एक्सप्लोरर

सेजल शर्मा की खुदकुशी मामला : को-स्टार अंश बागरी ने कहा - परेशान मगर खुशमिजाज थी सेजल

अंश ने सेजल की फितरत के बारे में बात करते हुए कहा कि वो एक बेहद जिंदादिल और खुशमिजाज लड़की थी और परेशानियों का मुकाबला करना बखूबी जानती थी.

स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' में काम कर चुकी अभिनेत्री सेजल शर्मा ने आत्महत्या कर ली है. खबर है कि घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया है. सीरियल में सेजल शर्मा के भाई का किरदार निभानेवाले अंश बागरी ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "हमने सीरियल में 9 महीने तक साथ में काम किया था. जब मुझे सुबह-सुबह उनके एक दोस्त का फोन आया, तो मुझे उनकी मौत पर यकीन नहीं आया. मुझे लगा कि खुद सेजल ने फोन करवाकर मेरे साथ कोई प्रैंक खेला है ताकि इस खबर को सुनने के बाद वो मेरा रिएक्शन जान सके."

अंश ने सेजल की फितरत के बारे में बात करते हुए कहा कि वो एक बेहद जिंदादिल और खुशमिजाज लड़की थी और परेशानियों का मुकाबला करना बखूबी जानती थी.

अंश ने कहा, "उसने कभी मुझे खुलकर तो किसी परेशानी के बारे में तो नहीं बताया, मगर काम को लेकर उसकी परेशानी का अंदाजा तो मुझे था. इंडस्ट्री में यह बहुत आम बात है. सेजल अक्सर कहा करती थी कि उसे अपने माता, पिता और अपने भाई के लिए कुछ करना है. मैं हमेशा उसे सबकुछ ठीक हो जाने का दिलासा दिया करता था. मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि वह हमारे बीच नहीं है और इस तरह हमें छोड़कर चली गई है."

बताया जा रहा है कि सेजल कुछ समय से पर्सनल लाइफ में काफी परेशान चल रही थी जिसके कारण उन्होंने ये कदम उठाया है. सेजल का सीरीयल 'दिल तो हैप्पी है जी' कुछ महीने पहले बंद हो चुका है. इसी शो में काम कर चुकी अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने सेजल शर्मा की मौत की पुष्टि करते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा कि उन्हें भी इस बारे में सुनकर काफी दुख हुआ.

डोनल ने कहा, "हालांकि सेजल ने‌ लीप के पहले शो में काम किया था और मैंने लीप के बाद शो को ज्वाइन किया था. ऐसे में मुझे उनके साथ काम करने का मौका तो नहीं मिला, मगर शो के को-एक्टर उनके बारे में काफी बातें किया करते थे. ऐसे में मैंने उनके बारे में काफी सुन रखा था. भले ही मैंने उनके साथ काम न किया हो, मगर फिर भी सीरियल के तमाम लोग मेरे लिए एक परिवार की तरह ही थे. उनका इस तरह अपनी जिंदगी को खत्म कर लेना काफी दुखद है."

'दिल तो हैप्पी है जी' फेम सेजल शर्मा ने की आत्महत्या, निजी कारणों से थीं परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aanchal Singh Marriage Post: मोहित चावला संग शादी के बाद आंचल सिंह बोलीं- शादी से रिश्ते और प्यार बढ़ते हैं
मोहित चावला संग शादी के बाद आंचल सिंह बोलीं- शादी से रिश्ते और प्यार बढ़ते हैं
'ड्रग्स और कोकिन का यूज होता है...', टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स कल्चर पर नारायणी शास्त्री का चौंकाने वाला खुलासा
'ड्रग्स और कोकिन का यूज होता है...', टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स कल्चर पर नारायणी शास्त्री का चौंकाने वाला खुलासा
अर्चना पूरन सिंह का होने वाली बहुओं संग है ऐसा रिश्ता, कहा- 'अब मेरी दो बेटियां भी हैं'
अर्चना पूरन सिंह का होने वाली बहुओं संग है ऐसा रिश्ता, कहा- 'अब मेरी दो बेटियां भी हैं'
Siddharth Nigam on Protest: सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश
सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget