एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में इस्कॉन फार्म में गाय पर हमला बताकर जालंधर का Video वायरल

युवी सिंह ने भी लॉजिकली फ़ैक्ट्स को यह बताया कि वीडियो जमशेर डेयरी का है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है.

फैक्ट चेक

निर्णय [असत्य]

यह वीडियो पंजाब में जालंधर के जमशेर स्थित एक डेयरी कॉम्प्लेक्स का है, जिसकी पुष्टि एफ़आईआर, शिकायतकर्ता और एक पुलिस अधिकारी ने की है.

(नोट: इस रिपोर्ट में पशु क्रूरता से संबंधित विवरण शामिल हैं, जो कुछ पाठकों को परेशान कर सकते हैं. कृपया अपने विवेक का इस्तेमाल करें.)

दावा क्या है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर चार लोग एक “गाय” को पीट-पीटकर मार रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बांग्लादेश में इस्कॉन के फार्म का है, जहां मुस्लिम समुदाय के लोग एक गाय की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं. बांग्लादेश में इस्कॉन से जुड़े एक साधु चिन्मय कृष्ण दास की विवादास्पद गिरफ़्तारी और हालिया हिंसा के बाद यह वीडियो वायरल हुआ है.

एक्स पर एक यूज़र ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, "बांग्लादेश में क्रूरता पूरे चरम पर है, जानवर भी नहीं बख्शे जा रहे हैं. यही है इस्लामवादियों का आतंक." इस पोस्ट को अब तक 62,000 से ज़्यादा व्यूज़, 900 रीपोस्ट और 1,100 लाइक्स मिल चुके हैं. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. ऐसे ही दावों के साथ शेयर किये जा रहे अन्य पोस्ट्स के आर्काइव वर्ज़न यहांयहां और यहां देखें. 

इसी दावे के साथ यह वीडियो फ़ेसबुक पर भी शेयर किया गया है. इन पोस्ट्स के आर्काइव वर्ज़न यहां और यहां देखें.

 

बांग्लादेश में इस्कॉन फार्म में गाय पर हमला बताकर जालंधर का Video वायरलवायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

 

हालांकि, वायरल वीडियो बांग्लादेश का नहीं, बल्कि भारत के उत्तरी राज्य पंजाब के जालंधर का है.

सच्चाई कैसे पता चली?

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च के जरिए ढूंढने पर, हमें यह 19 नवंबर, 2024 के एक एक्स-पोस्ट (आर्काइव यहां) में मिला. हालांकि, इस पोस्ट में वीडियो की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी. लेकिन, इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में पेटा इंडिया (आर्काइव यहां) का एक जवाब मिला, जिसमें बताया गया कि सदर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण (पीसीए) अधिनियम की धारा 11 के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई है.

 

बांग्लादेश में इस्कॉन फार्म में गाय पर हमला बताकर जालंधर का Video वायरलपेटा इंडिया के जवाब का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

 

जांच के दौरान, हमें 'खब्रिस्तान पंजाबी' नामक एक न्यूज वेबसाइट पर इसी वीडियो पर आधारित एक रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को कवर इमेज के रूप में इस्तेमाल किया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो को जालंधर के जमशेर डेयरी का बताया गया है.

पेटा इंडिया और पंजाबी रिपोर्ट से हिंट लेकर, हमने पंजाब पुलिस की वेबसाइट पर जाकर एफ़आईआर चेक की, जोकि नवंबर 18, 2024 को दर्ज की गई थी, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण (पीसीए) अधिनियम की धारा 11 जोड़ी गई हैं. एफ़आईआर रिपोर्ट सदर पुलिस स्टेशन में श्री गोबिंद रक्षा दल के अध्यक्ष अभिषेक बख्शी द्वारा दर्ज कराई गई थी. 

एफ़आईआर के मुताबिक़, यह वीडियो जालंधर के जमशेर इलाके में घुमन हिरण फार्म के पास का है.

इसके बाद, हमने अभिषेक बख्शी से संपर्क किया, जिन्होंने पुष्टि की कि वीडियो जालंधर का है. उन्होंने बताया, "मुझे यह वीडियो एक गौ भक्त ने भेजा था, जिसके बाद मैं आधे घंटे में जमशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स पहुंचा और पुलिस को सूचित किया. इस मामले में पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज की है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई."

द ट्रिब्यून की 20 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, पशु क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद, एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन के श्रीस्त बख्शी के नेतृत्व में लोगों ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की.

एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन के फ़ेसबुक पेज पर, नवंबर 13 को वही वीडियो (आर्काइव यहां) शेयर किया गया था, जो वर्तमान में वायरल हो रहा है, और वीडियो के स्थान की पहचान करने की अपील की गई थी. नवंबर 17 को फाउंडेशन के युवी सिंह और डीसीपी के साथ मुलाक़ात का वीडियो (आर्काइव यहां) और नवंबर 18 को इस मामले में सदर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एफ़आईआर की कॉपी (आर्काइव यहां) शेयर की गई थी.

युवी सिंह ने भी लॉजिकली फ़ैक्ट्स को यह बताया कि वीडियो जमशेर डेयरी का है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है.

इस वीडियो के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, हमने जालंधर पुलिस के एक अधिकारी से संपर्क किया, जिन्होंने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया, "वीडियो में गाय नहीं, बल्कि बैल है. यह वीडियो जमशेर (जालंधर) की एक डेयरी का है. वीडियो में जो लोग नज़र आ रहे हैं, वे प्रवासी मजदूर हैं. उनके ख़िलाफ़ हम ने मामला दर्ज कर लिया है, और जैसे ही उनकी पहचान हो जाएगी, उनकी गिरफ़्तारी कर ली जाएगी."

निर्णय 

हमारी अब तक की जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि बांग्लादेश में गाय की बेरहमी से पिटाई का दावा करते हुए शेयर किया गया वीडियो असल में पंजाब के जालंधर स्थित एक डेयरी का है. 

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget