एक्सप्लोरर

जल्द टीवी पर वापसी करेंगे कपिल शर्मा, फैंस से चैट के दौरान किया खुलासा

काफी समय से टीवी से दूर आपके इस चेहेत कॉमेडियन ने इशारों इशारों में ये बता दिया है कि वो जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाले हैं.

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस के लिए अच्छी खबर है. काफी समय से टीवी  से दूर आपके इस चेहेत कॉमेडियन ने इशारों इशारों में ये बता दिया है कि वो जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाले हैं. पिछले कुछ समय से कपिल शर्मा टीवी ही नहीं सोशल मीडिया से भी दूर थे. कल अचानक कपिल शर्मा ने ट्विटर पर फैंस से कहा कि वो आज सवालों के जवाब देंगे. इस दौरान उनके एक फैन ने जब उनकी वापसी के बारे में पूछा तो कपिल ने कहा, 'जल्दी नया देखने को मिलेगा.' कपिल ने एक फैन ने लिखा, ''भाई जबसे आपका हेल्थ खराब है तब से भाई बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा था. बहुत मिस किया आपको. आपके पुराने एपिसोड देखके थोड़ा खुश होता पर वापस अपसेट हो जाता. भाई जल्दी आ जाओ यार. Love you ❤'' इसी के जवाब ने कपिल ने लिखा, 'No Problem, जल्दी नया देखने को मिलेगा.' जल्द टीवी पर वापसी करेंगे कपिल शर्मा, फैंस से चैट के दौरान किया खुलासा इतना ही नहीं एक और फैन ने जब उनसे कहा, ''पाजी आपको बता है, मैं सारा कॉमेडी सर्कस वाला एपिसोड देख करके काम चला रहा हूं. वो भी क्या दिन थे. अब तो इतनी बार देखा हूं कि मुझे भी याद हो गई है आपकी लाइन, लेकिन बहुत फनी लगता है . बहुत मिस किया आपको.'' इसके जवाब में भी कपिल ने लिखा, ''No problem .. will start something new soon.'' यानि कि जल्द की ही कुछ नए की शुरुआत होगी. जल्द टीवी पर वापसी करेंगे कपिल शर्मा, फैंस से चैट के दौरान किया खुलासा इसके अलावा एक और फैन ने जब उनसे कहा कि उनका बेसब्री से इंतजार हो रहा है और कब तक दिखेंगे तो कपिल ने कहा कि 'जल्द ही'. जल्द टीवी पर वापसी करेंगे कपिल शर्मा, फैंस से चैट के दौरान किया खुलासा कपिल के इन जवाबों से ये तो साफ हो गया है कि वो जल्द ही वापसी करने वाले हैं. कपिल ने फैंस से बातचीत के दौरान ये भी बताया है कि वो अपनी लाइफस्टाइल चेंज कर रहे हैं. आपको बता दें कि पिछले दिनों कपिल शर्मा काफी विवादों में रहे. उनके शो की गिरती टीआरपी की एक खबर छापने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर गाली-गलौच की. इसके बाद काफी दिनों तक वो इसी मुद्दे को लेकर विवादों में रहे. इससे पहले कपिल शर्मा अपने दोस्त सुनील ग्रोवर के साथ झगड़े को लेकर भी विवादों में रहे. सुनील ने उस झगड़े के बाद कपिल का साथ छोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने अपना नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' शुरू किया जिसे दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. गिरती टीआरपी के बीच ये शो भी बंद हो गया. अब कपिल ने ये बता दिया है कि वो जल्द फिर वापसी करने वाले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20': काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को एक्स को किया याद
काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को एक्स को किया याद
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से भी कर दी ऐसी डिमांड
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से भी कर दी ऐसी डिमांड
महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए थे पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर
महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget