एक्सप्लोरर

'दिल तो हैप्पी है जी' फेम सेजल शर्मा ने की आत्महत्या, निजी कारणों से थीं परेशान

स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' में काम कर चुकी अभिनेत्री सेजल शर्मा ने आत्महत्या कर ली है.सेजल ने आमिर खान, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या समेत कई स्टार्स के साथ काम किया था.

स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' में काम कर चुकी अभिनेत्री सेजल शर्मा ने आत्महत्या कर ली है. खबर है कि घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया है. बताया जा रहा है कि सेजल कुछ समय से पर्सनल लाइफ में काफी परेशान चल रही थी जिसके कारण उन्होंने ये कदम उठाया है. सेजल का सीरीयल 'दिल तो हैप्पी है जी' कुछ महीने पहले बंद हो चुका है. इसी शो में काम कर चुकी अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने सेजल शर्मा की मौत की पुष्टि करते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा कि उन्हें भी इस बारे में सुनकर काफी दुख हुआ.

डोनल ने कहा, "हालांकि सेजल ने‌ लीप के पहले शो में काम किया था और मैंने लीप के बाद शो को ज्वाइन किया था. ऐसे में मुझे उनके साथ काम करने का मौका तो नहीं मिला, मगर शो के को-एक्टर उनके बारे में काफी बातें किया करते थे. ऐसे में मैंने उनके बारे में काफी सुन रखा था. भले ही मैंने उनके साथ काम न किया हो, मगर फिर भी सीरियल के तमाम लोग मेरे लिए एक परिवार की तरह ही थे. उनका इस तरह अपनी जिंदगी को खत्म कर लेना काफी दुखद है."

सीरियल में सेजल शर्मा के भाई का किरदार निभानेवाले अंश बागरी ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "हमने सीरियल में 9 महीने तक साथ में काम किया था. जब मुझे सुबह-सुबह उनके एक दोस्त का फोन आया, तो मुझे उनकी मौत पर यकीन नहीं आया. मुझे लगा कि खुद सेजल ने फोन करवाकर मेरे साथ कोई प्रैंक खेला है ताकि इस खबर को सुनने के बाद वो मेरा रिएक्शन जान सके."

अंश ने सेजल की फितरत के बारे में बात करते हुए कहा कि वो एक बेहद जिंदादिल और खुशमिजाज लड़की थी और परेशानियों का मुकाबला करना बखूबी जानती थी.

अंश ने कहा, "उसने कभी मुझे खुलकर तो किसी परेशानी के बारे में तो नहीं बताया, मगर काम को लेकर उसकी परेशानी का अंदाजा तो मुझे था. इंडस्ट्री में यह बहुत आम बात है. सेजल अक्सर कहा करती थी कि उसे अपने माता, पिता और अपने भाई के लिए कुछ करना है. मैं हमेशा उसे सबकुछ ठीक हो जाने का दिलासा दिया करता था. मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि वह हमारे बीच नहीं है और इस तरह हमें छोड़कर चली गई है."

View this post on Instagram
 

Happy 2020???????????? Pic credits : @casaurabhpatwari

A post shared by Sejal Sharma (@i_sejalsharmaofficial) on

'दिल तो हैप्पी है जी' में सेजल सिम्मी खोसला का किरदान निभा चुकी है. इस सीरियल में वो अंश बागरी उर्फ रॉकी की बहन के किरदार में दिखाई दी थीं. 'दिल तो हैप्पी है जी' सेजल का पहला टीवी सीरियल था. टीवी सीरियल से पहले सेजल कुछ कमर्शियल्स में भी काम कर चुकी हैं. सेजल ने आमिर खान, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के साथ एड में काम किया है. इसके साथ ही सेजल ने 'आजाद परिंदे' नाम की वेब सीरीज में भी काम किया था.
View this post on Instagram
 

That smiling face thou????

A post shared by Sejal Sharma (@i_sejalsharmaofficial) on

सेजल के आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट की बात करें तो उन्होंने 1 जनवरी को फैंस को न्यू ईयर विश करते हुए अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन में 'हैप्पी 2020' लिखा था.

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक और बच्चा पैदा कर लो...' किस पर भड़कीं मिनी माथुर? कहा- अपनी सलाह अपने पास रखो
'एक और बच्चा कर लो...' किस पर भड़कीं मिनी माथुर? कहा- अपनी सलाह अपने पास रखो
कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है अर्जुन बिजलानी की तबीयत? खुद दिया हेल्थ अपडेट
कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है अर्जुन बिजलानी की तबीयत? खुद दिया हेल्थ अपडेट
TV Serials Spoiler: फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget