जिसमें भारत से निकला कोहिनूर का हीरा जड़ा हुआ है. 109 कैरेट के इस हीरे की कीमत ग्लोबल मार्केट में लगभग 4,787 करोड़ रुपए है, जो काफी ज्यादा है.

यह भी पढ़ें: इन्हें खाने के बाद शरीर फौलाद हो जाता है, ये हैं दुनिया के 8 सबसे ज्यादा न्यूट्रिशियस फूड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सरकारी कर्मचारी और न्यायिक अधिकारी आंदोलन कर सकते हैं, क्या हैं नियम?
क्या सरकारी कर्मचारी और न्यायिक अधिकारी आंदोलन कर सकते हैं, क्या हैं नियम?
CJP Protest: ABVP से देश के शिक्षा मंत्री तक... ऐसा रहा धर्मेंद्र प्रधान का राजनीतिक सफर
ABVP से देश के शिक्षा मंत्री तक... ऐसा रहा धर्मेंद्र प्रधान का राजनीतिक सफर
CJP Protest: कितनी मजबूत होती है संसद की सुरक्षा, जानें कितने लेयर में तैनात होते हैं जवान
कितनी मजबूत होती है संसद की सुरक्षा, जानें कितने लेयर में तैनात होते हैं जवान
CJP Protest: भारत में विरोध-प्रदर्शन का अधिकार कहां से मिलता है, संविधान क्या कहता है?
भारत में विरोध-प्रदर्शन का अधिकार कहां से मिलता है, संविधान क्या कहता है?

वीडियोज

Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget