एक्सप्लोरर

कड़ाके की ठंड में भी नंगे बदन कैसे रह लेते हैं महाकुंभ में आए नागा साधु, जानिए इसके पीछे की साइंस 

हैरान करने वाली बात यह है कि इस कड़ाके की ठंड में जहां हड्डियां तक कांप उठती हैं और हम हीटर से लेकर न जाने कितने इंतजाम करते हैं, उसमें भी नागा साधु नंगे बदन ही रहते हैं और साधना करते हैं.

महाकुंभ का आगाज होने ही वाला है. 13 जनवरी से प्रयागराज में संतों और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा. कड़ाके की ठंड के बीच शाही स्नान होगा और हर बार की तरह इस बार भी महाकुंभ के केंद्र में होंगे नागा साधु. दरअसल, नागा साधुओं की दुनिया भी रहस्यों से भरी होती है. ये सिर्फ महाकुंभ में दिखाई पड़ते हैं और फिर तपस्या में लीन हो जाते हैं. 

कहते हैं कि महाकुंभ का आगाज नागा साधुओं के शाही स्नान से ही होता है. ढोल-नगाड़ों के साथ सभी अखाड़ों के नागा साधु एक साथ आते हैं और संगम तट पर डुबकी लगाते हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि इस कड़ाके की ठंड में जहां हड्डियां तक कांप उठती हैं और हम हीटर से लेकर न जाने कितने इंतजाम करते हैं, उसमें भी नागा साधु निर्वस्त्र यानी नंगे बदन ही रहते हैं और साधना करते हैं. इन्हें ठंड क्यों नहीं लगती? इसके पीछे का विज्ञान क्या है? आइए जानते हैं...

कठोर साधना से मन पर नियंत्रण

कहते हैं कि कठोर साधना और तपस्या से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. साधना से मन पर नियंत्रण हासिल होता है, जो हमें शरीरिक सुख और दुख सहने के लिए तैयार करता है. नागा साधु इसी तपस्या और साधना के साथ नियमित अभ्यास करते हैं और मन और शरीर पर नियंत्रण पा लेते हैं. इससे उन्हें सर्दी और गर्मी का एहसास ज्यादा नहीं होता. 

नियमित योग

योग किसी भी तपस्वी के जीवन का अभिन्न हिस्सा है. योग के जरिए वे अपने शरीर की ऊर्जा को बढ़ाते हैं और अपने शरीर को परिस्थितियों के अनुसार ढाल लेते हैं. नागा साधु भी योग विद्या के नियमित अभ्यास से ऐसा कर पाते हैं. 

शरीर पर भस्म

आपने नाग साधुओं को शरीर पर भस्म लगाते हुए देखा होगा. शास्त्रों के अनुसार, भस्म को पवित्र माना जाता है. कहा जाता है कि भस्म ही अंतिम सत्य है और शरीर को एक दिन भस्म ही बन जाना है. नागा साधुओं का मानना है कि भस्म उन्हें नकारात्मक ऊर्ज से बचाती है. इससे इतर विज्ञान का मानना है कि शरीर पर राख यानी भस्म मलने से ठंड नहीं लगती. यहां तक कि सर्दी और गर्मी का एहसास भी नहीं होता. दरअसल, यह एक तरह से इंसुलेटर का काम करती है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
ठंड में शराब पीने से भाग जाती है सर्दी, कितनी सच है ये बात?
ठंड में शराब पीने से भाग जाती है सर्दी, कितनी सच है ये बात?

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget