एक्सप्लोरर

क्या होता है न्यायिक आयोग, जो करेगा महाकुंभ में हुई भगदड़ की जांच

Judicial Commission Mahakumbh Stampede: प्रायगराज महाकुंभ मेले में मची भगदड़ से कई लोगों ने अपनी जान गंवाई. अब यूपी सरकार ने इसकी जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया गया. जानें क्या होता है यह?

Judicial Commission Mahakumbh Stampede: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आस्था का महापर्व महाकुंभ आयोजित हो रहा है. अब तक महाकुंभ में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु डुबकियां लगा चुके हैं. अभी करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान और है. कल यानी 29 जनवरी के दिन मौनी अमावस्या का अवसर था.

मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में एक बेहद बड़ा हादसा हो गया. अचानक से भगदड़ मच गई और इस भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अब इस पूरे घटनाक्रम को जांचने के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया गया है. चलिए आपको बताते हैं. क्या होता है न्यायिक आयोग और किस तरह से करता है यह काम. 

क्या होता है न्यायिक आयोग?

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ से अब बहुत से लोगों की जान चली गई. अब इस हादसे की जांच उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित किया गया न्यायिक आयोग करेगा. दरअसल न्यायिक आयोग सरकार द्वारा गठित किया गया एक सरकारी निकाय होता है. न्यायिक आयोग को किसी खास तरह के मामलों को जांचने के लिए गठित किया जाता है. जब किसी घटना या किसी हादसे को लेकर सरकार निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से जांच करने की जरूरत महसूस करती है.

यह भी पढे़ं: महाकुंभ में ये पांच गलतियां हो सकती हैं आपके लिए खतरनाक, जानें कैसे रहें सेफ

इसमें कानून के जानकार और प्रशासनिक क्षेत्र के जानकारों का एक पैनल होता है. इसमें सेवानिवृत्ति न्यायाधीश, सेवानिवृत्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (IAS) सेवानिवृत्ति भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी (IPS) शामिल होते हैं. इस तरह के हादसों में इस आयोग द्वारा पूरी जांच की जाती है. महाकुंभ हादसे में गठित किया गया न्यायिक आयोग जांच के बाद अपनी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपेगा. 

यह भी पढे़ं: यमुना के पानी को लेकर दिल्ली और हरियाणा में छिड़ा युद्ध, जानें किन शहरों की नदियां हैं सबसे ज्यादा साफ

किस तरह काम करता है न्यायिक आयोग?

न्याय आयोग किसी भी घटना या हादसे की शुरुआत से जांच करता है. हादसे की वजह को पता करता है. अगर प्रशासन की ओर से या अधिकारियों की ओर से कहीं चूक हुई होती है. तो उस बात का पता लगाता है. इसमें गवाहों को बुलाना और अन्य जो भी सबूत होते हैं. उनकी जांच करना भी शामिल होता है. जांच पूरी होने के बाद आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करता है. जिसमें सारी जानकारी दर्ज होती है. घटना किस वजह से हुई, घटना के लिए कौन जिम्मेदार है. और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से किस तरह बचा जा सकता है. रिपोर्ट में इन सब बातों का जिक्र होता है. 

यह भी पढे़ं: किस तरह से फटा हुआ नोट बैंक में नहीं होता है बदली? जान लीजिए अपने काम की बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: देश में किसने की थी सबसे लंबी भूख हड़ताल, अब कहां हैं वह शख्सियत?
देश में किसने की थी सबसे लंबी भूख हड़ताल, अब कहां हैं वह शख्सियत?
Psychological Pricing: 59,99,199... ज्यादातर चीजों की कीमत इस तरह ही क्यों होती है, जानें राउंड फिगर में क्यों नहीं रखे जाते नंबर?
59,99,199... ज्यादातर चीजों की कीमत इस तरह ही क्यों होती है, जानें राउंड फिगर में क्यों नहीं रखे जाते नंबर?
भारत में कितनी मातृभाषाएं, पहले नंबर पर हिंदी तो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कौन सी लैंग्वेज बोलते हैं लोग?
भारत में कितनी मातृभाषाएं, पहले नंबर पर हिंदी तो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कौन सी लैंग्वेज बोलते हैं लोग?
Musk Deer: क्या हिरण के पेट में सच में होती है कस्तूरी, जानें हिरण और इंसान दोनों के किस काम आती है यह?
क्या हिरण के पेट में सच में होती है कस्तूरी, जानें हिरण और इंसान दोनों के किस काम आती है यह?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget