एक्सप्लोरर

टीवी पर एक बार फिर छाने वाली हैं 'कोकिला बेन', किस शो से करेंगी जबरदस्त वापसी?

Rupal Patel aka Kokila Ben back on TV: कड़क मिजाज से अपने किरदार में जान डालने वाली कोकिला बेन यानी रूपल पटेल कई सालों के बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं. फैंस इस खबर को सुनकर बहुत एक्साइटेड हैं.

Rupal Patel back in TV Shows: टीवी पर आने वाले कई ऐसे डेली सोप हैं जिन्हें घर-घर में पसंद किया जाता है. उसमें नजर आने वाले किदारों को भी लोग खूब पसंद करते हैं. खासकर वो रोल फेमस हो जाते हैं जिनका शो में काम ज्यादा होता है. ऐसा ही एक सीरियल साथ निभाना साथिया (Saath Nibhaana Saathiya) आता था जिसमें कोकिला बेन का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस रूपल पटेल भी खूब पॉपुलर हुईं. शो में दिखाया गया उनका एक डायलॉग कोरोना के समय वायरल हो गया था.

इसके बाद रूपल पटेल की उस तस्वीर पर ढेरों मीम्स बनने लगे थे. रूपल पटेल अपनी बेमिसाल एक्टिंग के लिए पहचानी जाती हैं. अब सालों बाद वो टीवी के एक नए शो में नजर आने वाली हैं. हालांकि वो किस शो में अब दिखेंगी इसकी कोई जानकारी नहीं है फिर भी खबर  है कि वो जल्द ही स्टार प्लस के ही एक नए शो में अहम किरदार निभाती दिखेंगी. कोकिला बेन बनकर रूपल पटेल ने फैंस का दिल जीता था. 

रूपल पटेल उर्फ कोकिला बेन टीवी पर करेंगी वापसी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रूपल पटेल एक नए वेंचर के साथ स्टार प्लस पर वापसी करेंगी. ऐसे में क्या यह कोई नया शो होगा? ये कहना अभी मुश्किल है. वैसे रूपल पटेल को उनके आइकोनिक किरदार कोकिला बेन के लिए जाना जाता हैं और फैंस इसके लिए एक्साइटेड भी हैं. कोकिला बेन बनकर जहां वो एक सख्त सास के रोल में आई थीं तो घर-घर में इन्हें पसंद किया जाने लगा था. अब रूपल पटेल किसी नए किरदार से फैंस को एंटरटेन करने आ रही हैं. लेकिन वो कौन सा किरदार होगा इस सवाल के जवाब के लिए अभी आपको इंतजार करना होगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rupal Patel Official (@rupalpatelofficial)

टीवी का सुपरहिट डेली सोप साथ निभाना साथिया एक आइकोनिक शो हुआ करता था. इसके सभी किरदार अभी भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. दर्शकों ने कोकिला बेन के किरदार की भव्यता देखी, और इस नए वेंचर के साथ, रूपल पटेल निश्चित रूप से दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन पर बांधे रखने वाली हैं क्योंकि वह एक बार फिर से वापसी कर रही हैं. अब ये शो क्या होगा, कौन सा होगा और किसपर आधारित होगा इसके बारे में अभी कोई अपडेट नहीं है. इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rupal Patel Official (@rupalpatelofficial)

जानकारी के लिए बता दें, 2 जनवरी 1975 को मुंबई में जन्मीं रूपल पटेल गुजराती हैं. रूपल पटेल ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन उन्हें लोकप्रियता डेली सोप साथ निभाना साथिया में कोकिला बेन के किरदार से ही मिली है. इंस्टाग्राम पर इन्होंने हाल ही में अकाउंट बनाया है जिसमें लगभग ढाई हजार लोग कनेक्ट हैं. रूपल पटेल ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ITA अवॉर्ड भी जीता है. वहीं स्टार परिवार अवॉर्ड में कई बार नॉमिनेशन मिला है.

यह भी पढ़ें: कैंसर की जंग जीतने वाले नौ साल के जगनबीर से मिले सलमान खान, भाईजान ने पूरा किया सालों पहले किया वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
'मेरे साथ चलो, मुझे किस करो', देबिना बनर्जी के साथ डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
'मुझे किस करो', देबिना बनर्जी के साथ डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ शिल्पा शिंदे का Video
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ Video

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget