एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: क्या रोहिंग्या मुसलमान भी डाल सकते हैं दिल्ली चुनाव में वोट? जान लीजिए क्या है इसका सच

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों के बीच बीजेपी दावा कर रही है कि आम आदमी वोट बैंक के लिए अवैध घुसपैठियों को पनाह दे रही है और उनका इस्तेमाल कर रही है.

Delhi Election 2025: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों सर्दी में भी गर्मी का एहसास दिख रहा है. यहां चुनाव के चलते माहौल गर्म है और तमाम राजनीतिक दल एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. एक तरफ दल बदल का दौर जारी है, वहीं दूसरी तरफ रोहिंग्या मुस्लिमों का मुद्दा भी उछाला जा रहा है. रोहिंग्या पिछले कुछ सालों से भारतीय राजनीति का एक अहम हथियार रहे हैं, भले ही उन्हें कोई भी सुख सुविधाएं नहीं मिल रही हों, लेकिन उन्हें देश से बाहर करने और उनके वोट बैंक को लेकर राजनीति हमेशा से गर्म रही है. अब दिल्ली चुनावों में बीजेपी आरोप लगा रही है कि आम आदमी पार्टी इस वोट बैंक का फायदा उठा रही है. 

बीजेपी का दावा है कि आम आदमी वोट बैंक के लिए अवैध घुसपैठियों को पनाह दे रही है और उनका इस्तेमाल कर रही है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या वाकई रोहिंग्या मुसलमान दिल्ली के चुनावों में वोट डालने वाले हैं, क्या वाकई ये एक बड़ा वोट बैंक है और क्या वाकई इन्हें वोट डालने से भी कोई सरोकार है?

दिल्ली में कुल कितने रोहिंग्या?
इन सभी सवालों का जवाब आपको हम देंगे, लेकिन पहले ये जान लेते हैं कि दिल्ली में कुल कितने रोहिंग्या मुसलमान रहते हैं. सरकार की तरफ से तो इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं दिया गया है, लेकिन आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में तीन से पांच हजार तक की संख्या में रोहिंग्या रहते हैं. इनमें से ज्यादातर अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं, जिन्हें पुलिस छापेमारी में गिरफ्तार करती रहती है. हालांकि कुछ रोहिंग्या ऐसे हैं, जो शरणार्थी के तौर पर यहां रह रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र की तरफ से इन्हें मदद दी जाती है, क्योंकि यूएन ने रोहिंग्याओं को शरणार्थी का दर्जा दिया है.   

क्या वोटिंग का है अधिकार?
दिल्ली में रहने वाले सैकड़ों रोहिंग्या मुस्लिमों में से कुछ का वोटर आईडी कार्ड बना हुआ है, ये लोग कई सालों से दिल्ली में रह रहे हैं. आमतौर पर ये किसी झुग्गी या फिर फ्लाईओवर के नीचे रहते हैं. दिल्ली के शाहीन बाग, बक्करवाला और मदनपुर खादर में इनके लिए कैंप बनाए गए हैं. अवैध रूप से रहने वाले रोहिंग्या मुस्लिम इस बात से डरकर रहते हैं कि कहीं पुलिस उनकी पहचान ना कर ले, ऐसे में वोटर कार्ड बनाने का रिस्क भी नहीं उठाते हैं. यानी दिल्ली में कुछ ही रोहिंग्या मुस्लिमों को वोट देने का अधिकार है और उनके पास वोटर कार्ड हैं. ऐसे में इसे एक बड़ा वोट बैंक मानना किसी के लिए भी ठीक नहीं है. हालांकि हजारों बांग्लादेशी शरणार्थी पहली बार इस विधानसभा चुनाव में अपना वोट डालने जा रहे हैं.

सरकार कर रही है डिपोर्ट करने की तैयारी
भले ही रोहिंग्या मुस्लिमों को यूएन की तरफ से शरणार्थी का दर्जा दिया गया हो, लेकिन केंद्र की बीजेपी सरकार आज भी उन्हें अवैध घुसपैठिये मानती है. यही वजह है कि सरकार ने करीब 40 हजार रोहिंग्या मुसलमानों को वापस उनके देश म्यांमार भेजने की बात कही है. रोहिंग्या मुस्लिमों के अलावा अवैध बांग्लादेशी लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा है. साल 2016 में दिए गए एक जवाब में सरकार की तरफ से संसद में बताया गया कि इनकी संख्या करीब दो करोड़ तक हो सकती है. वहीं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में सरकार ने कोई भी आंकड़ा होने से इनकार कर दिया. 

ये भी पढ़ें - कपिल शर्मा समेत कई कॉमेडियंस को पाकिस्तान से धमकी, जानें कौन सी पुलिस करती है इसकी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यह है पाकिस्तान का हिंदू आबादी वाला सबसे बड़ा शहर, जानें यहां रहते हैं कितने हिंदू?
यह है पाकिस्तान का हिंदू आबादी वाला सबसे बड़ा शहर, जानें यहां रहते हैं कितने हिंदू?
क्या है बलूचिस्तान की नई मुद्रा 'बलोची फालूस', वहां कितने हो जाएंगे भारत के एक हजार रुपये?
क्या है बलूचिस्तान की नई मुद्रा 'बलोची फालूस', वहां कितने हो जाएंगे भारत के एक हजार रुपये?
भारत में जन्म-मृत्यु का पंजीकरण 99% के पार, जानें 24 साल में कैसे आया इतना बदलाव
भारत में जन्म-मृत्यु का पंजीकरण 99% के पार, जानें 24 साल में कैसे आया इतना बदलाव
जापान का महा-प्लान..80 साल बाद बनाने जा रहा खुफिया एजेंसी, जानें क्यों उठाया यह कदम?
जापान का महा-प्लान..80 साल बाद बनाने जा रहा खुफिया एजेंसी, जानें क्यों उठाया यह कदम?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget