एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर दिल्ली बीजेपी ने 'सड़कों पर गड्ढे' दिखाने के लिए एडिटेड तस्वीर शेयर की

वायरल तस्वीर नई दिल्ली NSIC कॉम्प्लेक्स के पास आउटर रिंग रोड के गड्ढो को दिखाती है. जबकि भाजपा दिल्ली इकाई द्वारा शेयर की गई तस्वीर को एडिट कर पानी से भरे गड्ढो को जोड़ा गया है.

फैक्ट चैक

निर्णय [ फ़ेक ]

वायरल तस्वीर को एडिट कर पानी भरे कई गड्ढे दिखाए गए हैं. असल तस्वीर सितंबर 2024 की है, जिसमें सिर्फ़ एक गड्ढा दिखता है.

दावा क्या है?

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक व्यक्ति को पानी से भरे गड्ढों पर मोटरसाइकिल चलाते हुए दिखाया गया है. इस तस्वीर के साथ दावा किया गया कि यह हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद देश की राजधानी दिल्ली की तस्वीर है. तस्वीर पर लिखा है: “आप का झूठ लंदन-पेरिस जैसी सड़कें… दिल्ली का सच सड़कों पे गड्ढे.”

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “थोड़ी सी बारिश के बाद.” इसके अलावा, बीजेपी से जुड़े अन्य एक्स अकाउंट और पार्टी नेताओं ने भी यह तस्वीर शेयर की, जिसे यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है. दिसंबर 28, 2024 को, दिल्ली में दिसंबर के महीने में 101 सालों का सबसे ज़्यादा बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया.

 

सोशल मीडिया पर दिल्ली बीजेपी ने 'सड़कों पर गड्ढे' दिखाने के लिए एडिटेड तस्वीर शेयर कीवायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

 

हालांकि, हमने पाया कि वायरल तस्वीर को एडिट किया गया है. असली तस्वीर सितंबर 30, 2024 की है और इसमें पानी से भरे कई गड्ढे नहीं दिखते हैं.

सच्चाई कैसे पता चली?

वायरल तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये खोजने पर हमें गेट्टी इमेजेज़ पर असल तस्वीर मिली, जिसमें सड़क पर सिर्फ़ एक गड्ढा दिखाया गया है, जबकि वायरल तस्वीर में पानी से भरे कई गड्ढे हैं. असली तस्वीर (आर्काइव यहां), जिसका शीर्षक है, "दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और अन्य मंत्रियों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया", सितंबर 30, 2024 को अपलोड की गई थी, जो हालिया दिसंबर बारिश से पहले की है.

जब हमने असल और वायरल तस्वीर की तुलना की, तो दोनों में एक ही मोटरसाइकिल सवार बैग ले जाता हुआ नज़र आया और बैकग्राउंड में एक जैसी फूलों की चित्रकारी थी. हालांकि मोटरसाइकिल सवार के हेलमेट का रंग अलग है और नंबर प्लेट धुंधली है, लेकिन दोनों तस्वीरों में बाकी सब कुछ एक जैसा है, जिससे यह पता चलता है कि असली तस्वीर को एडिट किया गया है.

 

सोशल मीडिया पर दिल्ली बीजेपी ने 'सड़कों पर गड्ढे' दिखाने के लिए एडिटेड तस्वीर शेयर कीसितंबर 30, 2024 की असल तस्वीर में वही मोटर चालक और फूलों की चित्रकारी दिखाई दे रही है, लेकिन उसमें पानी से भरे गड्ढे नहीं हैं. (सोर्स: गेट्टी इमेजेज़/स्क्रीनशॉट)

 

गेटी इमेज के कैप्शन के मुताबिक, यह तस्वीर नई दिल्ली के एनएसआईसी कॉम्प्लेक्स के पास आउटर रिंग रोड पर एक गड्ढा दिखाती है. यह तस्वीर, तस्वीरों की एक सीरीज़ का हिस्सा है, जिसे तब लिया गया था जब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने अन्य अधिकारियों के साथ सितंबर 30, 2024 को सड़कों का निरीक्षण किया था. उसी दिन, गेटी इमेज ने एक अलग एंगल से ली गई दूसरी तस्वीर भी अपलोड की थी, जिसमें वही सड़क दिख रही है, लेकिन इसमें ग्रैफिटी से सजी संरचना के पास कई पानी से भरे गड्ढे नहीं थे, जबकि वायरल तस्वीर में कई गड्ढे दिखाई दे रहे हैं.

इसके अलावा, अक्तूबर 1, 2024 को द हिंदू के एक आर्टिकल में कहा गया है कि आतिशी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मरम्मत की ज़रूरत वाले हिस्सों की पहचान करने के लिए सितंबर 30, 2024 को शहर की सड़कों का निरीक्षण किया. यह कवायद दिल्ली सरकार द्वारा दीवाली से पहले "गड्ढा मुक्त दिल्ली" सुनिश्चित करने के अभियान की घोषणा के बाद की गई.

निर्णय

गेटी इमेजेज़ पर अपलोड की गई असली तस्वीर में सड़क पर सिर्फ़ एक गड्ढा दिख रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई और अन्य पार्टी नेताओं द्वारा शेयर की गई वायरल तस्वीर को एडिट कर उसमें पानी से भरे गड्ढे जोड़े गए थे.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले Logically Facts पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget