एक्सप्लोरर

Sameer Khakkar Death: 'नुक्कड़' फेम समीर खक्कड़ का निधन, सीरियल में शराबी का किरदार निभाकर हुए थे फेमस

Sameer Khakkar Passes Away: टीवी और फिल्मों के मशहूर एक्टर समीर खक्कड़ का निधन हो गया है. उन्होंने सीरियल नुक्कड़ में शराबी का किरदार निभाकर काफी पापुलैरिटी हासिल की थी.

Sameer Khakkar Passed Away: जाने-माने टीवी और फ़िल्म एक्टर समीर खक्कड़ अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. उनका 71 साल की उम्र में निधन  हो गया है. समीर खक्कड़  80 के दशक में दूरदर्शन के पॉपुलर सीरियल नुक्कड़ (1986) में शराबी शख्स 'खोपड़ी' का बेहद फेमस किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं. समीर खक्कड़ के भाई गणेश खक्कड़ ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए समीर के निधन की पुष्टि की है.

मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुई एक्टर की मौत
समीर खक्कड़ के भाई गणेश खक्कड़ एक्टर की मौत की वजहों की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया समीर खक्कड़ को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. कल दोपहर में उन्हें जब सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्हें बोरिवली के एमएम अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां वे बेहोश हो गये और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया.बाद में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते आज सुबह 4.30 बजे उनका निधन हो गया.उनका अंतिम संस्कार बोरिवली के बाभई नाका श्मशान भूमि में किया जाएगा.

समीर की आखिरी रिलीज 'फर्ज़ी' थी
बता दें कि समीर खक्कड़ मुम्बई के बोरिवली के आईसी कॉलनी में अकेले रहा करते थे. समीर खक्कड़ की पत्नी अमेरिका‌‌ में रहती हैं. समीर के अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव देह सुबह 10 बजे पास ही के श्मशान भूमि में ले जाया जाएगा. वे आखिरी बार अमेजन प्राइम की हाल ही में रिलीज़ हुई सीरीज़ 'फर्ज़ी' में नजर आए थे. 

समीर ने कई फेमस सीरीयल और फिल्मों में किया था काम
समीर अपने एक्टिंग करियर के 38 सालों में विभिन्न टीवी शो और फिल्मों का हिस्सा रहे. अभिनेता ने शोबिज से एक छोटा ब्रेक लिया था और यूएसए में बस गए थे. बाद में, उन्होंने वापसी की और दो गुजराती नाटक भी किए और सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में अपने किरदार के लिए फेमस हुए. समीर ने मनोरंजन, सर्कस (शाहरुख खान के साथ) जैसे सीरियल्स में भी काम किया था. समीर ने 'परिंदा', 'ईना मीना डीका', 'दिलवाले', 'राजा बाबू', 'आतंक ही आतंक', 'रिटर्न ऑफ ज्वैल थीफ़', 'अव्वल नंबर', 'प्यार दीवाना होता है', 'हम हैं कमाल के' जैसी कई फ़िल्मों में चरित्र भूमिकाएं भी निभाईं.

ये भी पढ़ें:-Swara Bhasker Haldi Pics: स्वरा भास्कर ने अपनी हल्दी सेरेमनी की अनसीन तस्वीरें की शेयर, फहद के साथ रंगों में सराबोर नजर आई एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget