एक्सप्लोरर

KBC में शिवराज सिंह चौहान को लेकर पूछा गया सवाल? गलत दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो

ऑरिजनल केबीसी वीडियो में, शो होस्ट अमिताभ बच्चन ने प्रतियोगी से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जुड़ा नहीं बल्कि खिलाड़ियों के जीवन पर आधारित फ़िल्म से संबंधित सवाल पूछा था.

निर्णय- असत्य


    मूल केबीसी वीडियो में शो होस्ट अमिताभ बच्चन ने प्रतियोगी से शिवराज सिंह चौहान से जुड़ा नहीं बल्कि खिलाड़ियों के जीवन पर आधारित फ़िल्म पर सवाल पूछा था.

दावा क्या है?
कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जोड़कर टेलीविजन गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा था. कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) भारत का एक रियलिटी गेम शो है जिसमें होस्ट प्रतियोगियों से सवाल पूछता है और उन्हें नकद पुरस्कार जीतने का मौका देता है.

वायरल वीडियो में शो के होस्ट अभिनेता अमिताभ बच्चन प्रतियोगी से 20 हजार रुपये के लिए छठा सवाल पूछते हैं, ''इनमें से किस मुख्यमंत्री को उनकी झूठी घोषणाओं के कारण घोषणा मशीन कहा जाता है?'' चार विकल्प दिए जाते हैं- मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ और भूपेन्द्र पटेल. इस सवाल के जवाब में प्रतियोगी दूसरा विकल्प (Option B) यानी शिवराज सिंह चौहान चुनता है, जिसे सही उत्तर माना जाता है. वीडियो में आगे अमिताभ बच्चन स्क्रीन देखते हुए कहते हैं, “यह मध्य प्रदेश के 18 साल से मुख्यमंत्री हैं. इन्होंने घोषणा तो ख़ूब की लेकिन काम कुछ नहीं किया. इसलिए इन्हें घोषणा मशीन के नाम से जाना जाता है.”

इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) और फ़ेसबुक पर बड़े पैमाने पर शेयर करते हुए शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा कसे जा रहे खे.  ऐसे पोस्ट्स के आर्काइव वर्ज़न यहां और यहां देखें.


KBC में शिवराज सिंह चौहान को लेकर पूछा गया सवाल? गलत दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो

हालांकि, हमने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो को एडिट किया गया है. मूल केबीसी वीडियो में, शो होस्ट अमिताभ बच्चन ने प्रतियोगी से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जुड़ा नहीं बल्कि खिलाड़ियों के जीवन पर आधारित फ़िल्म से संबंधित सवाल पूछा था.

सच्चाई क्या है?
सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को ध्यानपूर्वक देखा तो पाया कि 52 सेकंड की समयावधि पर अमिताभ बच्चन की आवाज़ बदली हुई सुनाई देती है. ऐसा लग रहा है कि वह कह कुछ रहे हैं लेकिन आवाज़ कुछ और ही आ रही है. आसान भाषा में कहें तो लिप्सिंक में समानता नज़र नहीं आई. इससे हमें संदेह हुआ कि वीडियो एडिटेड हो सकता है. 

वायरल वीडियो की सत्यता जांचने के लिए हमने केबीसी के इस छोटे वीडियो का फ़ुल वर्ज़न खोजा. संबंधित कीवर्ड्स के ज़रिये खोज करने पर हमें सेट इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 17 नवंबर 2022 को अपलोड किया गया यह वीडियो मिला. वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक़, यह केबीसी सीज़न 14 का 70वां एपिसोड था. वीडियो में दिख रहे प्रतियोगी का नाम भूपेंद्र चौधरी है, जो मध्य प्रदेश के खुरई के रहने वाले हैं. फ़ुल एपीसोड यहां देखें:

हमने पाया कि वायरल वीडियो वाला हिस्सा सेट इंडिया के वीडियो में 21 मिनट 17 सेकंड की समयावधि से शुरू होता है जहां बच्चन प्रतियोगी को जवाब देने के लिए 60 सेकंड का समय देने और 20 हजार रुपये के लिए छठा (6th) सवाल पूछते हुए देखे जाते हैं. 

बच्चन छठा सवाल पूछते हैं- इनमें से कौनसी फ़िल्म एक खिलाड़ी के बारे में नहीं है? इसके जवाब के लिए विकल्प दिए जाते हैं, A. साइना, B. पिकू, C. भाग मिल्खा भाग, D. शाबाश मिट्ठू.

इस सवाल का जवाब देते हुए प्रतियोगी भूपेंद्र अपनी उंगली घुमाते हैं और कहते हैं, “इसका राईट आंसर है ऑप्शन बी. प्लीज़ लॉक आप्शन बी.” वायरल वीडियो में भी जवाब के दौरान प्रतियोगी से ठीक यही वाक्य सुना जा सकता है. इस दौरान उनके चेहरे के भाव में समानता देखी जा सकती है जो वायरल वीडियो में भी दिखाई देती है. उनका जवाब सही निकलता है और वो 20 हजार रुपये जीत जाते हैं.

KBC में शिवराज सिंह चौहान को लेकर पूछा गया सवाल? गलत दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो

आगे जांच में हमें सोनी टीवी का एक एक्स पोस्ट मिला जिसमें वायरल वीडियो को भ्रामक को तोड़-मरोड़ कर पेश की गई सामग्री के रूप में चिन्हित किया गया है. 

सोनी टीवी ने स्पष्ट किया कि उन्हें उनके शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक अनधिकृत वीडियो के प्रसार के बारे में सतर्क किया गया है. यह वीडियो भ्रामक रूप से उनके  होस्ट की मनगढ़ंत वॉयस-ओवर को ओवरले करता है और तोड़ी-मरोड़ी गई सामग्री प्रस्तुत करता है. वे इस मामले को साइबर सेल के सामने रख रहे हैं और दर्शकों से असत्यापित सामग्री शेयर करने से बचने का आग्रह करते हैं.


KBC में शिवराज सिंह चौहान को लेकर पूछा गया सवाल? गलत दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो

इसके अलावा, हमें हमें मध्य प्रदेश सरकार के जनसंपर्क फ़ैक्ट चेक के फ़ेसबुक पेज पर एक पोस्ट मिला जिसमें वायरल वीडियो को फ़र्ज़ी और तथ्यहीन बताया गया है. 


KBC में शिवराज सिंह चौहान को लेकर पूछा गया सवाल? गलत दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो

यह पहला मौक़ा नहीं है जब केबीसी के वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा गया या उनपर तंज कसा गया हो. पहले भी एक वीडियो इस दावे से प्रसारित किया गया था कि एक प्रतियोगी बीजेपी के झूठे प्रचार के चलते उज्जैन में निर्मित महाकाल लोक के बारे में सही जवाब नहीं दे पाया और शिवराज सिंह को क्रेडिट दे बैठा. तब, हमने उस वीडियो का फ़ैक्ट चेक किया था. यहां पढ़ें.

निर्णय
वायरल वीडियो के साथ यह दावा कि केबीसी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणा मशीन बताते हुए उनसे जुड़ा सवाल पूछा गया, ग़लत है. क्योंकि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई और मूल वीडियो में ऐसा कोई भी सवाल नहीं पूछा गया, हम दावे को ग़लत मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन, कंटेंट और फोटो में बदलाव करके रिपोर्ट को रिपब्लिश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
Gorakhpur News: रमजान के आखिरी दिनों में बाजार गुलजार, ईद की खरीदारी तेज
गोरखपुर: रमजान के आखिरी दिनों में बाजार गुलजार, ईद की खरीदारी तेज
US-Iran War: 'ईरान 47 सालों का हिसाब दे रहा...', ट्रंप ने तेहरान की नब्ज पर किया वार, होर्मुज स्ट्रेट पर दी खुली चेतावनी
'ईरान 47 सालों का हिसाब दे रहा...', ट्रंप ने तेहरान की नब्ज पर किया वार, होर्मुज स्ट्रेट पर दी खुली चेतावनी
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
IPL 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
Gorakhpur News: रमजान के आखिरी दिनों में बाजार गुलजार, ईद की खरीदारी तेज
गोरखपुर: रमजान के आखिरी दिनों में बाजार गुलजार, ईद की खरीदारी तेज
US-Iran War: 'ईरान 47 सालों का हिसाब दे रहा...', ट्रंप ने तेहरान की नब्ज पर किया वार, होर्मुज स्ट्रेट पर दी खुली चेतावनी
'ईरान 47 सालों का हिसाब दे रहा...', ट्रंप ने तेहरान की नब्ज पर किया वार, होर्मुज स्ट्रेट पर दी खुली चेतावनी
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
IPL 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
Iran Cyber Attack: 'स्कूल पर हमले का जवाब...', अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी स्ट्राइकर को ईरान ने किया हैक, साइबर अटैक से बवाल
'स्कूल पर हमले का जवाब...', अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी स्ट्राइकर को ईरान ने किया हैक, साइबर अटैक से बवाल
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
Video: दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
Embed widget