एक्सप्लोरर

सुशांत भरते थे एक्स गर्लफ्रैंड के फ्लैट का EMI? किसका दावा सही, ED या अंकिता का? जानें

अंकिता ने सोशल मीडिया पर पिछले एक साल की स्टेटमेंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उनके फ्लैट की ईएमआई नहीं कट रह है. इसके साथ ही उन्होंने फ्लैट खरीदने के एक ई-स्टाम्प पेपर को भी शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि अंकिता ने ये फ्लैट 2013 में खरीदा गया था.

सुशांत सिंह राजपूत केस में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही ईडी ने दावा जानकारी देते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रही अंकिता लोखंडे के फ्लैट की ईएमआई भी कटती थी. अंकिता का ये फ्लैट मलाड में है, लेकिन अंकिता ने इसे खारिज किया है और सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट डिटेल्स को शेयर किया है.

अंकिता ने पिछले एक साल की स्टेटमेंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उनके फ्लैट की ईएमआई नहीं कट रह है. इसके साथ ही उन्होंने फ्लैट खरीदने के एक ई-स्टाम्प पेपर को भी शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि अंकिता ने ये फ्लैट 2013 में खरीदा गया था. इसके लिए उन्होंने 6 लाख 75 हजार रुपए की स्टाम्प ड्यूटी शुल्क भी जमा करवाया था.

एबीपी न्यूज़ संवाददाता मृत्युंजय सिंह ने ED और अंकिता लोखंडे के दावे की पड़ताल की और फ्लैट की EMI कौन भरता था इसका खुलासा किया है. साल 2013 में 10 मई के दिन सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने एक ही बिल्डिंग के चौथी मंजिल पर अगल-बगल में फ्लैट खरीदा. यह दोनो फ्लैट मालाड वेस्ट की इंटरफेस हाइट सोसाइटी में है. जिसमे चौथी मंजिल पर, फ्लैट नम्बर 403 सुशांन्त ने अपने नाम पर राजिस्ट्रेड करवाया था और फ्लैट नंबर 404 का रेजिस्ट्रेशन अंकिता ने कराया. दोनो फ्लैट का रजिस्ट्रीशन 10 मई 2013 को किया गया था.

हर एक फ्लैट की कीमत 1 करोड़ 35 लाख रुपये घर बेचने वाले को अदा की गई. इस फ्लैट को राजिस्ट्रेड करवाने में सुशांन्त और अंकिता ने अलग अलग 6 लाख 75 हजार रुपये स्टांप ड्यूटी जबकि 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज भरे थे. दोनों फ्लैट की स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रीशन कि वैल्यू सेम थी जो दोनों ने अलग अलग भरी थी. ये फ्लैट सुशान्त ने प्रशांत गुप्ता और मानसी गुप्ता नाम के इन्वेस्टर से खरीदे थे. जबकि अंकिता ने 404 नंबर का फ्लैट 1 करोड़ 35 लाख में सावित्री देवी नाम की इन्वेस्टर से खरीदा था.

अंकिता अपने फ्लैट 404 का EMI भरती है जबकि सुशांत अपने फ्लैट 403 का EMI भरते थे. दोनों का फ्लैट अगल बगल में खरीदा गया था जिसे बाद में दोनों ने म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग से जॉइन करवा कर 4 बीएचके का एक बड़ा अपार्टमेंट फ्लैट बना लिया था और दोनों इस फ्लैट में कई साल साथ रहे थे. अभी इन दोनों फ्लैट्स पर अंकिता का ही पजेशन है.

क्या अंकिता ने सुशांन्त को पैसे देकर उनका फ्लैट खरीद लिया था या अब भी ये 403 नम्बर का फ्लैट सुशान्त के पास उनके नाम पर ही है. क्योंकि रजिस्ट्रार दफ्तर में सुशांन्त से किसी और के नाम बेचने के कोई दस्तावेज नहीं है. वही इस मामले में अंकिता या सुशान्त के परिवार की तरफ से कोई बयान नही आया है. लेकिन ईडी में गवाहों के बयान में सुशांन्त के मालाड वेस्ट के इस मालिकाना हक वाले फ्लैट की बात आने के बाद हमने फ्लेट से जुड़े कागजात के पता लगाया कि इस फ्लैट की 2013 में कीमत क्या थी और आज कीमत क्या है.

2013 में इस फ्लैट की कीमत 1 करोड़ 35 लाख तय हुई थी जो आज करीब 2 करोड़ के आसपास है. जांच में ये विषय भी आ रहा है कि सुशांन्त भले इस फ्लेट में 2018 के बाद न रहे हो लेकिन वो अब तक इसकी बैंक EMI सुशान्त ही भर रहे हैं. इस बात की जांच ईडी कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

41 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, सामने आया पहला वीडियो
41 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, सामने आया पहला वीडियो
संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, रिवील किया नाम, फैंस ने बरसाया प्यार
संभावना सेठ ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, रिवील किया नाम, फैंस ने बरसाया प्यार
सास-बहू के किरदार से थक गईं स्मिता बंसल, छोड़ा लंबे डेली सोप का रास्ता, अब फाइनाइट शो में करेंगी काम
सास-बहू के किरदार से थक गईं स्मिता बंसल, छोड़ा लंबे डेली सोप का रास्ता, अब फाइनाइट शो में करेंगी काम
क्या 'तारक मेहता...' छोड़ रहे हैं दिलीप जोशी? 'जेठालाल' ने खुद बताई सच्चाई
क्या 'तारक मेहता...' छोड़ रहे हैं दिलीप जोशी? 'जेठालाल' ने खुद बताई सच्चाई

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget