एक्सप्लोरर

पबजी गेम से पाकिस्तान में हो रहे हमले, जानें आतंकवादी इसे कैसे कर रहे इस्तेमाल?

पाकिस्तान के स्वात में आतंकियों ने बन्र थाने पर हमला करने के लिए लोकप्रिय वीडियो गेम पबजी का उपयोग किया. उनके इस कदम से उनकी गतिविधियों का पता लगाना मुश्किल हो गया.

पाकिस्तान के स्वात में मौजूद बन्र थाने पर आतंकी हमला हुआ. इस हमले की गतिविधियों का पता लगाना पाकिस्तानी अधिकारियों के लिए इसलिए भी चुनौतीपूर्ण हो गया क्योंकि आतंकियों ने इसके लिए लोकप्रिय वीडियो गेम प्लेयरअननोन बैटलग्राउंड्स (पबजी) का उपयोग किया. आतंकियों ने 28 अगस्त को थाने को निशाना बनाया जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे. वहीं इस हमले का पता लगाने में अधिकारियों के सामने हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है कि इसकी प्लानिंग के लिए आतंकियों ने पबजी का उपयोग किया है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर आतंकी इसके लिए पबजी गेम का इस्तेमाल कैसे कर रहे थे?

यह भी पढ़ें: टाइटैनिक का मलबा देखने के लिए कितने पैसे करने होते हैं खर्च, जानें सबसे पहले कहां करना होता है अप्लाई

कैसे आतंकी प्लानिंग के लिए पबजी गेम का इस्तेमाल कर रहे थे?

बता दें आतंकियों ने हमले के लिए अपनी योजना बनाने के लिए इलेक्ट्रानिक निगरानी से बचने के लिए आतंकियों ने संदेश के लिए पबजी चैट रूम का इस्तेमाल किया. जिससे पाकिस्तानी अधिकारियों को उनकी गतिविधियों का पता लगाना मुश्किल हो गया. बता दें पाकिस्तानी अधिकारियों की मानें तो हमले की प्रैक्टिस करने के लिए आतंकी पबजी खेलते थे और एक-दूसरे से बातचीत के लिए चैट रूम का इस्तेमाल करते थे. इस कारण सुराग लगाना काफी मुश्किल हो गया था.

सीसीटीवी फुटेज की जांच

हमले के बाद जिला पुलिस ने जांच शुरू की. हमले में शामिल आतंकियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने अलग-अलग कैमरों से सीसीटीवी फुटेज की गहराई से जांच की. स्वात के जिला पुलिस अधिकारी डा. जहीदुल्ला के अनुसार, जांचकर्ताओं ने शुरू में विस्फोट से पहले थाने के पास सीसीटीवी फुटेज में देखी गई मोटरसाइकिल पर ध्यान केंद्रित किया, लेकिन हमला किस तरह हुआ, यह पहचान करना काफी मुश्किल था.

यह भी पढ़ें: मिड टर्म में इस्तीफा देने के बाद नए सीएम को कैसे मिलती है जिम्मेदारी, जानिए कैसे होता है पावर ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर जंतर-मंतर पर कॉकरोच, CJI के कमेंट से आंदोलन तक इनकी पूरी कहानी
फिर जंतर-मंतर पर कॉकरोच, CJI के कमेंट से आंदोलन तक इनकी पूरी कहानी
क्या GST अफसर को है गिरफ्तारी का अधिकार, जानें क्या है कानून?
क्या GST अफसर को है गिरफ्तारी का अधिकार, जानें क्या है कानून?
कौन सा देश सबसे ज्यादा खर्च कर रहा 5जी डेटा, कहां हैं दुनिया के ताकतवर देश?
कौन सा देश सबसे ज्यादा खर्च कर रहा 5जी डेटा, कहां हैं दुनिया के ताकतवर देश?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget