एक्सप्लोरर

जिन्हें नींद में चलने की आदत होती है, वे कितनी दूर तक जा सकते हैं?

इंसान की नींद दो स्टेज में बंटी होती है. आरईएम और एनआरईएम. नींद में चलने से लेकर सपनों से संबंधित जितनी भी नींद की समस्याएं होती हैं वह आरईएम (REM) स्टेज में ही होती हैं.

नींद में चलने की बीमारी कितनी खतरनाक हो सकती है आप इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इसकी वजह से मुंबई में एक 19 साल की लड़की की मौत हो गई. दरअसल, मुंबई  में रहने वाली एक लड़की को नींद में चलने की बीमारी थी, एक रात वह नींद में चलते-चलते इमारत की छठीं मंजिल से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई.

इसी कड़ी में चलिए आज आपको बताते हैं कि अगर किसी को नींद में चलने की बीमारी हो तो वह कितनी दूर तक नींद में चल सकता है. इसके अलावा आपको ये भी समझाएंगे कि आखिर किसी व्यक्ति को नींद में चलने की बीमारी किन कारणों से होती है.

पहले नींद में चलने की बीमारी को समझिए

इंसान की नींद दो स्टेज में बंटी होती है. आरईएम और एनआरईएम. नींद में चलने से लेकर सपनों से संबंधित जितनी भी नींद की समस्याएं होती हैं वह आरईएम (REM) स्टेज में ही होती हैं. डॉक्टरों का मानना है कि नींद में चलने की बीमारी हमेशा गंभीर समस्या की ओर इशारा नहीं करती, लेकिन जब कोई इंसान हर रोज नींद में चलने लगता है तो फिर ये खतरनाक हो जाती है.

जिन लोगों को नींद में चलने की बीमारी होगी, आप देखेंगे कि वह सोने के कुछ घंटे बाद ही उठकर चलने लगते हैं. कई लोग सोने के बाद अचानक से उठकर बेड पर बैठ जाते हैं. कई बार जब स्लीपवॉकिंग करने के बाद इंसान की आंखें खुलती हैं तो उसे समझ ही नहीं आता कि वह कैसे सोते हुए नई जगह पहुंच गया. चलिए अब आपको बताते हैं कि कोई इंसान नींद में चलते हुए कितनी दूर तक चल सकता है.

नींद में कितनी दूर चल सकता है इंसान

नींद में इंसान कितनी दूर तक चल सकता है, ये इस बात पर निर्भर करता है कि स्लीपवॉकिंग करने वाला इंसान कितनी देर तक नींद में है. यानी अगर कोई स्लीपवॉकिंग कर रहा है तो वह तब तक करता रहेगा, जब तक कि उसकी नींद नहीं खुल जाती. कुछ लोगों की नींद थोड़ी दूर चलने पर ही खुल जाती है तो वह 100 मीटर या 200 मीटर ही चलते हैं. जबकि, कुछ लोगों की नींद काफी दूर चलने के बाद खुलती है तो वह कई किलोमीटर तक चलते जाते हैं.

इसे ऐसे समझिए, कुछ साल पहले एबीसी न्यूज पर एक खबर आई थी. इस खबर के अनुसार, अमेरिका के कोलोराडो शहर की एक लड़की रात को सोई और सुबह जब उठी तो वह अपने घक से 9 किलोमीटर दूर थी. पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला यह लड़की इतनी दूर तक नींद में चल कर गई थी.

ये भी पढ़ें: क्या कुछ इंसानों पर नहीं होता है सांप के जहर का असर? 272 बार काटने पर भी जिंदा था ये इंसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget