एक्सप्लोरर

आमिर खान की बेटी इरा की सगाई में पहुंचे इमरान खान, एक्टर को देख बोले फैंस- फिल्मों में वापस आ जाएं

Imran Khan in Ira Khan Engagement: हाल ही में आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ सगाई की है. फंक्शन के दौरान एक्टर इमरान खान काफी सुर्खियों में रहे.

Ira Khan Engagement: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान की सगाई इन दिनों हॉट टॉपिक बनी हुई है. इरा और नूपुर शिखरे की सगाई में परिवार के लोग और खास दोस्तों ने शिरकत की. इस दौरान, आमिर के भतीजे इमरान खान भी नजर आए. इमरान खान काफी लंबे समय बाद नजर आए हैं. जब इमरान फंक्शन में पहुंचे तो सारे कैमरा उन पर ही फोकस हो गए.

इमरान को देखकर फैंस ने बताई अपनी ख्वाहिश
वे सफेद शर्ट, ब्लू कलर के ब्लेजर और बीज कलर की ट्राउजर में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे. इतने लंबे समय बाद एक्टर को देखकर फैंस बेहद खुश हो गए और अब अलग-अलग तरह से सोशल मीडिया पर अपनी इस खुशी को जाहिर कर रहे हैं. एक फैन ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए लिखा, "ओह माय गोड! इमरान... यू लुक सो हैंडसम." एक और फैन ने लिखा, "इमरान मैं तुम्हें बहुत याद करता हूं." वहीं, एक फैन ने उन्हें फिल्मों में वापसी करने की ख्वाहिश जाहिर करते हुए कहा, "इमरान, प्लीज कम बैक इन फिल्म्स". अब देखते हैं कि इमरान फैंस की इस ख्वाहिश पर फिल्मों में कमबैक करते हैं या नहीं.

इन हिट में फिल्मों में नजर आ चुके हैं इमरान खान
इमरान खान काफी समय से फिल्मों से दूर हैं. इमरान खान को "देली बेली", "मेरे ब्रदर की दुल्हन", "जाने तू... या जाने ना", "आई हेट लव स्टोरीज" और "कट्टी-बट्टी" जैसी फिल्मों में काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा, "लक", "वंस अपोन ए टाईम इन मुंबई वंस अगेन" जैसी मल्टीस्टारर फिल्मों में भी वे नजर आए थे और उनके काम को भी काफी सराहा गया था.

परिवार और दोस्तों के बीच हुई इरा की सगाई
बता दें कि 18 नवंबर को इरा खान ने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ इंगेजमेंट की थी. उनकी सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. इरा की सगाई में सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही पहुंचे थे. इनमें आमिर की एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरन राव, आमिर की मां जीनत हुसैन के अलावा, एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी शामिल हैं. नूपुर शिखरे एक फिटनेस ट्रेनर हैं, जो आमिर खान से लेकर सुष्मिता सेन तक को ट्रेनिंग दे चुके हैं और आमिर के घर से ही इरा के साथ उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी.

यह भी पढ़ें- 'आदिपुरुष' के VFX की आलोचना पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- '1 मिनट 35 सेकंड का टीजर सब कुछ नहीं दिखा सकता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office Live Updates: 'जेलर 2' हुई 127 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का 8 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 127 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' 8 बजे का कलेक्शन
अजय देवगन के घर पर नहीं चला BMC का हथौड़ा, एक्टर की टीम ने बताई ये सच्चाई
अजय के घर पर नहीं चला BMC का हथौड़ा, टीम ने बताई ये सच्चाई
स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बेटे प्रतीक, कहा- 'मेरी गार्जियन एंजेल...'
स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बेटे प्रतीक, कहा- 'मेरी गार्जियन एंजेल...'
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget