एक्सप्लोरर

‘मेरे खून में भी सच्चाई दिखेगी’, किडनैपिंग के आरोपों पर पूजा बनर्जी-कुणाल वर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Puja Banerjee Kunal Verma: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपने पति कुणाल वर्मा के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपहरण के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी. जानिए कपल ने क्या कहा.

टीवी जगत की फेमस जोड़ी पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा पिछले काफी दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं. दरअसल कपल पर निर्माता श्याम सुंदर डे के अपहरण, चीटिंग और उनसे पैसे वसूलने का आरोप लगा था. इस मामले पर अब कपल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसमें कहा कि, इन सब चीजों से हमें बहुत हेट मिल रही है.

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्याम सुंदर डे और उनकी पत्नी मालविका डे पर गुस्सा जाहिर करते दिखे. कुणाल ने कहा कि, 'आपको इस चीज के लिए माफी मांगनी चाहिए. क्योंकि हमारा नंबर जो आपने वायरल किया. उसके बाद ऐसे-ऐसे कॉल आ रहे हैं कि हम बता नहीं सकते. फैंस प्यार कर रहे हैं लेकिन लोग हेट भी दे रहे हैं. मुझे बहुत बुरा भला भी कहा जा रहा है कि आप किसी को किडनैप कैसे कर सकते हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TCX.official (@tellychakkar)

अपहरण के आरोपों पर कुणाल ने कही ये बात

कुणाल ने आगे कहा कि, 'ये शायद किसी के लिए आसान होगा, लेकिन हमारे लिए बहुत मुश्किल है. क्योंकि हमारा बच्चा है. उसे हम अच्छी चीजें सिखा रहे हैं और वो बड़ा होकर क्या देखेगा कि उसके मां-बाप किडनैपर हैं. ये गलत है. मालविका डे से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है. शायद वो किसी के कहने पर ये सब कर रही होगी. लेकिन थोड़ा ध्यान रखिए. आपको पता है आपका पति कैसा है. लेकिन हमपर ये सब डालना सही नहीं है. हो सकता है वो वकील के कहने पर कर रही हो ये सब, लेकिन ये चक्कर बहुत खराब है.'

‘मेरे खून में भी आपको सच्चाई दिखेगी’

कुणाल आगे कहते हैं कि, 'आप मेरा खून निकालेंगे तो सच्चाई ही दिखेगी. क्योंकि मैं अपनी मेहनत से बना हूं. किसी से भीख नहीं मांगी. मैं आपको भी सतर्क रहने की सलाह दूंगा. क्योंकि जिसे मैं तीन साल से जानता हूं वो अगर मेरे घर में घुसकर हमारे साथ ऐसा कर सकता है तो मैं किसी पर क्या भरोसा करूं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kunal Verma (@kunalrverma)

फिल्ममेकर की पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें कि फिल्ममेकर श्याम सुंदर डे ने कपल पर आरोप लगाया था. कि उन्होंने फिल्ममेकर को गोवा में चार दिन तक बंधक बनाया और उनसे मारपीट भी की थी. इसके फिल्ममेकर की वाइफ ने एक पोस्ट शेयर की थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि पूजा और कुणाल को उनके पति ने 64 लाख रुपये नहीं दिए तो उन्होंने ड्रग केस में फंसाने की धमकी दी थी. साथ ही दावा किया कि कपल पहले उनसे करीब 23 लाख रुपये ले चुके हैं. उन्होंने पोस्ट में एफआईआर की कॉपी, व्हाट्सऐप चैट्स और ट्रांजैक्शन डिटेल्स भी शेयर की थी.

ये भी पढ़ें -

युवराज सिंह के लव अफेयर्स: प्यार में पागल थीं बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस, 8 हसीनाओं संग चला चक्कर

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
बारिश और व्हाइट कपड़ों की दीवानी हैं 'मन्नत' फेम आयशा सिंह, बोलीं- 'शूट के बाद भीगने चली गई'
बारिश और व्हाइट कपड़ों की दीवानी हैं 'मन्नत' फेम आयशा सिंह, बोलीं- 'शूट के बाद भीगने चली गई'
उम्मेद भवन पैलेस में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, प्रियंका चोपड़ा ने भी यहीं लिए थे साथ फेरे, एक रात ठहरने का किराया जान लगेगा झटका
उम्मेद भवन पैलेस में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, प्रियंका चोपड़ा ने भी यहीं लिए थे साथ फेरे, एक रात ठहरने का किराया जान लगेगा झटका

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget