एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने नहीं किया EVM का विरोध, गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा पुराना वीडियो

वीडियो के साथ उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, पीएम मोदी यूपी के मुरादाबाद में बीजेपी की परिवर्तन महारैली को सम्बोधित कर रहे थे. पीएम मोदी ने सरकार और पार्टी द्वारा जनता के लिए किए गए कामों की चर्चा की थी.

निर्णय असत्य


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2016 के भाषण के एक छोटे हिस्से को ग़लत दावे के साथ शेयर किया गया है. असल में, उन्होंने ईवीएम का इस्तेमाल करने के लिए भारतीयों की सराहना की थी.

दावा क्या है?
भारत में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की विश्वसनीयता को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है. इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अमेरिका समेत दुनिया के ‘शिक्षित’ देशों में चुनावों के दौरान बैलेट पेपर के इस्तेमाल पर बोलते हुए सुना जा सकता है. सोशल मीडिया यूज़र्स वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि इसमें पीएम मोदी ईवीएम का विरोध करते नज़र आ रहे हैं.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने यह क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "मोदी जी का EVM के विरोध का पुराना वीडियो..." इस पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखा जा सकता है. इसी दावे के साथ शेयर किये गए अन्य पोस्ट यहां और यहां देखे जा सकते हैं.


पीएम मोदी ने नहीं किया EVM का विरोध, गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा पुराना वीडियो

हालांकि, यह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पीएम मोदी के 2016 के भाषण का एक एडिटेड वीडियो है जिसे ग़लत संदर्भ के साथ शेयर किया गया है. असल में, मोदी ने ईवीएम अपनाने के लिए भारत के लोगों की सराहना की थी और जो बैलट पेपर का इस्तेमाल करने वाले देशों पर कटाक्ष किया था.

सच का पता कैसे लगाया?
हमने पाया कि पीएम मोदी जिस पोडियम के सामने खड़े होकर भाषण दे रहे हैं, उसपर 'परिवर्तन महारैली' लिखा हुआ है. इससे हिंट लेकर, हमने संबंधित कीवर्ड्स के ज़रिये वायरल क्लिप के फ़ुल वर्ज़न को खोजा, जो हमें दिसंबर 3, 2016, को नरेंद्र मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया मिला.

वीडियो के साथ उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बीजेपी की परिवर्तन महारैली को सम्बोधित कर रहे थे. इसमें मोदी ने अपनी सरकार और पार्टी द्वारा जनता के लिए किए गए कामों की चर्चा की थी. अपने भाषण में उन्होंने बैंकिंग और भुगतान जैसे रोज़मर्रा के मामलों के लिए भारतीयों द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग के बारे में बात की. इसके बाद उन्होंने ईवीएम के इस्तेमाल का भी ज़िक्र किया.

क़रीब 55 मिनट 8 सेकंड की समयावधि से पीएम मोदी को कहते हुए सुना जा सकता है, "कुछ लोग कहते हैं हमारा देश ग़रीब है, लोग अनपढ़ हैं, लोगों को कुछ आता नहीं है. भाईयो-बहनों दुनिया के पढ़े-लिखे देश भी...जब चुनाव होता है न ..तो बैलट पेपर पर नाम पढ़कर फिर ठप्पा मारते हैं...आज भी...अमेरिका में भी. यह हिंदुस्तान है जिसको आप अनपढ़ और ग़रीब कहते हो, वो बटन दबाकर वोट देना जानता है." आगे वह कहते हैं, "भारत के लोगों की ताक़त को कम मत आंकिये. एक बार उसको पता चले कि ईमानदारी का रास्ता ये है, तो मेरे देश का ग़रीब से ग़रीब भी चल पड़ता है... मेरा देश डिजिटल इंडिया बनने को तैयार बैठा है."

हमने पाया कि यही वीडियो बीजेपी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया गया था. इसमें वायरल क्लिप वाले हिस्से को 1 घंटा 9 मिनट की समयावधि पर देखा जा सकता है. 

इससे स्पष्ट होता है कि पीएम मोदी न तो ईवीएम का विरोध कर रहे हैं और न ही बैलट पेपर को प्राथमिकता दे रहे हैं. प्रधानमंत्री बल्कि ईवीएम अपनाने के लिए भारतीयों की प्रशंसा कर रहे हैं. 

निर्णय
उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2016 के भाषण का एक एडिटेड वीडियो इस फ़र्ज़ी दावे के साथ शेयर किया गया कि उन्होंने वोटिंग के लिए बैलट पेपर बेहतर बताते हुए ईवीएम का विरोध किया. इसलिए, हम वायरल दावे को ग़लत मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ  इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार
Asian Games 2026: अफगानिस्तान के लिए बारिश बनी 'वरदान', क्वार्टर फाइनल में भारत से मैच; जानें शेड्यूल
अफगानिस्तान के लिए बारिश बनी 'वरदान', क्वार्टर फाइनल में भारत से मैच

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार
Asian Games 2026: अफगानिस्तान के लिए बारिश बनी 'वरदान', क्वार्टर फाइनल में भारत से मैच; जानें शेड्यूल
अफगानिस्तान के लिए बारिश बनी 'वरदान', क्वार्टर फाइनल में भारत से मैच
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
टैक्सी में सिगरेट पीने पर भिड़े ड्राइवर और यात्री, वीडियो वायरल
टैक्सी में सिगरेट पीने पर भिड़े ड्राइवर और यात्री, वीडियो वायरल
DU की गोल्ड मेडलिस्ट से IPS तक, जानें लेडी सिंघम मंजिल सैनी की कहानी
DU की गोल्ड मेडलिस्ट से IPS तक, जानें लेडी सिंघम मंजिल सैनी की कहानी
Embed widget