एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात में सिर्फ दो सीट जीतकर भी ऐसे नेशनल हीरो बन जाएगी आम आदमी पार्टी

Exit Poll 2022: आम आदमी पार्टी (AAP) के पास गुजरात चुनाव में 'राष्ट्रीय राजनीतिक दल' का दर्जा पाने का सुनहरा मौका है. एबीपी न्यूज सी-वोटर के मुताबिक गुजरात में AAP को 3 से 11 सीटें तक मिल सकती है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब नतीजों का इंतजार किया जा रहा है. 8 दिसंबर को चुनाव परिणाम (Election Results) आने वाले हैं हालांकि उससे पहले एग्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजे पार्टियों की हार जीत का अनुमान लगा रही है. सोमवार को गुजरात में दूसरे चरण के मतदान के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल में लगातार 7वीं बार बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को हार-जीत से हटकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है.

गुजरात में केजरीवाल के दावे के उलट आम आदमी पार्टी को एग्जिट पोल में कोई बड़ी सफलता मिलती नहीं दिख रही है, लेकिन सरकार बनाने और जीत हार से इतर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के नेतृत्व वाली आम आदमी के पास इस चुनाव में 'राष्ट्रीय राजनीतिक दल' का दर्जा पाने का सुनहरा अवसर है. 

राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी 'आप'?

एग्जिट पोल के नतीजों पर गौर करने के बाद एबीपी न्यूज सी-वोटर के मुताबिक गुजरात में आम आदमी पार्टी को 3 से 11 सीटें तक मिलने की संभावना है. वहीं, कुछ और एग्जिट पोल में अलग-अलग आंकड़े बताए जा रहे हैं. गुजरात में आप ने पहली दफा सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. केजरीवाल समेत पार्टी के कई नेताओं ने बीजेपी को मात देने और प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया था. एग्जिट पोल के मुताबिक भी अगर आम आदमी पार्टी को कुछ सीट भी मिल जाती हैं तो पार्टी को राष्ट्रीय दल की मान्यता मिल जाएगी.

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने की शर्तें?

  • नेशनल पार्टी बनने के लिए एक शर्त ये है कि देश में किसी एक विधानसभा चुनाव में डाले गए कुल वैध वोट का 6 फीसदी हासिल हो और उस पार्टी के लोकसभा में 4 सांसद होने चाहिए.
  • दूसरी एक शर्त ये है कि लोकसभा में कुल सीटों के दो फीसदी सांसद तीन अलग-अलग राज्यों से चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचने चाहिए. लोकसभा की कुल 543 सीट हैं. ऐसे में अलग-अलग प्रदेशों से कुल 11 सांसद जीतकर आते हैं तो उस दल को राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता मिलेगी.
  • राष्ट्रीय दल की मान्यता इस आधार पर भी मिल सकती है कि किसी दल को चार राज्यों में प्रादेशिक दल का दर्जा मिले. साल 2019 में एनपीपी को इसी शर्त के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी होने का दर्जा मिला. आम आदमी पार्टी भी इसी शर्त को पूरा करने पर काम कर रही है.

अभी राष्ट्रीय दलों की संख्या क्या है?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक देश में राष्ट्रीय दलों की संख्या 8 है. इनमें बीजेपी, कांग्रेस, बीएसपी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), टीएमसी और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) हैं. एनपीपी भारत की सबसे नई राष्ट्रीय पार्टी है. इस दल को साल 2019 में राष्ट्रीय दल की मान्यता हासिल की.

मौजूदा वक्त में क्या है AAP की स्थिति?

मौजूदा वक्त में दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है. गोवा विधानसभा चुनाव में भी कुल वोट का 6.8 फीसदी के साथ दो सीटों पर पार्टी की जीत हुई थी. अगस्त महीने में ही चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक आप गोवा में भी एक मान्यता प्राप्त पार्टी बन गई है. ऐसे में केजरीवाल की पार्टी को एक और राज्य में मान्यता मिल जाती है तो आधिकारिक तौर पर उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने में कामयाबी मिलेगी. गुजरात में 8 दिसंबर में आने वाले चुनाव परिणाम में पार्टी अगर 2 से अधिक सीटें जीत लेती है तो वो राष्ट्रीय पार्टी (National Party) बन सकती है.

गुजरात में विधानसभा की सीटें

गुजरात में विधानसभा (Gujarat Assembly) की कुल 182 सीट है. इसमें 40 सीटें आरक्षित हैं. राज्य की विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 92 सीटों का है. गुजरात की सियासत लंबे वक्त से सिर्फ दो पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. अगर आम आदमी पार्टी (AAP) कुछ सीटें भी जीतने में सफल रहती है तो विधानसभा की सूरत बदलेगी और राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर केंद्रीय राजनीति में आने का रास्ता साफ होगा.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Exit Poll 2022: गुजरात में AAP को सबसे कम 2 सीटें, जानिए किस Exit Poll में मिली सबसे अधिक सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget