एक्सप्लोरर

क्या राजस्थान के सांवरिया सेठ मंदिर ने राम मंदिर निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये का दान दिया? जानें वायरल दावे का सच

यह तस्वीर 10 जनवरी को तब ली गई थी जब सांवरिया सेठ मंदिर की दान पेटी खोली गई थी.

निर्णय [ असत्य ]


    वायरल पोस्ट में शेयर की गई तस्वीर 10 जनवरी की है, जब राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में सांवरिया सेठ मंदिर की दान पेटी खोली गई थी.

दावा क्या है? 

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच रोजाना नए दावे सोशल मीडिया सामने आ रहे हैं. इन दिनों राम मंदिर निर्माण के लिए दान से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें कुछ लोग नोटों के बंडल के सामने बैठे नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि सांवरिया सेठ मंदिर मंडफिया ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये का दान दिया है.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) और फेसबुक पर तस्वीर के साथ इस दावे को खूब हवा दी जा रही है. इन पोस्ट्स के आर्काइव वर्जन यहांयहांयहां, और यहां देखा जा सकता है.

क्या राजस्थान के सांवरिया सेठ मंदिर ने राम मंदिर निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये का दान दिया? जानें वायरल दावे का सच

वायरल पोस्ट के स्क्रीनशॉट (सोर्स: एक्स, फ़ेसबुक/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, हमारी जांच में सामने आया कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित सांवरिया सेठ मंदिर ने राम मंदिर निर्माण के लिए ₹50 करोड़ का दान नहीं दिया है. यह तस्वीर 10 जनवरी को तब ली गई थी जब सांवरिया सेठ मंदिर की दान पेटी खोली गई थी.

हमें सच्चाई कैसे पता चली?

हमने रिवर्स इमेज सर्च के जरिये तस्वीर की खोज की, तो यह हमें 10 जनवरी, 2024, को प्रकाशित एनडीटीवी राजस्थान की एक रिपोर्ट में बतौर कवर इमेज मिली. 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर की दान पेटी से हर महीने करोड़ों का दान निकलता है. इस महीने भी जब दान पेटी खोली गई तो करोड़ों रुपये निकले. इस महीने गिनती के पहले दिन में ₹6 करोड़ से ज्यादा नोट जारी किए गए हैं.

क्या राजस्थान के सांवरिया सेठ मंदिर ने राम मंदिर निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये का दान दिया? जानें वायरल दावे का सच

एनडीटीवी राजस्थान रिपोर्ट में मौजूद वायरल तस्वीर (सोर्स: एनडीटीवी/स्क्रीनशॉट)

14 जनवरी को एनडीटीवी राजस्थान की एक अन्य रिपोर्ट में यह रकम ₹10 करोड़ 63 लाख से ज्यादा बताई गई है. इसके अलावा, एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट में भी वायरल तस्वीर से मिलती-जुलती एक तस्वीर मौजूद है.

इन रिपोर्ट्स में कहीं भी सांवरिया सेठ मंदिर द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दिए गए दान का जिक्र नहीं है.

क्या सांवरिया सेठ मंदिर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए 50 करोड़?

इसके बाद हमने सांवरिया सेठ मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी नंद किशोर टेलर से संपर्क किया और उनसे वायरल दावे के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, “यह फेक न्यूज है. हमारे ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर को ऐसा कोई दान नहीं दिया गया है. किसी ने ये फेक न्यूज फैलाई है.” जब हमने उनसे वायरल तस्वीर के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि मंदिर की दान पेटी हर महीने खोली जाती है. इसे अभी 10 जनवरी को खोला गया था. तभी ये तस्वीर ली गई.

इस मामले को लेकर हमने अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल से भी संपर्क किया. उन्होंने ऐसे किसी भी दान के बारे में स्वतंत्र जानकारी रखने में असमर्थता जताते हुए कहा, “ऑनलाइन और तीर्थ क्षेत्र जाकर दान दिया जा सकता है. किसने कितना दान दिया इसकी कोई सूची नहीं है. यह सारा काम ऑडिट के समय होता है, जो साल में और 6 महीने में होता है.”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले तीन सालों में मंदिर ट्रस्ट को लगभग ₹5,000 करोड़ तक का दान मिल चुका है. ट्रस्ट ने मंदिर के निर्माण के लिए एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं.

निर्णय

हमारी जांच से यह स्पष्ट होता है कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए ₹50 करोड़ दान देने का दावा गलत है. इसके साथ शेयर की गई नोटों के बंडल की तस्वीर तब क्लिक की गई थी जब सांवरिया सेठ की दान पेटी खोली गई थी. इसका राम मंदिर से कोई संबंध नहीं है. इसलिए हम वायरल दावे को गलत मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ  इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget