एक्सप्लोरर

इटालियन पीएम मेलोनी ने राम मंदिर के लिए भारतीयों की दी बधाई? क्या है इस वायरल दावे की सच्चाई, जानें

एक यूज़र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "इटालियन पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने राम मंदिर के लिए दिया हिंदुओं को संदेश #राममंदिरप्राणप्रतिष्ठा."

निर्णय- असत्य


    वीडियो में मेलोनी ने लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजने के लिए धन्यवाद दिया था. उन्होंने अपने संदेश में राम मंदिर या अयोध्या का कोई ज़िक्र नहीं किया.

दावा क्या है?
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की 12 सेकंड की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो रही है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भारत में हिंदुओं को शुभकामनाएं दी हैं.

वीडियो क्लिप में, मेलोनी इटालियन भाषा में बोलती हुई नज़र आती हैं और अंत में एक किस देती हैं. एक यूज़र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "इटालियन पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने राम मंदिर के लिए दिया हिंदुओं को संदेश #राममंदिरप्राणप्रतिष्ठा."

इसके अलावा, यूज़र ने एक "अनुवाद" शेयर किया, जिसमें कहा गया, ''प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर भारत और दुनिया भर के हिंदुओं को शुभकामनाएं. सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद अपनी प्रतिष्ठा पुनः स्थापित करके आपने दुनिया के सामने एक मिसाल कायम की है. ढेर सारा प्यार." इस पोस्ट को अब तक 99,000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. ऐसे पोस्ट के आर्काइव वर्ज़न यहांयहां और यहां देखे  जा सकते है.


इटालियन पीएम मेलोनी ने राम मंदिर के लिए भारतीयों की दी बधाई? क्या है इस वायरल दावे की सच्चाई, जानें

हालांकि, वीडियो में इटालियन पीएम मेलोनी को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए लोगों को धन्यवाद देते हुए दिखाया गया है. इसका 22 जनवरी को हुए मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से कोई लेना-देना नहीं है.

सच्चाई क्या है?
वीडियो को ध्यानपूर्वक देखने पर हमने पाया कि भले ही ये वीडियो इटालियन में था, लेकिन इसमें "अयोध्या," "राम मंदिर," "हिंदू," या "भारत" जैसे कोई संदर्भ या शब्द शामिल नहीं थे. इसके अलावा, किसी भी न्यूज़ रिपोर्ट ने पुष्टि नहीं की कि मेलोनी ने राम मंदिर समारोह के बारे में कोई बयान या वीडियो जारी किया था. यदि ऐसा होता तो यह ख़बर मीडिया जगत में काफ़ी सुर्खियां बटोरती.

वीडियो को रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये सर्च करने पर, हमने पाया कि मेलोनी ने 15 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम पर ठीक वैसा ही वीडियो अपलोड किया था, जिसका इटालियन कैप्शन में अनुवाद किया गया था, ''धन्यवाद.'' आप मेरी ताकत हो!''

इस वीडियो को उसी दिन पीएम मेलोनी के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया गया था. इसमें इंस्टाग्राम पोस्ट के समान ही एक इटालियन कैप्शन था.

ऑडियो डबिंग के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल एस्क्रिबा का इस्तेमाल करते हुए, हमने पाया कि वीडियो में, पीएम मेलोनी ने निजी संदेशों और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मिली जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया था. उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें बहुत सारा प्रोत्साहन मिला, जिसे उन्होंने बहुत महत्व दिया है. मेलोनी ने बताया कि उनको लोगों से मिला समर्थन उनकी ताकत है और उन्होंने शुभकामनाएं देने वालों के प्रति प्यार व्यक्त किया.

इटली की प्रधानमंत्री ने 15 जनवरी को अपना 47वां जन्मदिन मनाया.

एक इटालियन स्पीकर ने लॉजिकली फ़ैक्ट्स के लिए वायरल वीडियो क्लिप का अनुवाद किया और पुष्टि की कि मेलोनी ने कहा, "जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद- जो आपने निजी तौर पर, सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से भेजा - वास्तव में बहुत सारा प्रोत्साहन, जिसे मैं संजोकर रखूंगी, आप मेरी ताकत हैं , आई लव यू!"

निर्णय
इटालियन पीएम जियोर्जिया मेलोनी वाले वीडियो का ग़लत अनुवाद किया गया है. वीडियो में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाओं और संदेशों के लिए आभार व्यक्त करते हुए दिखाया गया है, न कि राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए हिन्दुओं को शुभकामनाएं देते हुए इसलिए, हम वायरल दावे को ग़लत मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन, कंटेंट और फोटो में बदलाव करके रिपोर्ट को रिपब्लिश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
Embed widget