एक्सप्लोरर

Mahabharat: भगवान कृष्ण का किरदार निभाने के लिए तैयार नहीं थे नीतीश भारद्वाज, 'रिश्वत' मिलने के बाद नहीं कर पाए इनकार

Bollywood Gossips: टीवी शो महाभारत से नीतीश भारद्वाज को घर-घर में खास पहचान मिली. आज भी उन्हें इसी किरदार की वजह से पहचाना जाता है. क्या आप जानते हैं कि यह रोल निभाने से अभिनेता ने इनकार कर दिया था.

Nitish Bhardwaj: साल 1988 में छोटे पर्दे पर प्रसारित हुए टीवी शो महाभारत ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी. बीआर चोपड़ा के इस सीरियल को देश के कोने-कोने से प्यार मिला. आज भी लोग पुरानी वाली महाभारत ही देखना पसंद करते हैं. इस शो से सबसे ज्यादा लोकप्रियता नीतीश भारद्वाज को मिली. महाभारत में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का रोल निभाया. इस किरदार में नीतीश की एक्टिंग देख लोग उनके कायल हो गए थे, लेकिन क्या आपको पता है कि जिस रोल को निभाने के लिए आज भी उन्हें पहचाना जाता है, उसे करने के लिए वह बिल्कुल भी राजी नहीं थे.

कृष्ण का रोल नहीं निभाना चाहते थे नीतीश

दरअसल, नीतीश शो के लिए किसी और किरदार का ऑडिशन देने गए थे. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने विदुर के किरदार के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था. इसके बाद उनका चयन भी हो गया था, लेकिन शूटिंग से कुछ समय पहले उनके हाथ से यह रोल फिसल गया. इसके बाद नीतीश छोटे पर्दे पर अभिमन्यु का किरदार निभाना चाहते थे, लेकिन यह रोल भी उन्हें नहीं मिला. बाद में उन्हें कृष्ण का रोल ऑफर किया गया, जिसे करने से उन्होंने साफ इनकार कर दिया. नीतीश उन दिनों काफी युवा थे, जिसकी वजह से वह चाहते थे कि कोई दिग्गज कलाकार इस रोल को निभाए. 

जब बीआर चोपड़ा ने मिलने के लिए बुलाया

नीतीश को प्रॉडक्शन की तरफ से कई बार फोन किया गया, लेकिन वह हर बार टालते रहे. एक दिन उन्हें खुद बीआर चोपड़ा ने कॉल कर दिया और कहा कि मैं कई दिन से तुम्हें ऑडिशन के लिए बुला रहा हूं, लेकिन तुम इग्नोर कर रहे हो. तुम हमेशा से अच्छे रोल की तलाश में थे. कम से कम एक बार स्क्रीन टेस्ट तो दे दो. बीआर चोपड़ा की बातें सुनकर वह ऑडिशन देने के लिए तैयार हो गए.

फिर ‘रिश्वत’ ने कर दिखाया काम

बीआर चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा को मालूम था कि नीतीश को समोसे और कचौड़ी बहुत पसंद हैं, इसलिए जब एक्टर उनसे मिलने पहुंचे तो उन्होंने चाय और समोसे मंगवा दिए. इस दौरान चोपड़ा साहब ने उन्हें अच्छी तरह से किरदार के बारे में समझा भी दिया. 'रिश्वत' के रूप में समोसे और किरदार को गहराई से समझाने के बाद नीतीश ने इस रोल को बखूबी निभाया. आज भी उन्हें इसी किरदार की वजह से पहचाना जाता है.

Moushami Chatterjee Birthday: रोने के सीन में बिना ग्लिसरीन जान फूंक देती थीं मौसमी चटर्जी, प्रेग्नेंसी के वक्त हुआ था ऐसा हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे पति से मिलिए...', जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे बिग बी, जानें- कब से आएगा KBC 18
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे बिग बी, जानें- कब से आएगा KBC 18
TV Serial Spoilers: करण के फैसले के खिलाफ खड़ी होगी तुलसी, ठकुराइन दुर्गावती को अदालत में चुनौती देगी स्नेहा
करण के फैसले के खिलाफ खड़ी होगी तुलसी, ठकुराइन दुर्गावती को अदालत में चुनौती देगी स्नेहा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget