एक्सप्लोरर

जूस में पेशाब मिलाती मेड का Video गलत सांप्रदायिक दावे से Viral

बूम ने पाया कि समाजवादी पार्टी के एक नेता को मुस्लिम मेड द्वारा जूस में पेशाब मिलाकर देने का दावा गलत है. वायरल वीडियो कुवैत की एक पुरानी घटना का है.

CLAIM 

घर में काम करने वाली एक मेड ने समाजवादी पार्टी के एक नेता को जूस में पेशाब मिलाकर पिलाई. 

FACT CHECK 

बूम ने पाया कि यह दावा गलत है. वायरल वीडियो अप्रैल 2016 की कुवैत की एक घटना का है. कुवैत के एक परिवार ने अपने घर में काम करने वाली मेड को जूस में पेशाब मिलाते हुए पकड़ा था. 

घर पर काम करने वाली एक मेड के जूस में पेशाब मिलाने का कुवैत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर गलत सांप्रदायिक दावे से वायरल है. 

बूम ने पाया कि यह घटना अप्रैल 2016 की है, जब कुवैत के एक परिवार ने अपने घर में काम करने वाली मेड को जूस में पेशाब मिलाते हुए पकड़ा था. 

फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘घर की नौकरानी फरीदा खातून को कैमरे में कैद किया गया जब वह हिंदू घर के मालिक को जूस परोसने से पहले अपना पेशाब मिला रही थी. घर का मालिक समाजवादी पार्टी का नेता है. विश्वास करो, तुम उनके लिए सिर्फ काफिर हो इसलिए अपनी नौकरानी, नौकर, कर्मचारी और सहायक को सावधानी से चुने.’


जूस में पेशाब मिलाती मेड का Video गलत सांप्रदायिक दावे से Viral

(आर्काइव लिंक

एक्स पर भी इसी दावे से यह वीडियो वायरल है.


जूस में पेशाब मिलाती मेड का Video गलत सांप्रदायिक दावे से Viral

(आर्काइव लिंक

फैक्ट चेक 

बूम ने दावे की पड़ताल के लिए वायरल वीडियो के एक कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज से सर्च किया तो पाया कि यह घटना 2016 में कुवैत में हुई थी. 

हमें सऊदी अरब के एक मीडिया आउटलेट Akhbaar24 की वेबसाइट पर 26 अप्रैल 2016 को प्रकाशित एक न्यूज रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत में घर में काम करने वाली मेड को अपने मालिक के जूस में पेशाब मिलाते हुए पकड़ा गया था. 

रिपोर्ट में बताया गया है कि एक अन्य मेड ने रसोई में उसकी मदद की और उसके जाने के बाद आरोपी मेड ने एक गिलास में पेशाब करके उसे जूस में मिला दिया. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह वीडियो Al-Shahed चैनल के Diwan Al-Mulla प्रोग्राम में दिखाया गया था. 

यह वीडियो 'Derwaza Kuwait' नाम के एक यूट्यूब चैनल पर भी 24 अप्रैल 2016 को शेयर किया गया था. 

Arabi21 की 2016 की एक अन्य न्यूज रिपोर्ट में बताया गया कि यह घटना कुवैत में हुई थी. Oneindia News की 28 अप्रैल 2016 की न्यूज रिपोर्ट में बताया गया है कि कुवैत के एक घर में एक मेड द्वारा परिवार के लिए नाश्ता तैयार करते समय संतरे के जूस में अपना पेशाब मिलाते हुए का यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया था. 

और अधिक सर्च करने पर हमें पता चला कि इस घटना को कई अंग्रेजी न्यूज आउटलेट जैसे- टेलीग्राफी, जी न्यूज और कश्मीर ऑब्जर्वर ने भी कवर किया था. इन रिपोर्ट में बताया गया कि परिवार को लंबे समय से शक था कि मेड उनके पेय पदार्थों में कुछ मिलाती है, जिसके बाद उन्होंने रसोई में कैमरे लगाने का फैसला किया था.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget