एक्सप्लोरर

समय रैना के इस वायरल वीडियो का ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद से कोई संबंध नहीं है

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट‘ को लेकर हाल में काफी विवाद हुआ, जिसके बाद उन्होंने माफ़ी मांगते हुए कहा कि उन्होंने शो के सारे वीडियोज यूट्यूब से हटा दिए हैं। अब इस मामले को लेकर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें वे अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे  हैं.

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़) : समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट‘ को लेकर हाल में काफी विवाद हुआ, जिसके बाद उन्होंने माफ़ी मांगते हुए कहा कि उन्होंने शो के सारे वीडियोज यूट्यूब से हटा दिए हैं. अब इस मामले को लेकर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें वे अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे  हैं. वीडियो को शेयर कर तंज के तौर पर कहा जा रहा है कि ये समय का माफ़ी मांगने का तरीका है.

विश्वास न्यूज़ ने अपनी जांच में पाया कि यह दावा झूठा है. यह वीडियो 2023 का है. इस क्लिप का हालिया ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी से कोई संबंध नहीं है.

क्या हो रहा है वायरल?

X यूजर Piyush Raval ने 11 फरवरी 2025 को वायरल वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद समय रैना ने माफ़ी मांगते हुए वीडियो जारी किया” वीडियो में समय रैना को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है.

पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें.

पड़ताल

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को गूगल लेंस पर सर्च करने पर हमें यह पूरा वीडियो KSHMR नाम के यूट्यूब चैनल पर 2 नवंबर 2023 को अपलोड मिला. यहाँ दिए गए डिस्क्रिप्शन के अनुसार यह वीडियो करम एल्बम लॉन्च पार्टी का था. यहाँ 10 मिनट के अंतराल पर समय रैना को वायरल क्लिप वाली बात बोलते हुए सुना जा सकता है.

क्लिप का ये वाला हिस्सा हमें कई मीम्स में भी 2023-24 में मिला.

यहाँ तक की पड़ताल से साफ़ हुआ कि वायरल वीडियो 2023 का है, हालिया नहीं.

आपको बताते चलें कि यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड को लेकर काफी विवाद हुआ. शो के दौरान रणवीर इलाहाबादिया ने एक प्रतिभागी से माता-पिता के निजी संबंधों पर आपत्तिजनक सवाल किया, जिसकी भारी आलोचना हुई. इसके परिणामस्वरूप, असम और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में उनके और शो की टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा यूट्यूब को नोटिस भेजने के बाद इस एपिसोड को हटा दिया गया.

इसके बाद समय रैना ने माफ़ी मांगते हुए 12 फरवरी को एक X पोस्ट में लिखा, “जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है. मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं. मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उन्हें अच्छा समय देना था. मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो. धन्यवाद.”

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के लिए एंटरटेनमेंट बीट कवर करने वाली प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट स्मिता श्रीवास्तव से भी संपर्क किया. उन्होंने हमें बताया कि यह क्लिप हालिया नहीं है, बल्कि 2023 की है, जब एक एल्बम की लॉन्च पार्टी के दौरान रैना ने परफॉर्म किया था और ये टिप्पणी  की थी.

आखिर में, हमने X यूजर Piyush Raval के अकाउंट को स्कैन किया, जिसने झूठे दावे के साथ वीडियो शेयर किया था. यूजर के 18 फॉलोअर्स हैं.

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि अभद्र टिप्पणी  करते समय रैना  का यह वीडियो हालिया  “इंडियाज गॉट लेटेंट” विवाद से जुड़ा नहीं है. यह वीडियो 2023 का है. 

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले vishvasnews पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget