एक्सप्लोरर

इस टीवी एक्ट्रेस ने खुद से ही कर ली शादी, बुरी तरह ट्रोल होने के बाद दिया ये जवाब

TV Actress Self Marriage: टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री ने खुद से शादी कर ली है. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया है.

Kanishka Soni Married Herself: लगता है कि, खुद से शादी करने का चलन चल गया है. कुछ समय पहले गुजरात की रहने वाली एक लड़की ने खुद से शादी की थी और अब टीवी इंडस्ट्री में भी एक एक्ट्रेस ने अपने आप से शादी कर ली है. ये मोहतरमा कोई और नहीं, बल्कि छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री कनिष्का सोनी (Kanishka Soni) हैं. हाल ही में, कनिष्का ने खुलासा किया है कि, उन्होंने खुद से शादी कर ली है, जिसके बाद से वह लाइमलाइट में आ गई हैं.

कनिष्का सोनी ने की खुद से शादी

कनिष्का सोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अपना सिंदूर और मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं. फोटोज के साथ उन्होंने बताया कि, वह खुद से शादी कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “खुद से शादी कर ली. मैंने अपने सभी सपनों को पूरा किया है और मैं ही एकमात्र व्यक्ति हूं, जिससे मैं प्यार करती हूं. हर सवाल का जवाब मैं ही दे रही. मुझे कभी किसी आदमी की जरूरत नहीं है .. मैं हमेशा अकेली रही हूं और अपने गिटार के साथ अकेले खुश हूं. मैं देवी हूं, मजबूत और शक्तिशाली, शिव और शक्ति सब कुछ मेरे अंदर है, धन्यवाद.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kanishka Soni (@itskanishkasoni)

खुद से शादी करने पर ट्रोल हुईं कनिष्का सोनी

कनिष्का सोनी ने जैसे ही खुलासा किया कि, उन्होंने खुद से शादी कर ली है तो उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा. इसके बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए ट्रोलिंग को लेकर बात की. साथ ही कैप्शन में लिखा, “मुझे पता है कि, आप लोग मेरे सेल्फ मैरिज के फैसले पर बहुत सारे सवाल उठा रहे हैं, मैं वास्तव में भारतीय संस्कृति में विश्वास करती हूं और यह मेरा विचार है कि, मैंने अकेले रहना चुना. शादी सेक्स के बारे में नहीं है, यह प्यार और ईमानदारी के बारे में है, जिसे हर कोई चाहता है, लेकिन मैंने उस विश्वास को खो दिया है. इसलिए बाहरी दुनिया में इसे खोजने से बेहतर है अकेले रहना और खुद से प्यार करना. मैं कोई न्यूज नहीं बनाना चाहती थी.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kanishka Soni (@itskanishkasoni)

कनिष्का सोनी का हॉलीवुड डेब्यू

कनिष्का ‘दीया और बाती हम’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ और ‘देवी’ जैसे मशहूर टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने टीवी को क्विट कर लिया था और हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. वह कनाडा में एक लोकप्रिय निर्देशक द्वारा निर्देशित एक शॉर्ट फिल्म का हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें

KBC 14: इस आसान सवाल का जवाब नहीं दे पाईं कंटेंट क्रिएटर, 3 लाख 20 हजार जीतने से चूकीं

दाऊद इब्राहिम पर चुटकुला सुनाया तो Raju Srivastava को मिली थी जान से मारने की धमकी, गजोधर भैया ने दिया था ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ शिल्पा शिंदे का Video
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ Video
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget