एक्सप्लोरर

KBC 13: एक करोड़ के सवाल का जवाब देना था सबसे बड़ा जोखिम, जानिए जीती राशि से क्या करेंगी 'करोड़पति' हिमानी बुंदेला

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 में हिमानी बुंदेला सीजन की पहली करोड़पति बन गईं है. ईटी टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होने बताया कि शो के दौरान उनका अनुभव कैसा रहा.

सोनी टीवी का पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 13 हाल ही में शुरू हुआ है, और उन्हें इस सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है. मंगलवार को रोल-ओवर कंटेस्टेंंट हिमानी बुंदेला इस सीजन की पहली करोड़पति बन गईं हैं. हिमानी नेत्रहीन हैं और उन्होंने अपना शानदार खेल दिखाते हुए सभी 15 सवालों का सही जवाब दिया. उनकी जीत की खुशी में खुद अमिताभ बच्चन ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाई. इस दौरान हिमानी के पिता और बहन भी काफी इमोशनल दिखाई दिए. अपनी जीत को लेकर हिमानी ने ईटी टाइम्स से बात की और बताया कि शो के दौरान उनका अनुभव कैसा रहा और वो जीती राशि का इस्तेमाल कैसे करेंगीं.

इंटरव्यू के दौरान जब हिमानी से उनके अनुभव के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, "केबीसी 13 में मेरा जो अनुभव रहा उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती. इस शो में मिले सम्मान, पॉजिटिविटी और कॉन्फिंडेस को बता पाना काफी मुश्किल है"

बचपन से ही केबीसी में आना चाहती थीं हिमानी 

हिमानी ने बताया कि 5-6 साल की उम्र से ही उन्हे केबीसी बहुत पसंद था. वो अपने दोस्तों के साथ केबीसी का खेल खेलती थीं. उसी वक्त उन्होंने मन बना लिया था कि एक दिन मैं इस शो पर जाउंगी और  अमिताभ बच्चन से मिलूंगी. जब भी इस शो का नया सीजन आता मेरी दिलचस्पी इसमें और बढ़ती चली गई. 

मेरी उंगलियां जम गईं थीं

इस बार का फास्टेस्ट फिंगर फस्ट राउंड बदल गया है. अब तीन सवालों का जवाब देना पड़ता है. हिमानी ने बताया कि "जब मैं इसका उत्तर दे रही थी तो मेरी उंगलियां जम गईं थी. मेैं काफी घबरा गई थीं क्योंकि मुझे पता था सब कुछ इसी पर डिपेंड करता है" हिमानी ने कहा कि "जब मैंने केबीसी पर अमिताभ बच्चन की आवाज और म्यूजिक सुना तो मैं उनकी एंट्री को महसूस कर सकती थी. मैं सबकुछ भूल गई थी. जब मैं देख सकती थी तो मैंने इसे टीवी पर देखा था. ये एक सपने के सच होने जैसा था."

अमिताभ की आवाज सुनकर आया आत्मविश्वास

हिमानी ने कहा कि "अमिताभ बच्चन की आवाज सुनकर ही मेरे अंदर काफी आत्मविश्वास बढ़ गया था. हम सब जानते हैं कि वो कितने विनम्र हैं. उन्होंने मुझे खास होने का एहसास कराया. शो के दौरान मुझे पानी दिया इसे मैं जीवन भर याद रखूंगी"
KBC 13: एक करोड़ के सवाल का जवाब देना था सबसे बड़ा जोखिम, जानिए जीती राशि से क्या करेंगी 'करोड़पति' हिमानी बुंदेला

इस सवाल का जवाब देना था जोखिम भरा

हिमानी ने कहा कि "जब मैं हॉट सीट पर बैठी तो मैंने हर सवाल का सामना किया. कई बार में नर्वस हो गई तो कई बार आत्मविश्वास भी बढ़ गया. ये जर्नी काफी उतार-चढ़ाव वाली थी. सबसे ज्यादा मुश्किल मुझे एक करोड़ के सवाल का जवाब देने में आई. क्योंकि ये एक बहुत बड़ी राशि थी और इसमें जोखिम भी बहुत ज्यादा था. अगर मैं गलत हो जाती तो वापस 3.2 लाख पर आ जाती और जिस मुकाम तक मैं पहुंची थी वो सारी मेहनत खराब हो जाती."

जीती राशि से ये करेंगी हिमानी

हिमानी ने कहा कि ईनाम की जीती हुई राशि से वो एक कोचिंग सेंटर खोलना चाहती हैं. "हमारे यहां कई यूनिवर्सिटी तो हैं लेकिन कोचिंग सेंटर नहीं है. इस कोचिंग सेंटर में सभी बच्चों यूपीएससी, सीपीसीएस जैसे एक्जाम की तैयारी की जाएगी. मैंने नेत्रहीन बच्चों को 'मानसिक गणित' सिखाने की भी पहल की है. इसके अलावा मैं अपने पिता के बिजनेस को फिर से स्थापित करना चाहती हूं जो लॉकडाउन में जीरो हो गया था. "

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे, दर्ज कराएंगे बयान
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'बिग बॉस 20': काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget