एक्सप्लोरर

'डोंगरी का छपरी लगता है..', स्वरा भास्कर के पति को ट्रोलर्स ने कही ऐसी बात, तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं - ‘जातिवाद भी गाली है’

Swara Bhaskar Viral Post: स्वरा भास्कर ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए उन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. जो उनके पति फहाद अहमद को 'छपरी' कहते हुए नजर आए.

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस वक्त अपने फहाद अहमद की वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल एक्ट्रेस और उनके पति फहाद ने टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में हिस्सा लिया है. जिसमें दोनों के बीच की केमिस्ट्री और फहाद का लुक दोनों ही सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आए. ऐसे में कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस के पति पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की. जिसका अब स्वरा ने एक पोस्ट के जरिए मुंहतोड़ जवाब दिया.

स्वरा ने पोस्ट में शेयर किए स्क्रीनशॉट   

दरअसल स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के शो 'पति, पत्नी और पंगा' से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनपर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लेकिन कुछ लोगों की बातें एक्ट्रेस को पसंद नहीं आई और उन्होंने उनके कमेंट का स्क्रीनशॉट लेकर अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया.

पोस्ट में क्या लिखा था?

इनमें लिखा था कि, 'परिणीति चोपड़ा को पीआर के लिए अपने पति को टॉक शोज में लाते हुए देखकर अब स्वरा भी वो ही कर रही है. वो अपने डोंगरी के 'छपरी' पति को एक रियलिटी शो में ले आई. उनका पति तो डोंगरी के किसी स्ट्रीट वेंडर जैसा दिखता है.'

स्वरा ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

स्वरा भास्कर ने ये स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि, 'ये मूर्ख जो खुद को एक गौरवशाली हिंदू और अंबेडकरवादी दोनों बताता है, उसे शायद ये नहीं मालूम कि 'छपरी' एक जातिवादी गाली है और एक अपमानजनक शब्द है. जिसका इस्तेमाल उस समुदाय के लिए किया जाता है जो 'छप्पर' या फूस की झोपड़ियां बनाते हैं.डोंगरी या कहीं भी एक स्ट्रीट वेंडर होने में कुछ भी गलत नहीं है, आपका दिमाग जातिवाद और वर्गवादी वाला कचरा दिमाग हैं..’

बता दें कि स्वरा भास्कर ने फहाद अहमद संग साल 2023 में सीक्रेट वेडिंग की थी. दोनों अब एक बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं. उसका नाम उन्होंने राबिया रखा है.

ये भी पढ़ें - 

वाइफ देबिना और जुड़वां बेटियों संग मथुरा पहुंचे गुरमीत चौधरी, जन्माष्टमी से पहले श्रीकृष्ण की भक्ति में हुए लीन

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे, दर्ज कराएंगे बयान
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget