एक्सप्लोरर

अक्टूबर में भी 35 डिग्री तापमान, क्या है इतनी गर्मी होने की वजह?

October Heat India: भारत में अक्टूबर के महीने के दौरान भी काफी ज्यादा गर्मी देखने को मिल रही है. तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. जानें क्या है इसके पीछे की वजह.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • उत्तर भारत में अक्टूबर की गर्मी, तापमान बढ़ा।
  • उच्च दबाव हवा धकेलता, जिससे उमस बढ़ती है।
  • सीधी धूप, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बढ़ा रहे गर्मी।

October Heat India: वैसे तो अक्टूबर के महीने तक मानसून के वापसी हो जाती है लेकिन महीने की शुरुआत में उत्तर भारत में तापमान काफी ज्यादा हो गया है. इस साल अक्टूबर की शुरुआत से ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. शनिवार को तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह बीते दो सालों में अक्टूबर का सबसे गर्म दिन था.

 इसी के साथ रविवार को 36.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था. यह सामान्य से लगभग 2 डिग्री ज्यादा था. इस असामान्य गर्मी को आमतौर पर अक्टूबर हीट के नाम से जाना जाता है. आइए जानते हैं क्या है इस अक्टूबर हीट के पीछे की वजह.

मानसून की वापसी और बदलते दबाव वाले सिस्टम 

अक्टूबर की गर्मी की बड़ी वजह मानसून के मौसम से मानसून के बाद के समय में बदलाव है. दरअसल मानसून के दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कम दबाव वाला क्षेत्र बनता है. यह सिस्टम नमी, बादल और अपेक्षाकृत ठंडी हवाओं को अपनी तरफ खींचने में मदद करता है. 

जैसे-जैसे मानसून वापस लौटता है कम दबाव वाला पैटर्न धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाता है. इसी के साथ उसकी जगह ज्यादा दबाव या फिर एंटीसाइक्लोनिक स्थिति ले लेती हैं. ज्यादा दबाव में हवा ऊपर उठने के बजाय नीचे बैठती है. हवा के नीचे बैठने की प्रक्रिया को सब्सिडेंस कहा जाता है. इससे जमीन के पास तापमान बढ़ सकता है और गर्मी और उमस वाली स्थिति बन सकती है. 


अक्टूबर में भी 35 डिग्री तापमान, क्या है इतनी गर्मी होने की वजह?

हवा में इतनी उमस क्यों महसूस होती है?

गर्मी इस वजह से ज्यादा परेशान करने वाली होती है क्योंकि मानसून की कई महीनों की बारिश के बाद जमीन में काफी नमी बनी रहती है. बारिश के रुक जाने के बाद भी मिट्टी में नमी बनी रह सकती है और निचले वायुमंडल में वॉटर वेपर मौजूद रह सकता है. 

जब आसमान साफ हो जाता है तो तेज धूप गीली जमीन को गर्म करती है और वाष्पीकरण बढ़ाती है. इससे पैदा होने वाली उमस को बढ़ा देती है. इससे तापमान असल रीडिंग से ज्यादा महसूस होता है. 

जलवाष्प एक ग्रीन हाउस गैस भी है. यह पृथ्वी की सतह से निकलने वाले कुछ इंफ्रारेड रेडिएशन को सोख लेती है. इससे वायुमंडल में गर्मी के बने रहने पर असर पड़ता है. इससे रात गर्म हो सकती है और सूरज डूबने के बाद भी तापमान तेजी से गिरने से रुक सकता है.

सूरज से अभी भी तेज गर्मी मिलती है 

सूरज की बदलती स्थिति अक्टूबर की गर्मी के पीछे एक और बड़ी वजह है. सितंबर में दिन-रात बराबर होने की स्थिति के बाद सूरज की आभासी रफ्तार दक्षिण की तरफ जारी रहती है. लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप पर सोलर रेडिएशन अभी भी तेज हो सकता है. 

मानसून के बाद जैसे-जैसे बादल कम होते हैं सूरज की रोशनी जमीन तक ज्यादा सीधे पहुंचती है. सूरज की किरणों को रोकने वाले बादल कम होने से दिन के समय जमीन की सतह तेजी से गर्म हो जाती है. 


अक्टूबर में भी 35 डिग्री तापमान, क्या है इतनी गर्मी होने की वजह?

कम वेस्टर्न डिस्टरबेंस 

वेस्टर्न डिस्टरबेंस मौसम की एक ऐसी प्रणाली है जो आमतौर पर भूमध्यसागरीय इलाके में बनती है. वह उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में ठंडक और बारिश ला सकती है. जब अक्टूबर की शुरुआत में उनकी गतिविधि कमजोर होती है तो बादल, बारिश और ठंडी हवा से तापमान कम होने के मौके भी कम हो जाते हैं.

शहरीकरण की वजह से शहरों में यह स्थिति और भी ज्यादा साफ तौर पर महसूस की जा सकती है. कंक्रीट की इमारतें, सड़कें और पक्की सतह दिन के समय सूरज की गर्मी को बड़ी मात्रा में सोख लेती हैं. इसी के साथ सूरज डूबने के बाद धीरे-धीरे उसे छोड़ती हैं. 

यह भी पढ़ें: क्या ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट निलंबित कर सकता है, जान लीजिए कानून?

अक्टूबर की गर्मी इतनी बेचैन करने वाली क्यों होती है? 

अक्टूबर की गर्मी किसी एक वजह से नहीं होती. यह उस बदलाव के दौर में बनती है जब मानसून जा चुका होता है, आसमान साफ हो जाता है, जमीन में नमी बनी रहती है और हवा के दबाव का पैटर्न बदल जाता है. 

सूरज की तेज गर्मी, ज्यादा उमस, नीचे बैठती हवा, ठंडक पहुंचाने वाले कमजोर सिस्टम और शहरों में गर्मी जमा होने की वजह से तापमान सामान्य स्तर से ऊपर जा सकता है. यही वजह है कि मानसून का मौसम खत्म होने के बाद भी अक्टूबर में दिन के समय गर्मी का एहसास होता है.

यह भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खुली 20 साल पुरानी फाइल, क्या है आरोप और इसमें कितनी सजा?

स्पर्श गोयल को कंटेंट राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में चार साल का अनुभव है.  इन्होंने अपने करियर की शुरुआत नमस्कार भारत से की थी, जहां पर लिखने की बारीकियां सीखते हुए पत्रकारिता और लेखन की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद ये डीएनपी न्यूज नेटवर्क, गाजियाबाद से जुड़े और यहां करीब दो साल तक काम किया.  इस दौरान इन्होंने न्यूज राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग दोनों में अपनी पकड़ मजबूत की.

अब स्पर्श एबीपी के साथ अपनी लेखनी को निखार रहे हैं. इनकी खास रुचि जनरल नॉलेज (GK) बीट में है, जहां ये रोज़ नए विषयों पर रिसर्च करके अपने पाठकों को सरल, रोचक और तथ्यपूर्ण ढंग से जानकारी देते हैं.  

लेखन के अलावा स्पर्श को किताबें पढ़ना और सिनेमा देखना बेहद पसंद है.  स्क्रीनराइटिंग के अनुभव की वजह से ये कहानियों को दिलचस्प अंदाज़ में पेश करने में भी माहिर हैं.  खाली समय में वे नए विषयों पर रिसर्च करना और सोशल मीडिया पर अपडेट रहना पसंद करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget