एक्सप्लोरर

पहली बार नेशनल टीवी पर Govinda ने बेटे यशवर्धन के साथ किया डांस, VIDEO में दिखीं जबरदस्त बॉन्डिंग

Govinda At Indian Idol 13: गोविंदा हाल में इंडियन आइडल 13 के मंच पर बेटे संग थिरकते दिखें. ऐसा पहली बार है जब गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा किसी टीवी शो में नजर आएंगे.

Govinda Dance With Son Yashvardhan: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों लगातार रिएलिटी शोज में गेस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं.  58 साल की उम्र में इंडस्ट्री के हीरो नंबर वन लगातार एक्टिव हैं. हाल में अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ ‘इंडियन आइडल 13’ के सेट पर पहुंचे थे. यहां गोविंदा ने सिंगर्स के साथ जमकर मस्ती की लेकिन इस शो की सारी लाइमलाइट उनके बेटे  यशवर्धन आहूजा (Yashvardan Ahuja) ने चुरा ली. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जी हां, नेशनल टेलीविजन पर पहली बार गोविंदा अपने बेटे  यशवर्धन आहूजा के साथ नजर आने वाले हैं. इससे पहले यश को किसी टीवी शो में नहीं देखा गया है. हालांकि गोविंदा की बेटी टीना आहूजा कई बार पिता के साथ स्टेज शेयर करते नजर आई हैं. सोनी टीवी ने इस एपिसोड का प्रोमो भी जारी कर दिया है जिसे देख पब्लिक पागल हो गई है. सोशल मीडिया पर गोविंदा के फैंस उनके बेटे यश के डांस स्किल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

यशवर्धन ने दिखाए कातिलाना डांस मूव्स

सोनी टीवी ये प्रोमो शेयर किया है जिसमें गोविंदा ने अपने बेटे यशवर्धन के साथ पहली बार स्टेज शेयर किया है. यश की एंट्री पर मां सुनीता अपने लाडले को प्यार लुटाती नजर आ रही हैं. फिर शो के होस्ट आदित्य नारायण बाप-बेटे से एक डांस परफॉर्म की रिक्वेस्ट करते हैं. इसके बाद गोविंदा और यश फिल्म ‘गोरिया चुरा न मेरा जिया’ जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. यश ने अपने कातिलाना मूव्स से पूरी महफिल लूट ली. सोशल मीडिया भी फैंस को ये डांस काफी पसंद आ रहा है. लोग बाप-बेटे की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने यशवर्धन को हीरो बोला है और उनके बॉलीवुड डेब्यू की डिमांड भी कर दी है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

जल्द बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यश

'इंडियन आइडल 13' के सेट पर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आ रहे हैं. वहीं सुनीता गोविंदा और बेटे को साथ डांस करते देख खुशी से फूले नहीं समा रही हैं. गोविंदा और सुनीता के बेटे यशवर्धन आहूजा मीडिया और लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं. यश ने लंदन के मेट फिल्म स्कूल से एक्टिंग का कोर्स किया है. फिलहाल, यश बॉलीवुड में अस्टिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करेंगे. 

यह भी पढ़ें- आमिर खान की बेटी इरा की सगाई में पहुंचे इमरान खान, एक्टर को देख बोले फैंस- फिल्मों में वापस आ जाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस से पिटे TV एक्टर सेहबान अजीम बोले- ‘ऐसा लगा कि पूरा लाठीचार्ज जान-बूझकर...'
CJP प्रोटेस्ट के दौरान सेहबान अजीम की भी पुलिस ने की पिटाई, एक्टर ने खुद किया खुलासा
Bigg Boss 20 Announcement: बिग बॉस 20 की हुई अनाउंसमेंट, सलमान खान करेंगे होस्ट, जल्द शुरू होगा शो
बिग बॉस 20 की हुई अनाउंसमेंट, सलमान खान करेंगे होस्ट, जल्द शुरू होगा शो
Ram Kapoor-Gautami Love Story: 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुआ प्यार, वैलेंटाइन डे पर रचाई शादी, ऐसी है राम कपूर और गौतमी कपूर की लव स्टोरी
'देवर-भाभी' का किरदार निभाते-निभाते हो गया प्यार, फिर यूं एक हुए राम कपूर और गौतमी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रतन ने दिया होम टूर, बताया टेंशन खत्म करने के लिए क्या करते हैं
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रतन ने दिया होम टूर, बताया टेंशन खत्म करने के लिए क्या करते हैं

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget