एक्सप्लोरर

प्रत्युषा बनर्जी की मौत पर सालों बाद एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने तोड़ी चुप्पी, 'मैं उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहा था..'

Rahul Raj Singh Revealed: एक्टर राहुल राज ने बताया कि जब प्रत्यूषा की मौत के बाद कुछ सेलेब्स ने उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया तो इस बात से वे काफी हैरान थे.

Rahul Raj On Pratyusha banerjee Case: साल 2016 में प्रत्यूषा बनर्जी सुसाइड केस में एक्टर राहुल राज पर कई गंभीर आरोप लगे थे. ये आरोप टीवी के कुछ सेलेब्स ने राहुल राज पर लगाए थे. जब राहुल राज पर इन सेलेब्स ने ये इल्जाम लगाए थे उस वक्त उनका रिएक्शन क्या था, इस बारे में उन्होंने एबीपी लाइव को खास बातचीत के दौरान बताया. प्रत्यूषा बनर्जी के दोस्त रहे विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी ने सामने आकर राहुल राज के बारे में काफी कुछ कहा था. अब एक्टर राहुल राज ने बताया है कि उस वक्त उन्हें इन सेलेब्स का ऐसा रिएक्शन देख कर कैसा लगा था.  

शॉक में थे राहुल राज
एक्टर राहुल ने बताया कि प्रत्यूषा और उनका सर्कल एक ही था. ऐसे में वो अक्सर साथ में हाउस पार्टी किया करते थे. इनमें विकास गुप्ता और उनके भाई भी शामिल होते थे. प्रत्यूषा की मौत के बाद सेलेब्स के ऐसे रिएक्शन को लेकर उन्होंने कहा- 'उस वक्त मुझे कुछ नहीं पता था. मैं तो अपने सेंसेस में ही नहीं था. मुझे कुछ खबर ही नहीं थी कि क्या चल रहा है. 4 से 5 दिन तक तो मैं कुछ बोल ही नहीं पा रहा था. मुझे पता ही नहीं इन लोगों ने ये किया.'

उस वक्त वो आखिरी बंदा वहां मैं मौजूद था: राहुल राज
उन्होंने आगे बताया कि, 'बाद में मैं हॉस्पिटलाइज्ड हो गया था. मैं एक ट्रॉमा से गुजर रहा था. उस वक्त डॉक्टर्स मुझे नींद की दवा दे दिया करते थे. गोलियों से मुझे नींद नहीं आ रही थी, ऐसे में वह मुझे इंजेक्शन्स भी दे रहे थे. मैं भी उस वक्त उसी शॉक से गुजर रहा था, जैसे आप या टीवी पर खबर देखने वाले थे. क्योंकि जो घटना वहां हुई, उस वक्त वो आखिरी बंदा वहां मैं मौजूद था. मैं वो शख्स था जो उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहा था, उसे अस्पताल लेकर दौड़ा था. मुझे लगता है उस वक्त मैं ये सब कर रहा था, मैं बहुत ही बहादुर था. मेरे साथ ये जो भी हुआ कुछ समझ ही नहीं पा रहा था. वो सब देख कर मैं शॉक में था.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pratyusha Banerjee (@iamprats)

इस घटना को दिया गया सुसाइड का कलर, बोले राहुल राज
उन्होंने आगे कहा- 'ये कम्या पंजाबी और विकास गुप्ता जैसे लोग और बड़े सलेब्स बनना चाह रहे थे. इससे वह पैसा कमाना चाह रहे थे. इससे उन्होंने अपनी एक सेवियर की इमेज बनानी शुरू कर दी. इससे उन्हें पॉपुलैरिटी मिली. उनकी वजह से मीडिया में फॉल्स रिपोर्ट्स आईं. उस समय मैं वहां मौजूद नहीं था. मैं आज भी यही कहता हूं कि वह एक एक्सिडेंट था, जिसे एक सुसाइड का कलर दे दिया गया. क्योंकि कोई रीजन ही नहीं था कि वह ऐसा करतीं, कोई झगड़ा तक नहीं था. वह बुरा वक्त था, जो हमेशा मेरे दिमाग में रहेगा.'

प्रत्यूषा की मौत पर बोले राहुल
प्रत्यूषा की मौत के बारे में अंदाजा लगाते हुए राहुल राज ने कहा-  'उसके साथ जो भी हुआ, वो मैं नहीं जानता. लेकिन जो मैं सोचता हूं वह एक एक्सिडेंट हो सकता है, जिसे सुसाइड का रूप दे दिया गया. देखिए मैं भी सिर्फ अंदाजा ही लगा सकता हूं. शायद ये भी हो सकता है कि उस वक्त 1 अप्रैल था, उसने बहुत पी हुई थी. बीती रात घर पर पार्टी थी. उस समय पहली अप्रैल थी तो हो सकता है शायद वह 'अप्रैल फूल' वीडियो बनाना चाह रही हो. क्योंकि कई बार पीने के बाद आप क्रेजी थिंग्स करते हैं. बाद में मुझपर ये आरोप भी लगा कि मैं उनका फोन लेकर चला गया हूं. लेकिन बाद में उनका फोन घर पर ही उनके सोफे के नीचे मिला.उस समये मैं यही सोच रहा था कि क्या हुआ होगा, ऐसा क्या उसे ट्रिगर हुआ होगा कि उन्होंने ऐसा कुछ कर लिया.'

बता दें,  वर्कफ्रंट की बात करें तो 'माता की चौकी' एक्टर राहुल राज अब करीब 7 साल बाद एक बार फिर से अपने करियर की नई शुरुआत करने जा रहे हैं. इन दिनों एक्टर अपने अपकमिंग वीडियो सॉन्ग 'बेपरवाह' के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. खास बात ये है कि गाने को सिंगर अंकित तिवारी ने अपनी आवाज दी है. जल्द ही गाना रिलीज किया जाएगा.

इनपुट- रचना रावत

ये भी पढ़ें : तलाक के बाद इस बात से बुरी तरह डर गए थे रघुराम, बताया पर्सनल लाइफ का दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget