एक्सप्लोरर

अगर बोर्ड एग्जाम की तरह बजट भी लीक हो जाए तो क्या होगा, क्या इसे दोबारा छापा जाता है?

पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे टर्म का दूसरा बजट 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी. क्या आप जानते हैं कि इतिहास में दो बार बजट लीक हुआ है. जानिए ये कब-कब हुआ है.

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को फाइनेंशियल ईयर 2025-26 को बजट पेश करेंगी. बता दें कि ये मोदी सरकार के तीसरे टर्म का दूसरा बजट है. लेकिन क्या आपके मन में भी ये सवाल आता है कि एग्जाम की तरह बजट भी लीक हो सकता है? जी हां, आपने कई बार सुना होगा कि बोर्ड एग्जाम समेत कई एग्जाम के पेपर लीक हो जाते हैं. लेकिन क्या बजट लीक हो सकता है? आज हम आपको इसका जवाब देंगे.

1 फरवरी को होगा बजट पेश

पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का 2025-2026 का बजट केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी. बता दें कि 2024 में लोकसभा चुनाव के कारण बजट जुलाई महीने में पेश किया गया था. गौरतलब है कि पीएम मोदी की सरकार बनने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को मोदी 3.0 कार्यकाल का पहला बजट पेश किया था. 

क्या बजट हो सकता है लीक?

बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से बजट बनाने की प्रकिया बेहद गोपनीय होती है. अगर बजट किसी भी तरीके से लीक होता है, तो इसका असर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी पड़ता है. अब सवाल ये है कि क्या बजट पेश होने से पहले लीक हो सकता है? इसका जवाब है, ये बेहद मुश्किल है. लेकिन हां, इतिहास में ऐसा दो बार हो चुका है. जब बजट पेश होने से पहले दो बार लीक हुआ था.

कब-कब हुआ बजट लीक?

आजाद भारत के इतिहास में दो बार बजट लीक हुआ है. दरअसल आजाद भारत का पहला बजट 1947-1948 को पेश किया गया था. उस समय वित्त मंत्री आरके षणमुखम चेट्टी थे. जो ब्रिटिश समर्थक जस्टिस पार्टी से जुड़े हुए थे. उस समय बजट पेश होने से पहले ब्रिटेन के वित्त मंत्री ह्यूग डाल्टन ने भारत के बजट में टैक्स से जुड़े बदलावों के बारे में पहले ही मीडिया को बता दिया था.जिसके बाद बजट भाषण से पहले ही बजट से जुड़ी खबरों को पत्रकार छाप चुके थे. इसके बाद ब्रिटेन के वित्त मंत्री ह्यूग डाल्टन को इस्तीफा देना पड़ा था.  इसके अलावा दूसरी बार 1950 में जॉन मथाई भारत के वित्त मंत्री थे. उस समय भी देश का बजट पेश किया जाना था, जिसको लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थी. लेकिन तभी बजट के लीक होने की खबर सामने आई थी, इस गलती के कारण जॉन मथाई को इस्तीफा देना पड़ा था.

बजट लीक होने के बाद बदली जगह

बता दें कि आजाद भारत के बाद पहले राष्ट्रपति भवन में जहां बजट प्रिंट होता था. लेकिन बजट लीक होने के बाद प्रिटिंग की जगह बदलने के अलावा कोई रास्ता नहीं था. वहीं इसके बजट छपने की परंपरा ही बदल गई थी. इस घटना के बाद बजट की छपाई नई दिल्ली के मिंटो रोड शिफ्ट करनी पड़ी थी. इसके बाद 1980 में भी एक बार फिर छपाई की जगह बदली गई और बजट नॉर्थ ब्‍लॉक (वित्त मंत्रालय) के बेसमेंट में छपने लगा था.

ये भी पढ़ें:पासपोर्ट में पेज फाड़ने से डिलीट हो जाती है ट्रैवल हिस्ट्री? सरकार को कैसे चलता है पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Tyson Army Dog: आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget