एक्सप्लोरर

ये है पाकिस्तान की सबसे लग्जरी ट्रेन, जानिए भारत की प्रीमियम ट्रेनों से कितनी है अलग?

विश्व में कई तरह की लग्जरी ट्रेनें चलती हैं, जो अपने अलग-अलग खूबियों और सुविधाओं के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में भारत की बात करें तो, भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन का नाम वंदे भारत एक्सप्रेस है.

विश्व में कई तरह की लग्जरी ट्रेनें चलती हैं, जो अपने अलग-अलग खूबियों और सुविधाओं के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में भारत की बात करें तो, भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन का नाम वंदे भारत एक्सप्रेस है, जो 50 से अधिक रूट्स पर चलती है. इस ट्रेन को लोग काफी पसंद करते हैं. ये तो रही भारत की बात  लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन के बारे में. आज हम आपको बताएंगे कि पाकिस्तान की एक ऐसी ट्रेन के बारे में जो सबसे अधिक लग्जरी है.

पाकिस्तान की सबसे लग्जरी ट्रेन ग्रीन लाइन एक्सप्रेस है. ये ट्रेन कराची से इस्लामाबाद के बीच चलती है. इस लग्जरी ट्रेन का शुरुआत  15 मई 2015 को इस्लामाबाद रेलवे स्टेशन से किया गया था. ट्रेन में यात्रियों को आरामदायक सीटें, एसी केबिन और स्वादिष्ट भोजन जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इसके अलावा, इसमें वाई-फाई, ऑन-बोर्ड एंटरटेनमेंट और क्लीनिंग सर्विस जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं.  ग्रीन लाइन एक्सप्रेस को वहां के लोग इसे चलता फिरता जहाज भी मानते हैं. ग्रीन लाइन एक्सप्रेस को पाकिस्तान की सबसे प्रीमियम ट्रेन माना जाता है, जो यात्रियों को एक आरामदायक और सुखद यात्रा का अनुभव प्रदान करती है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान जाएंगे एस जयशंकर, जानें PAK की कौन सी फोर्स रहती है सुरक्षा में तैनात

भारत की सबसे लग्जरी ट्रेन

दूसरी ओर देखा जाए तो भारत की सबसे लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस है, जिसे दुनिया की सबसे लग्जरी ट्रेनों में गिना जाता है. महाराजा एक्सप्रेस में 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जैसे कि शानदार इंटीरियर्स, कई प्रकार के स्वादिष्ट भोजन और फ्री हाउस  वाइन, स्पिरिट्स और बीयर. इसके अलावा ट्रेन में 24x7 वैलीड सर्विस, पैरा-मेडिकल सेवा और सीसीटीवी कैमरे जैसी सुविधाएं भी हैं. महाराजा एक्सप्रेस कई रूट्स पर चलती है, जो भारत के कई अद्भुत स्थानों से होकर गुजरती है.

दोनों ट्रेनों के बीच अंतर

सुविधाएं- महाराजा एक्सप्रेस में अधिक प्रीमियम सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध हैं, जैसे कि फ्री हाउस वाइन, स्पिरिट्स और बीयर. ग्रीन लाइन एक्सप्रेस में भी अच्छी सुविधाएं हैं, लेकिन महाराजा एक्सप्रेस की तुलना में कम प्रीमियम हैं.

रूट्स- महाराजा एक्सप्रेस कई रूट्स पर चलती है, जो भारत के विभिन्न अद्भुत स्थानों से होकर गुजरती है. ग्रीन लाइन एक्सप्रेस मुख्य रूप से कराची से इस्लामाबाद के बीच चलती है.

अनुभव- महाराजा एक्सप्रेस में यात्रा करना एक शाही अनुभव का अहसास कराता है, जबकि ग्रीन लाइन एक्सप्रेस एक आरामदायक और सुखद यात्रा का अनुभव प्रदान करती है.

दोनों ट्रेनों में यात्रा करना अपने आप में एक अनोखा अनुभव है, लेकिन महाराजा एक्सप्रेस की प्रीमियम सुविधाएं और सेवाएं इसे एक अलग स्तर पर ले जाती हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान के सुप्रीम लीडर ने जिस मस्जिद से किया इजरायल के खात्मे का ऐलान, खास है उसका इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget