एक्सप्लोरर

यूपी में बेधड़क नकल का पुराना वीडियो वायरल, रद्द हो चुकी थी परीक्षा

वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा, "ये है बाबा योगी का उत्तर प्रदेश जहां सरेआम परीक्षाओं में धांधली चल रही है. पेपर लीक तो छोड़िए, पैसा फेंक तमाशा देख चल रहा है.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों की जांच 19 मार्च को शुरू हो गई. इस बीच परीक्षा में खुलेआम नकल कर रहे छात्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसे शूट करने वाला शख्स अलग-अलग क्लासरूम में जाकर नकल करते बच्चों का वीडियो बनाता है, जो प्रश्न पत्र के साथ-साथ किताबें लेकर बैठे हुए हैं. लोग इस वीडियो को उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुई एक परीक्षा का बताते हुए शेयर कर रहे हैं.

इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा, "ये है बाबा योगी का उत्तर प्रदेश जहां सरेआम परीक्षाओं में धांधली चल रही है. पेपर लीक तो छोड़िए, पैसा फेंक तमाशा देख चल रहा है. पता नहीं कहां जा रहा है हमारा देश अब तो अनपढ़ों को officer और पढ़े लिखों की चपरासी बनाया जाएगा."


यूपी में बेधड़क नकल का पुराना वीडियो वायरल, रद्द हो चुकी थी परीक्षा

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो 27 फरवरी, 2024 का है जब एलएलबी की परीक्षा के दौरान कुछ छात्र नकल करते पकड़े गए थे. तब बाराबंकी के इस परीक्षा केंद्र पर जुर्माना लगते हुए ये परीक्षा रद्द कर दी गई थी.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें इससे जुड़ी कई न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं. इनके मुताबिक ये वीडियो यूपी, बाराबंकी के एक लॉ कॉलेज का है. 27 फरवरी, 2024 को हुई इस परीक्षा में छात्र सामूहिक रूप से नकल करते दिखाई दिए थे. ये छात्र स्टूडेंट गाइड और नोट्स के सहारे एलएलबी की परीक्षा दे रहे थे. इस दौरान एक छात्र ने नकल कर रहे बच्चों का वीडियो बना कर कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

इटीवी की एक खबर में बताया गया है कि टीआरसी लॉ कॉलेज के छात्र शिवम सिंह का सेंटर बाराबंकी के इसी लॉ कॉलेज में पड़ा था. ऐसा आरोप है कि परीक्षा से पहले प्रिंसिपल ने शिवम से नकल करवाने के लिए पैसों की मांग की थी. लेकिन, शिवम ने पैसे देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद कॉलेज ने शिवम को प्रवेश पत्र नहीं दिया. फिर, 27 फरवरी, 2024 को शिवम ने कॉलेज जाकर परीक्षा में खुलेआम नकल कर रहे छात्रों का वीडियो फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम कर दिया था.

खबरों के मुताबिक वीडियो सामने आने के बाद इस परीक्षा को रद्द करते हुए परीक्षा केंद्र पर दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था और इस कॉलेज को अगले छह साल तक परीक्षा केंद्र न बनाए जाने का आदेश दिया गया था. साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया था.

साफ है, बाराबंकी के कॉलेज की परीक्षा में बेधड़क नकल करते छात्रों के एक पुराने वीडियो को हाल ही का बताते हुए भ्रम फैलाया जा रहा है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले AAJTAK पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
Char Dham Yatra: चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
Embed widget